• Latest
  • Trending
‘Shri Ram is the ocean of management, policy and dignity’

‘प्रबंधन, नीति व मर्यादा के महासागर हैं श्रीराम’

April 10, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Wednesday, September 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

‘प्रबंधन, नीति व मर्यादा के महासागर हैं श्रीराम’

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 10, 2025
in the blitz
0
‘Shri Ram is the ocean of management, policy and dignity’

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम प्रबंधन, नीति व मर्यादा के महासागर हैं। वह आचरण, प्रेरणा व दायित्व विधाओं के प्रणेता हैं। श्रीराम नूतन हैं, पुरातन हैं, सनातन हैं। राम को श्रीराम बनाने वाला कोई और नहीं बल्कि नारी शक्ति है। अयोध्या ने नहीं, बल्कि 14 साल के वनवास ने राम को श्रीराम बनाया। ये बातें सनातन को समर्पित संस्था ‘चेतना’ द्वारा रामनवमी और दुर्गानवमी के अति शुभ अवसर पर रोहिणी में आयोजित ‘रामायण महोत्सव 4.0’ में उपस्थित दिग्गज विद्वानों, विशेषज्ञों के मंथन में उभर कर आईं। सात घंटे के मैराथन मंथन में 15 दिग्गजों ने रामायण के संदेशों और श्रीराम के जीवन के आदर्शों का बखान इतने प्रभावशाली तरीके से किया कि दर्शक बार-बार तालियां बजाते रहे।
कैरेबियाई देश सूरीनाम के भारत में राजदूत श्री अरुण इस महोत्सव के विशेष अतिथि थे। ‘चेतना’ (सुरभि सनातन की) के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कवि राजेश चेतन ने अपने प्रभावशाली मंच संचालन से आगंतुकों को घंटों बांधे रखा।
कार्यक्रम की शुरुआत विख्यात विद्वान अतुल सत्य कौशिक ने ‘नारी शक्ति और राम’ विषय से की। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि राम को श्रीराम बनाने में नारी शक्ति का सबसे अधिक योगदान रहा। उन्होंने सीता, कैकेई, उर्मिला, सुलोचना का जिक्र करते हुए कहा कि आदि शक्ति ने ही आदि पुरुष को भगवान श्रीराम बनाया। उन्होंने यह भी जोड़ा कि राम को अयोध्या ने नहीं बल्कि 14 साल के वनवास ने भी श्रीराम बनाया।
पूर्व राजनयिक एवं वैश्विक हिन्दी परिषद के अध्यक्ष अनिल जोशी का संबोधन ‘विश्व में राम’ पर आधारित था। उन्होंने बताया कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनाने के लिए 51 देशों से मिट्टी आई थी। चीन, जापान, इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपीन आदि कई देशों की संस्कृति रामायण की है। सबसे बड़े मुस्लिम देश इंडोनेशिया में सबसे अधिक रामायण मंचन होता है। म्यांमार में रामायण राष्ट्रीय महाकाव्य है। उन्होंने बताया कि विश्व का सबसे बड़ा रामायण संस्थान मारीशस में है।
जाने-माने विद्वान व श्री हनुमान धाम, उत्तराखंड के संस्थापक आचार्य विजय ने ‘वनवासियों के राम’, डा.आदित्य शुक्ल ने ‘जीवन प्रबंधन में राम’ स्वामी संजय प्रभाकरानंद ने ‘संगीत में राम’, अंतरराष्ट्रीय कवि दीपक सैनी ने ‘रामलीला के राम’, वरिष्ठ पत्रकार एवं डीडी न्यूज के एंकर अशोक श्रीवास्तव ने ‘मीडिया के राम’ और मोटीवेशनल स्पीकर एवं सीए राकेश शर्मा ने ‘परिवार में राम’ पर अपने व्याख्यान से खूब वाहवाही बटोरी।
अंतरराष्ट्रीय कथक नर्तक विश्वदीप मित्र व अंतराष्ट्रीय कवि अमित शर्मा ने भी अपनी प्रस्तुतियों से खासा प्रभावित किया। प्रमुख उद्योगपति पवन कंसल ने स्वागत उद्बोधन में सभी आगंतुकों का आभार जताया और भगवान श्रीराम का निरंतर स्मरण करने का संदेश दिया।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation