• Latest
  • Trending
Impetus to ACT EAST

प्रधानमंत्री मोदी को मिला श्रीलंका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

April 10, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Wednesday, September 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री मोदी को मिला श्रीलंका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

- नरेन्द्र मोदी को अब तक मिल चुके 22 अंतरराष्ट्रीय सम्मान

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 10, 2025
in the blitz
0
Impetus to ACT EAST

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। कुछ समय पहले तक जिस पड़ोसी देश श्रीलंका पर चीन के बढ़ते प्रभाव को लेकर भारत चिंतित था, उसी धरती पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहुंचे तो पलक-पांवड़े बिछाकर उनका स्वागत-सम्मान किया गया। श्रीलंका ने पीएम मोदी को वहां के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘मित्र विभूषण’ पदक से नवाजा। इसे मोदी ने भारत-श्रीलंका के बीच गहरी दोस्ती व ऐतिहासिक संबंधों के प्रतीक के साथ ही भारतवासियों का सम्मान बताया।
प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान मेजबान देश के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायक ने प्रदान किया। यह सम्मान द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और दोनों देशों की साझा सांस्कृतिक व आध्यात्मिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए किए गए विशेष प्रयासों को देखते हुए दिया गया है। विश्व बंधुत्व की भावना के तहत मैत्री संबंधों को मजबूती दे रहे प्रधानमंत्री मोदी को किसी विदेशी राष्ट्र द्वारा प्रदान किया गया यह 22वां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है। ‘मित्र विभूषण’ पदक दोनों राष्ट्रों के मजबूत सांस्कृतिक संबंधों का भी संदेश देता है। इस पदक पर अंकित धर्म चक्र साझा बौद्ध विरासत का प्रतिनिधित्व करता है। चावल के ढेर से सजे हुए एक बर्तन की आकृति के साथ कलश समृद्धि और नवीनीकरण का प्रतीक है। नवरत्न भारत और श्रीलंका के बीच स्थायी मित्रता का प्रतीक है, जिन्हें पवित्र कमल की पंखुड़ियों से घिरे ग्लोब में दर्शाया गया है। इसी तरह सूर्य और चंद्रमा को द्विपक्षीय संबंधों का प्राकृतिक संकेत बताया गया है।
सम्मान से अभिभूत पीएम
मोदी ने एक्स पर पोस्ट लिखकर अपनी भावनाएं भी व्यक्त कीं। उन्होंने लिखा-आज राष्ट्रपति दिसानायक द्वारा श्रीलंका ‘मित्र विभूषण’ से सम्मानित किया जाना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है। यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं है। यह भारत के 140 करोड़ लोगों का सम्मान है। यह भारत और श्रीलंका के बीच गहरी दोस्ती और ऐतिहासिक संबंधों का प्रतीक है।
पीएम मोदी ने लगभग चार दशक पहले श्रीलंका में तैनात भारतीय शांति सेना (आइपीकेएफ) के बलिदानी योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। अपनी यात्रा के दूसरे दिन मोदी ने कोलंबो में आइपीकेएफ स्मारक का दौरा किया और पुष्पांजलि अर्पित की।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation