• Latest
  • Trending
The impact of the mission of liberal rules, cooperative conduct, timely resolution of complaints is visible.

बीमा लोकपाल कार्यालय ने शत प्रतिशत शिकायत समाधान का बनाया रिकॉर्ड

April 4, 2025
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
Wednesday, November 4, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

बीमा लोकपाल कार्यालय ने शत प्रतिशत शिकायत समाधान का बनाया रिकॉर्ड

-अधिकांश शिकायतों पर बीमा धारकों के पक्ष में निर्णय

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 4, 2025
in the blitz
0
The impact of the mission of liberal rules, cooperative conduct, timely resolution of complaints is visible.

YOU MAY ALSO LIKE

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

ब्लिट्ज ब्यूरो

नोएडा। बीमा लोकपाल कार्यालय, नोएडा ने बीमा संबंधित शिकायतों के समाधान में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए समस्त लंबित शिकायतों का शत प्रतिशत समाधान करने में सफलता हासिल की है। इस अवसर पर बीमा लोकपाल कार्यालय नोएडा के सचिव संजय कुमार राय ने बताया कि बीमा लोकपाल कार्यालय बीमा विनियामक संस्था इरडा के दिशा निर्देशों के अंतर्गत गठित एक अर्ध-न्यायिक संस्था है जो भारत में कार्यरत समस्त जीवन और गैर-जीवन बीमा कंपनियों के खिलाफ बीमित व्यक्तियों की शिकायतों के निवारण के लिए स्थापित किया गया था।
शिकायतों का पूर्णतया निशुल्क,
कुशल और निष्पक्ष समाधान
इसका मुख्य उद्देश्य बीमा संबंधी शिकायतों का पूर्णतया निशुल्क, कुशल और निष्पक्ष तरीके से समाधान करना था। यहां शिकायत समाधान की प्रक्रिया अत्यंत सरल एवं ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रख कर बनाई गई है जहां एक ओर शिकायत ऑन लाइन, ऑफ लाइन अथवा डाक द्वारा दाखिल की जा सकती है वहीं दूसरी ओर शिकायतों की सुनवाई भी शिकायतकर्ता की सुविधा अनुसार ऑन लाइन अथवा प्रत्यक्ष, दोनों रूपों में हो सकती है।
देश भर में बीमा लोकपाल के 18 कार्यालय
आज की तारीख में देश भर में बीमा लोकपाल के 18 कार्यालय अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, एर्नाकुलम, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नोएडा, पटना, पुणे और ठाणे में कार्यरत है। इनकी सहायता से शिकायतकर्ता को उसके द्वार पर शिकायत समाधान की सुविधा प्रदान की जाती है। बीमा लोकपाल कार्यालय नोएडा सम्पूर्ण उत्तराखंड एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रहने वाले पॉलिसी धारकों की जीवन, गैर जीवन एवं स्वास्थ्य बीमा से संबंधित शिकायतों का समाधान करता है। इस कार्यालय में इस समय बीमा लोकपाल के रूप में श्री बिम्बाधर प्रधान पदस्थापित हैं जो शिकायतकर्ताओं की समस्याओं के प्रति अत्यंत संवेदनशील और अपने सहयोगी रुख के लिए जाने जाते हैं।
कुल 3051 शिकायतें प्राप्त हुईं
बीमा लोकपाल कार्यालय नोएडा को वित्तीय वर्ष 2024-25 में बीमा पॉलिसी धारकों की कुल 3051 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनका शत प्रतिशत समाधान किया गया। इनमें से अधिकांश शिकायतों को बीमा धारकों के पक्ष में निर्णीत किया गया एवं केवल 631 शिकायतों का निर्धारण शिकायतकर्ताओं के विपक्ष में हुआ ।
साथ ही इसी अवधि में सभी शिकायतें निर्धारित तीन माह के समय सीमा के भीतर निर्णीत की गई जबकि 2986 शिकायतें दो माह की समयावधि के भीतर निर्णीत की गई। इस प्रकार बीमा लोकपाल कार्यालय नोएडा शिकायत समाधान के सभी बिंदुओं पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है और यदि आप की भी बीमा से संबंधित कोई शिकायत है तो आप तुरंत अपने क्षेत्र के बीमा लोकपाल कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation