• Latest
  • Trending
It is also your responsibility to prevent the child from becoming stubborn and angry

बच्चे को जिद्दी और क्रोधी बनाने से रोकना भी आपकी जिम्मेदारी

March 28, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Wednesday, September 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

बच्चे को जिद्दी और क्रोधी बनाने से रोकना भी आपकी जिम्मेदारी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 28, 2025
in the blitz
0
It is also your responsibility to prevent the child from becoming stubborn and angry

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। बच्चे की मांग पूरी न कर पाने पर दिल दुखता है पर आपका दिल तब और ज्यादा दुखेगा, जब आपका लाडला बात-बात पर अपनी मांगें पूरी करवाने के लिए जिद करने लग जाए। अब आप सोच रहे होंगे कि भला यह क्या बात हुई? क्या बच्चे की कोई भी मांग पूरी ही न करें? ऐसा बिल्कुल नहीं है। बच्चे की मांग को सुनना, उसे खुश रखना यकीनन माता-पिता की ही जिम्मेदारी और दायित्व होता है। पर, यहां इस बात पर गौर करना होगा कि यह भी माता-पिता की ही जिम्मेदारी है बनती है कि बच्चे को जिद्दी और क्रोधी न बनने दें।
लिहाजा, बच्चों की मांग और उनको पूरा करने के बीच सटीक तालमेल बिठाना बेहद जरूरी है। इसके लिए आपको बदलते जमाने और जरूरतों को समझना होगा। कल से आज की तुलना करने से बचना होगा। आज की जरूरतों को समझते हुए बच्चे की मांग की उपयोगिता, उसकी सार्थकता को समझते हुए उसे पूरा करना है या नहीं, इस बात का निर्णय लेना होगा। बच्चे की मांग के विकल्पों पर भी गौर करना होगा ताकि न तो आपका लाडला वंचित रहे और न ही जिद्दी होने पाए।
करें बड़ी खुशियों में निवेश
बच्चे को तत्काल खुश करने की कोशिश मत कीजिए। कहने का मतलब सिर्फ इतना सा है कि बच्चों की छोटी-बड़ी हर मांग को झट से पूरा करके आप उन्हें फौरी खुशी तो दे देते हैं, पर उसके परिणाम घातक हो सकते हैं। जानकारों की मानें तो अभिभावकों के ऐसा करने से बच्चों की मांगों में इजाफा होता है और वह जिद्दी बनते हैं। बेहतर होगा कि आप अपनी आदत में सुधार करें और बच्चे की जरूरत को पूरा करें मांग को नहीं। यानी अभी की खुशी के बजाय बच्चे को आगे की खुशी मुहैया करवाएं।
बाजार को न होने दें हावी
बाजार हमारे दिलो-दिमाग पर हावी है। हम विज्ञापनों से प्रभावित होकर अकसर अपने बच्चों के लिए गैजेट्स या डिजिटल गेम घर ले आते हैं कि इनसे हम अपने बच्चों को बेहतर सिखा पाएंगे। पर, ऐसा हो जरूरी नहीं है। तमाम गैजेट्स की तुलना में दादा-दादी की कहानियों, परंपरागत खेलों से बच्चे ज्यादा सीखते हैं। अध्ययन बताते हैं कि बच्चों के लिए परंपरागत खेल ज्यादा बेहतर हैं। महंगे खिलौने बच्चों की सोचने-समझने की क्षमता बढ़ाने में मदद नहीं करते बल्कि बच्चों का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट से अधिक जुड़ाव उनके बोलने और भाषा के विकास में बाधा बन सकता है। यह बच्चों में मोटापे का कारण भी बन सकता है। बच्चों को आउटडोर गेम्स से जरूर जोड़ें।
करें बच्चे से बात
बातचीत से हर समस्या का समाधान निकलता है। बच्चे की मांग और उसकी पूर्ति के प्रश्न में भी आपसी बातचीत निर्णायक साबित हो सकती है। बच्चे से पूछिए कि भला उसे वह चीज क्यों चाहिए, जिसकी वह मांग कर रहा है? कहीं उसकी मांग सिर्फ दिखावा करने के लिए तो नहीं? बच्चे को समझने की कोशिश कीजिए। कहीं उसकी मांग सिर्फ इसलिए तो नहीं कि आप उसको वक्त नहीं दे पा रहीं और वह उस खालीपन को भरने के लिए मांग कर रहा हो। बच्चे के साथ वक्त गुजारना शुरू कीजिए। आप और वह दोनों ही एक-दूसरे को समझ पाएंगे।
हर मांग न करें पूरी
जो आपके साथ हुआ वो बच्चे को न सहना पड़े। अकसर अभिभावक यही सोच रखते हैं। शायद आप भी कुछ ऐसा ही सोचती होंगी। अगर हां, तो हो सकता है कि यह आपके बच्चे की आदत बिगाड़ रहा हो। साइकैट्रिस्ट डॉ. स्मिता श्रीवास्तव कहती हैं कि आपके जेहन में होना चाहिए कि उनकी इच्छा की पूर्ति उतनी ही हो, जितना उनके लिए जरूरी है।
मांग की पूर्ति की सीमा का निर्धारित होना जरूरी है। ऐसा करना अभी से शुरू कर दीजिए ताकि वो चीजों की अहमियत को समझ सकें।
खोजें विकल्प
कुछ भी नया खरीदने से पहले उसके विकल्पों के बारे में भी जानकारी जरूर कर लें। बच्चे से पूछें और जानें कि क्या वह चीज किराये पर या उधार मिल सकती है? क्या उस चीज को या उस जैसी चीज को घर पर जुगाड़ से बनाया जा सकता है?
करें खुद से सवाल
बच्चा है, तो वह जिद नहीं करेगा तो क्या हम आप करेंगे? उसकी जिद से हारने या उसे मानने के पहले खुद से कुछ सवाल पूछ लीजिए कि जिद में मांगी गई चीज वह कितनी प्रयोग में लाएगा? वह उसकी उपयोगिता है या विलासिता? आप उसके लिए जितना धन खर्च कर रही हैं वह उचित है या नहीं? अगर आपको अपने सवालों के जवाब अपने मनमाफिक मिलते हैं, तब आप अपने लाडले की मांग को आप बेशक पूरा करें।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation