• Latest
  • Trending
export

टैरिफ वार के बीच देश का व्यापार घाटा साढ़े तीन साल में सबसे कम

March 28, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Wednesday, September 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

टैरिफ वार के बीच देश का व्यापार घाटा साढ़े तीन साल में सबसे कम

अर्थशास्त्रियों के 21.65 अरब डॉलर के पूर्वानुमान से काफी कम है घाटा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 28, 2025
in the blitz
0
export

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली।दुनियाभर में टैरिफ वार के बीच आयात में गिरावट से देश का व्यापार घाटा फरवरी, 2025 में कम होकर 14.05 अरब डॉलर रह गया। यह अगस्त, 2021 के बाद इसका साढ़े तीन साल का निचला स्तर है। खास बात है कि व्यापार घाटा अर्थशास्त्रियों के 21.65 अरब डॉलर के पूर्वानुमान से काफी कम है।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पेट्रोलियम कीमतों में उतार-चढ़ाव और वैश्विक अनिश्चितताओं की वजह से भारत से वस्तुओं का निर्यात लगातार चौथे महीने घटकर 36.91 अरब डॉलर रह गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह आंकड़ा 41.41 अरब डॉलर रहा था। इस अवधि में आयात भी घटकर करीब दो साल के निचले स्तर 50.96 अरब डॉलर पर आ गया। यह अप्रैल, 2023 के बाद सबसे कम आयात है। फरवरी, 2024 में कुल 60.92 अरब डॉलर का आयात किया गया था। चार महीनों (नवंबर, 2024-फरवरी, 2025) में वस्तुओं के निर्यात में मूल्य के लिहाज से गिरावट देखी गई। जनवरी में 36.43 अरब डॉलर का निर्यात किया गया, जो एक साल पहले के 37.32 अरब
डॉलर से कम है। दिसंबर में यह घटकर 38.01 अरब डॉलर और नवंबर में 32.11 अरब डॉलर रह गया। व्यापार घाटे का आंकड़ा अगस्त, 2021 के बाद से सबसे
निचले स्तर पर आने के बारे में पूछे जाने पर एक अधिकारी ने कहा, ये त्वरित अनुमान है। हम आयात में इस गिरावट के विवरण की जांच कर रहे हैं।
11 महीने में 6.24 फीसदी बढ़ा निर्यात
चालू वित्त वर्ष के पहले 11 महीनों (अप्रैल-फरवरी) में वस्तु-सेवा निर्यात 6.24 फीसदी बढ़कर 750.53 अरब डॉलर पहुंच गया। 2023-24 की समान अवधि में देश से 706.43 अरब डॉलर का निर्यात किया गया था।
शीर्ष-5 निर्यात गंतव्य जापान को सर्वाधिक वृद्धि
मूल्य के लिहाज से जिन पांच देशों को फरवरी में भारत से सबसे ज्यादा वस्तुओं का निर्यात किया गया, उनमें अमेरिका (9.1 फीसदी), संयुक्त अरब अमीरात (5.19 फीसदी), यूके (12.47 फीसदी), जापान (21.67 फीसदी) और नीदरलैंड (3.68 फीसदी) शामिल हैं।
सोने और कच्चे तेल के आयात में गिरावट
वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, सोने का आयात फरवरी में घटकर 2.3 अरब डॉलर रह गया, जो जनवरी में 2.68 अरब डॉलर रहा था। कच्चे तेल का आयात भी 13.4 अरब डॉलर की तुलना में कम होकर 11.8 अरब डॉलर रह गया। गैर-पेट्रोलियम, गैर-रत्न आभूषण (सोना, चांदी और अन्य बहुमूल्य धातु) का आयात एक साल पहले के 33.96 अरब डॉलर की तुलना में बढ़कर 35.02 अरब डॉलर पहुंच गया।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation