• Latest
  • Trending
Drivers will have to undergo hill test during Uttarakhand Char Dham Yatra

उत्तराखंड चारधाम यात्रा पर ड्राइवरों का होगा हिल टेस्ट

March 28, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Wednesday, September 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

उत्तराखंड चारधाम यात्रा पर ड्राइवरों का होगा हिल टेस्ट

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 28, 2025
in the blitz
0
Drivers will have to undergo hill test during Uttarakhand Char Dham Yatra

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

देहरादून। उत्तराखंड चारधाम जाने वाले कॉमर्शियल वाहनों के चालकों को पहाड़ पर गाड़ी चलाने का टेस्ट पास करना होगा। हिल टेस्ट देने के लिए 150 रुपये शुल्क चुकाना होगा। इसके बाद ऋषिकेश, हरिद्वार और देहरादून स्थित आईडीटीआर झाझरा में बने ड्राइविंग ट्रैक पर हिल इंडोर्स टेस्ट होगा।
चारधाम यात्रा पर बीस हजार से ज्यादा कॉमर्शियल वाहन आते हैं। ऐसे चालकों को पहाड़ पर वाहन चलाने का अनुभव होना चाहिए। ड्राइविंग लाइसेंस को हिल इंडोर्स करवाना जरूरी है। इस बार परिवहन विभाग ने यह व्यवस्था बदल दी है।
अब ऑनलाइन टेस्ट के बजाय वाहन चालकों को ड्राइविंग ट्रैक पर खुद को साबित करना होगा। इस टेस्ट में विफल चालकों को चारधाम यात्रा पर जाने की अनुमति नहीं होगी। दस मिनट के इस टेस्ट के लिए 150 रुपये फीस तय की गई है, जिसे ऑनलाइन जमा किया जा सकता है।
इसके बाद ऋषिकेश, हरिद्वार और आईडीटीआर झाझरा में ट्रैक पर टेस्ट देना होगा। आरटीओ (प्रशासन) देहरादून सुनील शर्मा ने बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान सड़क हादसे रोकने के लिए हिल इंडोर्समेंट की व्यवस्था में बदलाव किया गया है, ताकि ऐसे चालक ही पहाड़ी रूट पर जाएं, जिनको इसका अनुभव हो। हिल इंडोर्स टेस्ट के लिए 150 रुपये फीस भी तय की गई है।
इसलिए बदली व्यवस्था पुरानी व्यवस्था के तहत ऑनलाइन टेस्ट होता था, जिसमें 15 सवाल पूछे जाते थे। इस टेस्ट में पास होने के लिए नौ सवालों का सही जवाब देना होता था लेकिन, इस टेस्ट की कोई निगरानी नहीं होती थी, इसलिए चालक की बजाय अक्सर दलाल यह टेस्ट देते थे। लिहाजा, परिवहन विभाग ने इस व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए यह कदम उठाया।
पर्यटन विभाग ने हेलीकॉप्टर टिकट प्रदान करने का दावा करने वाले अनधिकृत व्यक्तियों से बचने की सलाह दी। कहा कि सिर्फ अधिकृत वेबसाइट heliyatra.irctc. co.in से टिकट बुक किए जाएं। इसके साथ ही धामों पर दर्शन कराने का दावा करने वाले अनधिकृत व्यक्तियों से बचा जाए।
सबसे अधिक केदारनाथ के लिए पंजीकरण
चार धाम यात्रा के लिए पहले दिन 1.65 लाख श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया। सबसे अधिक केदारनाथ के लिए 53570, बदरीनाथ के लिए 49385 पंजीकरण हुए। वेब पोर्टल से 162125 और मोबाइल एप से 3167 पंजीकरण हुए। गंगोत्री के लिए 30933, यमुनोत्री के लिए 30224, हेमकुंड के लिए 1180 पंजीकरण हुए।
यहां कराएं पंजीकरण
registrationandtouristcare.uk.gov.in पर पंजीकरण कराया जा सकेगा। साथ ही मोबाइल एप touristcareuttarakhand पर भी पंजीकरण कराया जा सकेगा।
हेलीकॉप्टर यात्रा के लिए हेली टिकट
heliyatra.irctc.co.in पर बुक किए जा सकेंगे, इसके लिए बुकिंग अप्रैल पहले सप्ताह में शुरू होने की संभावना है। किसी भी समस्या के लिए टोल फ्री नंबर 0135-1364 पर श्रद्धालु 24 घंटे संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही टेलीफोन नंबर 01352559898 और 01352552627 पर भी संपर्क कर सकेंगे।
पिछले साल 48 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
पिछले साल सभी धामों में करीब 48 लाख श्रद्धालु दर्शन को पहुंचे थे। चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पर्यटन विभाग ने सलाह जारी की है।
यात्रा से पूर्व आधार प्रमाणित पंजीकरण अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन में सही मोबाइल नम्बर दर्ज कराया जाए। धामों पर दर्शन को टोकन जरूर प्राप्त किए जाएं।
केदारनाथ के कपाट दो मई को खुलेंगे
चारधाम यात्रा के लिए धामों के कपाट खुलने की तिथि तय की जा चुकी है। यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट 30 अप्रैल, केदारनाथ धाम के कपाट दो मई और बदरीनाथ धाम के कपाट चार मई को खुलेंगे। श्री हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को खुलेंगे।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation