• Latest
  • Trending
Kuwait took away the citizenship of 42 thousand people

कुवैत ने छीन ली 42 हजार लोगों की नागरिकता

March 28, 2025
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
Wednesday, November 4, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

कुवैत ने छीन ली 42 हजार लोगों की नागरिकता

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 28, 2025
in the blitz
0
Kuwait took away the citizenship of 42 thousand people

YOU MAY ALSO LIKE

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

ब्लिट्ज ब्यूरो

कुवैत सिटी। कुवैत में सत्ता बदलते ही देश की सियासत और समाज में उथल-पुथल मच गई है। नए अमीर मिशाल अल-अहमद अल-जाबेर अल-सबा के कड़े फैसलों ने जनता में चिंता बढ़ा दी है। हाल ही में सरकार ने 42,000 से ज्यादा लोगों की नागरिकता रद कर दी, जिससे देशभर में खौफ का माहौल है।
मई 2024 में अमीर ने लोकतंत्र को राज्य के लिए खतरा बताते हुए संसद को भंग कर दिया और संविधान में संशोधन की घोषणा की। इसके बाद से सरकार ने विरोधियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। सांसदों से लेकर आम नागरिकों तक की गिरफ्तारी तेज हो गई, जिसे अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों ने दमनकारी करार दिया है।
नागरिकता खोने वालों में महिलाएं भी शामिल
सरकार के फैसले का सबसे बड़ा असर उन लोगों पर पड़ा है, जिन्हें शादी के बाद कुवैती नागरिकता मिली थी। खासकर वे महिलाएं जो कुवैती पुरुषों से शादी करने के बाद नागरिक बनी थीं, अब वे पूरी तरह से अधिकारविहीन हो गई हैं। नागरिकता छिनने के बाद वे सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं, बच्चों की शिक्षा और सामाजिक लाभों से वंचित हो गई हैं।
ये है मीडिया रिपोर्ट
मध्य पूर्व की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 6 मार्च को ही 464 नागरिकों की नागरिकता रद कर दी गई। इनमें 12 लोग दोहरी नागरिकता के आरोप में और 451 लोग कथित धोखाधड़ी के चलते नागरिकता खो बैठे। कुवैत में दोहरी नागरिकता अवैध मानी जाती है और अब सरकार इसे सख्ती से लागू कर रही है।
फैसले से बिदून समुदाय भी प्रभावित
कुवैत में पहले से ही बिदून समुदाय के करीब 1 लाख लोग बिना किसी आधिकारिक पहचान के रह रहे हैं। अब नागरिकता निरस्त किए जाने की इस नई नीति से और लोग शिकार हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक एयरपोर्ट पर उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया और उनके पिता की नागरिकता भी रद कर दी गई। सरकार इस फैसले को देश की सुरक्षा और अर्थव्यवस्था के लिए जरूरी बता रही है। सरकार ने यहां तक कि लोगों को फर्जी नागरिकों की सूचना देने के लिए एक हेल्पलाइन तक शुरू कर दी है।
खबर के मुताबिक विदेशी नागरिकों के खिलाफ अपनी मुहिम को सही ठहराने के लिए सरकार कभी-कभी ऐसा बयान देती है, जो अमेरिका और यूरोप के दक्षिणपंथी नेताओं की भाषा से मेल खाता है। खासतौर पर, यह तर्क दिया जाता है कि विदेशी अपराधी कुवैतियों के लिए तय उदार कल्याण योजनाओं का फायदा उठा रहे हैं और उन्हें सजा मिलनी चाहिए।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation