• Latest
  • Trending
Armenia is excited after getting air cover from India

भारत से मिला हवाई कवच तो जोश में आर्मीनिया

March 28, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Wednesday, September 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

भारत से मिला हवाई कवच तो जोश में आर्मीनिया

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 28, 2025
in the blitz
0
Armenia is excited after getting air cover from India

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

ब्लिट्ज ब्यूरो

येरेवान। आर्मीनिया और अजरबैजान के बीच फिर से तनाव भड़क उठा है। अजरबैजान की सेना ने आरोप लगाया है कि आर्मीनिया की सेना उसके ठिकानों पर हमले कर रही है। वहीं आर्मीनिया ने इस आरोप को खारिज किया है। इससे पहले आर्मीनिया और अजरबैजान के बीच एक शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे। इस बीच स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रीसर्च इंस्टीट्यूट या सिप्री ने खुलासा किया है कि भारत से आर्मीनिया को आकाश एयर डिफेंस सिस्टम की 15 यूनिट मिल गई हैं। आर्मीनिया को 400 आकाश 1एस मिसाइलें भी मिल गई हैं। आर्मीनिया अब तक अजरबैजान के तुर्की व इजरायल से मिले किलर ड्रोन से खतरे का सामना कर रहा था।
आकाश मिसाइल ड्रोन से लेकर फाइटर जेट तक मार गिराने की ताकत रखता है। यही नहीं यह भारत के हथियारों पर बढ़ते भरोसे का भी प्रतीक है। आकाश 1एस मिसाइल सिस्टम आकाश एयर डिफेंस सिस्टम का अपग्रेड वर्जन है जो भारत की स्वदेशी ताकत को दिखाता है।
आकाश को भारत के डीआरडीओ और बीडीएल ने विकसित किया है। इस सिस्टम में स्वदेशी सीकर लगाया गया है जो आसानी से हवा में अपने दुश्मन को सूंघ लेता है और उसे मार गिराता है।
आकाश मिसाइल सिस्टम की खासियत
आकाश मिसाइल डिफेंस सिस्टम को कई बार टेस्ट किया गया है और यह हर बार सफल साबित हुआ है। इसमें दोहरा गाइडेंस सिस्टम लगा हुआ है। यह एक ही शॉट में दुश्मन को मार गिराता है। इसकी मारक क्षमता 18 से लेकर 30 किमी तक है। इसे आसानी से एक-जगह से दूसरी जगह पर पहुंचाया जा सकता है। यह पूरी डील करीब 6000 करोड़ रुपये की थी। इसे 2022 में अंतिम रूप दिया गया था। भारत ने आर्मीनिया को आकाश मिसाइल की पहली बैट्री को नवंबर 2024 में भेजा था। इस निर्यात से न केवल भारत और आर्मीनिया के बीच द्विपक्षीय रिश्ते मजबूत हुए हैं, बल्कि एक भरोसेमंद डिफेंस पार्टनर के रूप में भी भारत की स्थिति मजबूत हुई है।
भारत के आकाश मिसाइल डिफेंस सिस्टम देने से दक्षिणी काकेसस इलाके में शक्ति संतुलन में बड़ा बदलाव हो गया है। यह सिस्टम अजरबैजान के फाइटर जेट, ड्रोन और क्रूज मिसाइलों को मार गिराने की ताकत रखता है। इससे पहले साल 2020 में नगर्नो कराबाख के युद्ध में अजरबैजान के तुर्की में बने टीबी 2 किलर ड्रोन ने आर्मीनिया को भारी नुकसान पहुंचाया था। इस युद्ध में आर्मीनिया की करारी हार हुई थी। आकाश में लगा अत्याधुनिक सीकर इस तरह के हवाई खतरों को आसानी से मार गिरा सकता है। अब तक आर्मीनिया रूस से हथियार खरीदता था लेकिन अब वह भारत के साथ आ गया है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation