• Latest
  • Trending
India is becoming self-reliant, has reduced the purchase of weapons

आत्मनिर्भर हो रहा भारत घटा ली हथियारों की खरीद

March 21, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Wednesday, September 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

आत्मनिर्भर हो रहा भारत घटा ली हथियारों की खरीद

वैश्विक हथियार आयात 9.8 से घटकर 8.3 प्रतिशत हुआ

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 21, 2025
in the blitz
0
India is becoming self-reliant, has reduced the purchase of weapons
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। भारत ने हथियारों की खरीद में कमी की है और स्वदेशी उत्पादन को बढ़ाने में सफल रहा है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (एसआईपीआरआई) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार भारत का वैश्विक हथियार आयात 9.8 प्रतिशत से घटकर 8.3 प्रतिशत हो गया है। भारत अब 90 देशों को हथियार निर्यात भी कर रहा है।
कुछ साल पहले तक भारत का जब भी जिक्र आता था, तो एक ऐसे देश के रूप में उसे पहचाना जाता था जो हथियारों के खरीद में नंबर वन था लेकिन स्वदेशी के कमाल से अब ये पहचान बदलती नजर आ रही है। भारत तेजी से खुद हथियार बनाने लगा है। इसका नतीजा यह हुआ कि अब उसने दुनिया से हथियार खरीदने भी कम कर दिए हैं। एसआईपीआरआई की रिपोर्ट से इसका खुलासा हुआ है। यह रिपोर्ट बताती है कि हथियारों की खरीद के मामले में यूक्रेन पहली बार नंबर वन पर जाकर खड़ा हो गया है। यह माना भी जा सकता है क्योंकि यूक्रेन जंग लड़ रहा है और उसे कई देशों से हथियार मिल रहे हैं लेकिन सबसे खास बात यह है कि भारत, जिसने पाकिस्तान और चीन जैसे दो परमाणु संपन्न विरोधियों का सामना किया है, कई वर्षों तक दुनिया का सबसे बड़ा हथियार आयातक देश रहा है किंतु अब वैश्विक हथियार आयात में भारत का हिस्सा 9.8 प्रतिशत से घटकर 8.3 प्रतिशत हो गया है। यह एक बड़ी गिरावट है।

हथियार एक्सपोर्ट में तेज कदम
एक अन्य खास बात यह भी है कि अब भारत सिर्फ अमेरिका नहीं बल्िक अपने खास दोस्त रूस से भी हथियारों की खरीद कम कर चुका है। 2010-2014 के बीच भारत जहां रूस से 72 फीसदी हथियार एक्सपोर्ट करता था; अब यह आंकड़ा सिर्फ 36 फीसदी रह गया है। भारत खुद हथियार बना रहा है। इतना ही नहीं, वह 90 से अधिक देशों को हथियारों का एक्सपोर्ट भी कर रहा है। वित्त वर्ष 2023-24 में भारत ने 21,083 करोड़ रुपये के हथियार एक्सपोर्ट किए थे जो इससे पहले के वर्ष की तुलना में 32.5 प्रतिशत अधिक था।
भारत इन हथियारों का करता है एक्सपोर्ट
मिसाइल: भारत ने पहली बार ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल फिलीपींस को बेची है और अब इंडोनेशिया भी इसे खरीदने की योजना बना रहा है। भारत ने 37.5 करोड़ डॉलर के सौदे में फिलीपींस को ब्रह्मोस मिसाइल, बैटरियां, लॉन्चर और संबंधित उपकरण दिए हैं।
– गोला-बारूद और छोटे हथियार: स्नाइपर राइफल्स और विशेष दृष्टि प्रणाली।
– सुरक्षा उपकरण: बुलेटप्रूफ जैकेट और हेलमेट।
– इलेक्ट्रॉनिक सामान: विभिन्न सैन्य उपयोग के उपकरण।
– बख्तरबंद वाहन: सैन्य अभियानों के लिए उपयुक्त।
– हल्के टॉरपीडो: नौसेना उपयोग के लिए।
– ड्रोन और तेज हमला करने वाले जहाज: विभिन्न सैन्य उद्देश्यों के लिए।

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

अब 90 देशों को कर रहा हथियारों का निर्यात

-स्वदेशी के कमाल से बदली पहचान, रूस से भी हथियारों की खरीद हुई कम

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation