• Latest
  • Trending
The Cup of Joy

भारत ने 9 महीने में दूसरा आईसीसी टाइटल जीता

March 14, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Wednesday, September 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

भारत ने 9 महीने में दूसरा आईसीसी टाइटल जीता

- चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में न्यूजीलैंड को चार विकेट से पीटा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 14, 2025
in the blitz
0
The Cup of Joy

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

गुलशन वर्मा

नई दिल्ली। भारत ने 9 महीने के अंदर दूसरा आईसीसी टाइटल जीत लिया है। टीम ने न्यूजीलैंड को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में चार विकेट से हराया। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने जून 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप भी जीता था। न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट खोकर 251 रन बनाए। भारत ने 49वें ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया। कप्तान रोहित शर्मा ने 76, श्रेयस अय्यर ने 48 और केएल राहुल ने 34 रन बनाए।
गेंदबाजी में कुलदीप यादव का रोल बहुत बड़ा रहा। उन्होंने 2 ओवर के अंदर रचिन रवींद्र और केन विलियमसन को पवेलियन भेजा। वरुण चक्रवर्ती ने भी 2 विकेट लिए। रवींद्र जडेजा ने 10 ओवर में महज 30 रन देकर 1 विकेट लिया, उन्होंने ही 49वें ओवर में विनिंग बाउंड्री लगाई।
रोहित ‘प्लेयर आफ द मैच’
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ पुरस्कार मिला। टूर्नामेंट में 263 रन बनाने और तीन विकेट लेने वाले रचिन रविंद्र को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का पुरस्कार मिला।
12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी
भारतीय टीम ने 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी का तीसरी बार खिताब जीता हैं। इससे पहले 2002 और 2013 में भारत ने यह ट्रॉफी जीती थी।
रोहित शर्मा की उपलब्धि
रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट इतिहास में ऐसे पहले कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने लगातार दो आईसीसी टूर्नामेंट (2024 टी-20 वर्ल्ड कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी) जीतकर भारत को गौरवान्वित किया। महेंद्र सिंह धोनी ने भी तीन आईसीसी ट्रॉफी जीती थीं, लेकिन वे लगातार दो टूर्नामेंट नहीं जीत सके थे।
विश्व की पहली टीम
भारतीय टीम तीन आईसीसी टूर्नामेंट दो दो बार जीतने वाली विश्व की पहली टीम बन गई है। भारत ने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी में दो दो बार जीत हासिल की है।
पल जिसमें मैच पलटा
पहले पावरप्ले में तेजी से बैटिंग कर रहे रचिन 11वें ओवर की पहली गेंद पर आउट हो गए। उनके विकेट के बाद न्यूजीलैंड बड़ा स्कोर नहीं बना सका।
प्लेयर ऑफ द मैच:
252 रन के टारगेट के सामने भारत को कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों ने सेंचुरी पार्टनरशिप की। यह टूर्नामेंट में पहले विकेट के लिए पहली शतकीय भागीदारी भी रही। रोहित ने तेजी से फिफ्टी लगाई, उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के लगाकर 76 रन बनाए। उनकी पारी ने टीम को मैच से बाहर नहीं जाने दिया।
जीत के हीरो: वरुण चक्रवर्ती: टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड को रचिन रवींद्र और विल यंग ने तेज शुरुआत दिलाई। वरुण ने यंग को बोल्ड किया और भारत को पहला विकेट दिलाया। उन्होंने ग्लेन फिलिप्स को भी बोल्ड किया।
श्रेयस अय्यर: 20वें ओवर में 2 विकेट गिर जाने के बाद श्रेयस ने भारत को संभाला। उन्होंने अक्षर पटेल के साथ फिफ्टी पार्टनरशिप की और 48 रन बनाकर टीम को 200 के करीब पहुंचाया।
केएल राहुल: 39वें ओवर में चौथा विकेट गिरने के बाद राहुल आखिर तक टिके रहे। उन्होंने 1 चौका और 1 छक्का लगाकर 34 रन बनाए।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation