• Latest
  • Trending
cybersecurity

ऑनलाइन फ्रॉड में मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट डिश का प्रयोग

March 14, 2025
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

गूगल गुजरात के युवाओं को कुशल बनाने में सहयोग देगा

September 7, 2026
Wednesday, September 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

ऑनलाइन फ्रॉड में मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट डिश का प्रयोग

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 14, 2025
in the blitz
0
cybersecurity

YOU MAY ALSO LIKE

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। दक्षिण पूर्व एशिया में स्कैम कंपाउंड चलाने वाले अपराधी, स्टारलिंक की सैटेलाइट इंटरनेट डिश का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऑनलाइन विक्रेता, दूर-दराज के एरिया में स्कैम कंपाउंड चलाने वाले अपराधियों को स्टारलिंक के उपकरण बेच रहे हैं। इस बारे में कैलिफोर्निया के एक प्रोसिक्यूटर ने पिछले साल मस्क की कंपनी को पत्र भेजा था। हालांकि पत्र का कोई जवाब नहीं दिया गया है।
एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट सेवा स्टारलिंक, ऑनलाइन धोखाधड़ी करने का जरिया बनती जा रही है। एक रिपोर्ट में यह चौंकाने वाला खुलासा किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार इस बारे में कैलिफोर्निया के एक प्रोसिक्यूटर द्वारा पिछले साल मस्क की स्टारलिंक की मूल कंपनी स्पेसएक्स को एक पत्र भेजा गया था। इसमें कहा गया था कि कंपनी को उन खास इलाकों में अपनी सर्विस बंद कर देनी चाहिए जहां साइबर अपराध के लिए स्टारलिंक डिश का इस्तेमाल हो रहा है। हालांकि पत्र का कोई जवाब नहीं दिया गया।
रिपोर्ट के अनुसार, कैलिफोर्निया की पूर्व डिप्टी डिस्टि्रक्ट अटॉर्नी एरिन वेस्ट ने यह पत्र लिखा था। उनके अनुसार स्पेस एक्स ने लैटर का कोई जवाब नहीं दिया। रिपोर्ट में बताया गया है कि चीन से जुड़े संगठित अपराध समूह, स्टारलिंक की हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी को इस्तेमाल करने के लिए सुरक्षा प्रोटोकोल को अनदेखा कर रहे हैं। बीते कुछ साल में ऐसी कई सूचनाएं मिली हैं जिनमें अपराधी स्टारलिंक सैटेलाइट डिश का इस्तेमाल कर रहे हैं।
रिपोर्ट में बताया गया है कि ऑनलाइन विक्रेता, दूर-दराज के एरिया में स्कैम कंपाउंड चलाने वाले अपराधियों को स्टारलिंक के उपकरण भी बेच रहे हैं। रिपोर्ट में बेनेडिक्ट हॉफमैन नाम के एक अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि टेलिग्राम के जरिए स्टारलिंक की सेवाओं का प्रचार किया जा रहा है। यह जानकारी ऑनलाइन स्कैम सेंटर चलाने वालों तक पहुंच रही है।
म्यांमार में हो चुकी उपकरणों की जब्ती
अधिकारी यह मान रहे हैं कि ऑनलाइन धोखाधड़ी के लिए स्टारलिंक का इस्तेमाल करना चिंता का विषय है। म्यांमार में ऐसे उपकरणों को जब्त किया गया है। जाहिर तौर पर म्यांमार में ऐसे उपकरण आसपास के देशों से पहुंचाए जा रहे होंगे, जहां स्टारलिंक की सर्विस मौजूद है। गौरतलब है कि हाल ही में म्यांमार में एक बड़े ऑनलाइन स्कैम सेंटर का भंडाफोड़ हुआ है। वहां बड़ी संख्या में चीनी और भारतीय नागरिकों की मौजूदगी पाई गई थी।
2019 में लॉन्च की गई थी स्टारलिंक
स्टारलिंक का दायरा पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ रहा है। इसे एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने 2019 में डेवलप किया था। स्टारलिंक का मसकद दुनिया के उन हिस्सों में इंटरनेट पहुंचाना है, जो कनेक्टिविटी से दूर हैं। यूक्रेन, गाजा तक स्टारलिंक के सैटेलाइट इंटरनेट का इस्तेमाल किया जा रहा है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation