• Latest
  • Trending
लॉर्ड रामी रेंजर

लॉर्ड रामी रेंजर का बीबीसी महानिदेशक को पत्र

January 28, 2023
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
Thursday, November 5, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

लॉर्ड रामी रेंजर का बीबीसी महानिदेशक को पत्र

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 28, 2023
in कठघरे मेन बीबीसी
0
लॉर्ड रामी रेंजर

लॉर्ड रामी रेंजर

प्रिय श्री डेवी,

मैं भारत के माननीय प्रधानमंत्री को 2002 के गुजरात दंगों के लिए जिम्मेदार बताने वाली BBC द्वारा निर्मित डॉक्यूमेंट्री से चकित हूं जिसका प्रसारण 17 जनवरी 2023 को हुआ था। निर्माता ने इस तरह की असंवेदनशील और एकतरफा डॉक्यूमेंट्री बनाकर दूरदृष्टि, सामान्य ज्ञान और निर्णय की कमी दिखाई है। डॉक्यूमेंट्री न केवल दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के दो बार लोकतांत्रिक रूप से चुने गए प्रधानमंत्री का अपमान करती है, बल्कि न्यायपालिका और संसद का भी अपमान करती है, जिसने श्री मोदी की गहन जांच की और उन्हें किसी भी तरह से दंगों में शामिल होने के आरोपों से बरी किया।
हिंसा और जीवन की हानि चाहे कहीं भी हो मैं उसकी निंदा करता हूं, और उपमहाद्वीप की राजनीति को यूनाइटेड किंगडम में लाकर यूनाइटेड किंगडम में धार्मिक घृणा को भड़काने वालों की भी मैं समान रूप से निंदा करता हूं। हमारा एक राजा है और एक देश है, और परिणामस्वरूप हम एक हैं।

ओछी पत्रकारिता के माध्यम से सस्ती लोकप्रियता के लिए हमें बांटने का अधिकार किसी को नहीं है, जिसके आगे चलकर देश के लिए गंभीर परिणाम हो सकते हैं। पाकिस्तान-भारत और यूके मैत्री फोरम के अध्यक्ष के रूप में, हमने यूनाइटेड किंगडम में सामाजिक सामंजस्य में सुधार करने के लिए भारतीय और पाकिस्तानी मूल के दो ब्रिटिश समुदायों के बीच बेहतर संबंध बनाने के लिए 25 वर्षों से अधिक समय तक काम किया है। बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री ने भारत को एक असहिष्णु राष्ट्र के रूप में चित्रित करने का प्रयास करके, जहां मुसलमानों को सताया जाता है, ब्रिटिश हिंदुओं और मुसलमानों के बीच नफरत पैदा करके पुराने घावों को कुरेद दिया है। अगर ऐसा होता तो मुसलमान अब तक भारत छोड़ चुके होते। इसके विपरीत, भारत की मुस्लिम आबादी अब पाकिस्तान से अधिक है, और बांग्लादेश के मुसलमान बड़े पैमाने पर भारत में प्रवेश कर रहे हैं। यह इतिहास के पन्नों में दर्ज है; अंग्रेजों ने हमें बिना किसी जनमत संग्रह के मनमाने ढंग से बांट दिया था, जिसके कारण लाखों निर्दोष लोगों की मौत हुई और 15 मिलियन से ज़्यादा लोगों को उनके अपने ही देश में शरणार्थी बना दिया गया था।

YOU MAY ALSO LIKE

बीबीसी की खुली पोल

अंग्रेजों ने ऐसी नफरत पैदा की जिसके कारण तीन और रक्तरंजित युद्ध हुए और जान-माल का नुकसान हुआ और अब भारत और पाकिस्तान परमाणु संपन्न विरोधी हैं। क्या आपको उस खून खराबे की जिम्मेदारी लेने के लिए एक डॉक्यूमेंट्री नहीं बनानी चाहिए जो बदस्तूर जारी है? बंगाल में अकाल और जलियांवाला बाग में निर्दोष लोगों के नरसंहार के बारे में क्या ख़याल है? रिकॉर्ड के लिए बता दूं कि भारत में विविधता को कानूनन स्वीकार किया जाता है, सम्मान दिया जाता है और संरक्षित किया जात है।

भारतीय संविधान जाति, धर्म और लिंग की परवाह किए बिना सभी को समानता प्रदान करता है। मैं पाकिस्तान के लिए ऐसा नहीं कह सकता, जहां अन्य धर्मों के लोगों या महिलाओं को समानता नहीं दी जाती है। हमारे कई शहरों में ब्रिटिश हिंदुओं और मुसलमानों के बीच पहले से ही जो तनावपूर्ण स्थिति है, उससे बचने के लिए मैं आपसे आग्रह करता हूं कि डॉक्यूमेंट्री के दूसरे भाग की स्क्रीनिंग न करें। इस डॉक्यूमेंट्री के आने का समय भी ठीक नहीं है; जब भारत को जी20 की अध्यक्षता मिली है, हमारे पास नंबर 10 में भारतीय मूल के हमारे पहले प्रधानमंत्री हैं, और हम यूके-भारत मुक्त-व्यापार समझौते के लिए काम कर रहे हैं। कृपया पुष्टि करें कि इस बकवास के पीछे क्या आपके पाकिस्तानी मूल के कर्मचारी थे। मुझे आपके जवाब का इंतज़ार रहेगा।

हस्ताक्षर : लॉर्ड रामी रेंजर, सीबीई
प्रति : आरटी- माननीय मिशेल डोनेलान एमपी
कल्चर एंड मीडिया सेक्रेटरी
ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation