• Latest
  • Trending
Amendments can be made in TDS returns till 31 March

टीडीएस रिटर्न में 31 मार्च तक कर सकेंगे संशोधन

February 15, 2025
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
ठाणे-पालघर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम तेज, 135 किमी एलिवेटेड सेक्शन निर्माणाधीन

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम ने पकड़ी रफ्तार

September 7, 2026
Thursday, September 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

टीडीएस रिटर्न में 31 मार्च तक कर सकेंगे संशोधन

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 15, 2025
in the blitz
0
Amendments can be made in TDS returns till 31 March
संदीप सक्सेना

नई दिल्ली। यदि बैंक या दूसरी संस्थाओं ने गलत तरीके से टीडीएस काट लिया है तो करदाता इस कटौती में सुधार करवाकर संशोधित टीडीएस रिटर्न 31 मार्च 2025 तक दाखिल कर सकता है। इसके तहत उन करदाताओं को भी मौका मिलेगा, जिनके काटे गए टीडीएस की जानकारी फॉर्म 26एएस या वार्षिक सूचना रिपोर्ट (एआईएस) में नहीं दिख रही है।

सरकार ने टीडीएस रिटर्न में सुधार के लिए अधिकतम छह साल की अवधि तय की है, जिससे करदाताओं को अपनी गलतियों को ठीक करने का पर्याप्त समय मिल सके। यह समय सीमा उस वित्तीय वर्ष से छह वर्ष है, जिसके लिए संशोधित टीडीएस रिटर्न दाखिल किया जा रहा है। इस स्थिति में आकलन वर्ष 2018-19 के दौरान दाखिल किए गए आयकर रिटर्न में सुधार करने की समय सीमा आगामी 31 मार्च को समाप्त हो रही है।

YOU MAY ALSO LIKE

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

करदाता को आवेदन करना होगा
अगर यह गलती टीडीएस रिटर्न में हुई है तो करदाता को संबंधित बैंक या संस्थान से रिटर्न में सुधारने का अनुरोध करना होगा। बिना सही टीडीएस रिटर्न के कटौती दावा नहीं किया जा सकता। इसके अलावा, ट्रेस पोर्टल पर 2024-25 के चौथी तिमाही के लिए फॉर्म-24क्यू और फॉर्म-16 के पार्ट-बी के लिए नया अपडेट जारी किया गया है

ये दस्तावेज जरूरी
– वेतन स्लिप, जिसमें टीडीएस कटौती दिखाई दे रही हो।

– बैंक स्टेटमेंट, जिसमें वेतन विवरण और टीडीएस कटौती की जानकारी हो।

– फॉर्म 26एएस की कॉपी, जिसमें टीडीएस की जानकारी गायब या गलत हो।

– कटौतीकर्ता को भेजे गए सुधार अनुरोध की कॉपी भी होनी चाहिए।

– फॉर्म-16 या 16ए की कॉपी, यदि उपलब्ध हो।

ऐसे जांचें अपना टीडीएस
1. ट्रेस पोर्टल (https://
contents. tdsepc. gov. in) पर लॉगिन करें। 2. यहां व्यू टीडीएस/टीसीएस क्रेडिट (फॉर्म-26एएस) विकल्प
चुनें।

3. यहां जांचें कि टीडीएस दर्ज हुआ है या नहीं।

4. यदि ‘यू’ स्टेटस दिखता है तो इसका मतलब है कि जिसने टीडीएस काटा है, उसने गलत ब्योरा दर्ज किया है।

ऑनलाइन शिकायत ऐसे दर्ज कर सकते हैं

1. ई-फाइलिंग पोर्टल पर

– ई-फाइलिंग पोर्टल (https://eportal. incometax. gov. in) पर जाकर अपना लॉगिन करें।

– फिर ग्रीवांसेज विकल्प में जाकर सब्मिट ग्रीवांस चुनें। इस श्रेणी में Tax Credit
Mismatch का चयन करें।

– यहां पर आवश्यक विवरण भरकर शिकायत सब्मिट करें।

2. ट्रेस पोर्टल पर
– ट्रेस पोर्टल (https://contents, tdsepe. gov. in) पर लॉगिन करें। Request for Resolution’ पर क्लिक करें।
– उचित श्रेणी का चयन करके अपनी शिकायत दर्ज करें।

अगर शिकायत का समाधान न हो तो….

यदि ऑनलाइन शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होता है, तो कर आकलन अधिकारी (एओ) से संपर्क करें।
– ई-फाइलिंग पोर्टल पर Know Your AO’ विकल्प में जाकर अधिकारी की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation