• Latest
  • Trending
जानिए कितने खर्चीले हैं दुनिया के देश

जानिए कितने खर्चीले हैं दुनिया के देश

December 10, 2022
bharat-jal-suraksha-rainwater-harvesting-2026

बहुत ज़्यादा और बहुत कम: भारत का स्थायी पानी सवाल

July 19, 2026
india-vs-england

लॉर्ड्स में आज फैसला, परदे पर नोलन का रिकॉर्ड

July 19, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

जीएसटी में 13 महीने की सबसे तेज़ उछाल, पर व्यापार घाटा भी चौड़ा

July 19, 2026
गगनयान मिशन

पहले सुरक्षा, फिर अंतरिक्ष: गगनयान ने पार किए तीन अहम परीक्षण

July 19, 2026
mansoon

आसमान खुलकर बरसा: मानसून अपने चरम पर, तैयारी की परीक्षा

July 19, 2026
UPI

तरक्की के नीचे बिछी डिजिटल पटरी: भारत का खामोश बुनियादी ढांचा

July 19, 2026
automobile

जून में रिकॉर्ड बिक्री: यात्री वाहनों की मांग 24% बढ़ी

July 19, 2026
अक्षर पटेल के ऑलराउंड प्रदर्शन से भारत ने एजबेस्टन में पहला वनडे छह विकेट से जीत लिया।

लॉर्ड्स में आज फैसला: सीरीज़ जीतने उतरेंगे भारत और इंग्लैंड

July 19, 2026
rbi (

महंगाई ने पार की लकीर: जून में खुदरा महंगाई 4.38%

July 19, 2026
इसरो सात प्रक्षेपण

सात प्रक्षेपण और एक बड़ी छलांग: इसरो का व्यस्त साल

July 19, 2026
अक्षर पटेल के ऑलराउंड प्रदर्शन से भारत ने एजबेस्टन में पहला वनडे छह विकेट से जीत लिया।

आर-पार का मुकाबला: सीरीज़ 1–1 बराबर, कल लॉर्ड्स में होगा फैसला

July 18, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

तीन समझौते, तीन रफ्तार: ब्रिटेन से रास्ता खुला, यूरोप करीब, अमेरिका छह दिन की घड़ी पर

July 18, 2026
Sunday, July 19, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

जानिए कितने खर्चीले हैं दुनिया के देश

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 10, 2022
in राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
0
जानिए कितने खर्चीले हैं दुनिया के देश

ब्लिट्ज विशेष

नई दिल्ली। दुनिया के बड़े शहरों में महंगाई को लेकर एक सालाना रिपोर्ट आई है। रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका का न्यूयॉर्क और सिंगापुर दुनिया के सबसे महंगे शहर हैं। दोनों शहरों को 175 शहरों की रैंकिंग में पहला स्थान मिला है। ‘द इकॉनोमिस्ट इंटेलिजेंस’ यूनिट (ईयूआई) ने यह इंडेक्स जारी किया है जिसमें कई पैमानों के आधार पर यह परखा गया कि पिछले एक साल में दुनिया के बड़े शहरों में किस तरह से महंगाई घटी या बढ़ी है।
द इकॉनोमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट की बनाई गई महंगे शहरों की सूची में अंतिम दस पायदानों में भारत के तीन शहर भी शामिल हैं। इस सूची में अंतिम पायदान पर होने का मतलब है कि इन जगहों पर कई कारणों के चलते महंगाई कम है। इन तीन शहरों में अहमदाबाद, चेन्नई और बेंगलुरु शामिल हैं। चेन्नई को 164, अहमदाबाद को 165 और बेंगलुरु को 161वें पायदान पर रखा गया है। वहीं पूरी सूची में सबसे अंतिम स्थान पर सीरिया का दमिश्क और लीबिया का त्रिपोली शहर है।

रूस और अमेरिका में महंगाई सबसे तेजी से बढ़ी
रिपोर्ट बनाने के लिए कई फैक्टर्स को ध्यान में रखा गया है। जैसे किसी देश की करेंसी कितनी मजबूत है, गैस के दाम और खाने से जुड़ी चीजों की महंगाई में पिछले एक साल में किस तरह से बदलाव आया है। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले एक साल में सबसे ज्यादा महंगे होने वाले 8 शहरों में 6 अमेरिका और 2 रूस के हैं। पिछले एक साल के दौरान वेस्ट यूरोप के शहरों में गैस और बिजली के दामों में 29 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसकी वजह रूस पर निर्भरता को कम करने की कोशिश बताई गई है।

दरअसल यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से यूरोप के कई देशों ने रूस से आयात की जाने वाली चीजों पर पाबंदी लगाई थी। वैश्विक स्तर की बात करें तो गैस और बिजली के दामों में 11 फीसदी तेजी आई।

YOU MAY ALSO LIKE

एआई से भारत बनेगा 1000 अरब डॉलर की डिजिटल इकोनॉमी

युद्ध के बावजूद बेअसर रहेंगे भारत-इस्राइल रक्षा संबंध

पिछले 20 सालों में सबसे ज्यादा महंगा गुजरा ये साल
ईयूआई के दुनिया में कॉस्ट ऑफ लिविंग पर किए गए सर्वे में सामने आया कि दुनिया के बड़े शहरों में जरूरी चीजों के दामों में 8.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई है जो पिछले 20 साल में सबसे ज्यादा है। इसकी वजह रिपोर्ट में चीन की कोविड के चलते लगाई गई पाबंदियां और यूक्रेन जंग को बताया है। यूक्रेन जंग के कारण रूस की अर्थव्यवस्था पर भी गहरा असर पड़ा है। इसके दो बड़े शहर मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग में एक साल में महंगाई बहुत तेजी से बढ़ी है। इन दोनों शहरों की रैंकिंग में 88 और 70 का उछाल आया है। यानी पहले दोनों शहर महंगाई में काफी नीचे थे।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation