• Latest
  • Trending
महाभारत में श्रीकृष्ण ने अर्जुन को दी थी 5 सीख

महाभारत में श्रीकृष्ण ने अर्जुन को दी थी 5 सीख

August 30, 2024
वैश्विक संकट के बीच भी नहीं थमेगी भारत की रफ्तार

महंगाई 6 फीसदी पार, पर रफ्तार धीमी

November 13, 2026
खरीफ बुवाई 2026

रबी में खाद पर ₹62,370 करोड़ की ढाल

November 12, 2026
देसी एमआरआई-सीटी को दस साल का सहारा

देसी एमआरआई-सीटी को दस साल का सहारा

November 11, 2026
भारत की उपलब्धियां

एक शाम भारत ने कीव-मॉस्को से की बात

November 10, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

November 6, 2026
solar

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

November 6, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
Tuesday, November 17, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

महाभारत में श्रीकृष्ण ने अर्जुन को दी थी 5 सीख

- कलयुग में समझ गए तो जिंदगी की नैया हो जाएगी पार

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 30, 2024
in दृष्टिकोण
0
महाभारत में श्रीकृष्ण ने अर्जुन को दी थी 5 सीख
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। महाभारत का युद्ध अर्जुन के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था, लेकिन उन्हें श्रीकृष्ण ने जिंदगी का पाठ पढ़ाया, धर्म के रास्ते पर चलने को तैयार किया। भगवान श्रीकृष्ण की अर्जुन को दी गई सीख कलयुग में भी इंसान को समझना बहुत जरूरी है। इतना ही नहीं, इन सीख से आपकी जिदंगी तक बदल सकती है।

महाभारत के युद्ध को बुराई पर अच्छाई की जीत और अधर्म पर धर्म की विजय के तौर पर माना जाता है। युद्ध के दौरान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को कुछ उपदेश दिए, जिसकी वजह से ही उन्हें आगे बढ़ने की हिम्मत मिली। अपने ही परिवार के सामने खड़े होकर लड़ना इतना आसान नहीं था, लेकिन श्रीकृष्ण का दिखाया रास्ता ही उन्हें जीत की ओर ले गया। अंत में पांडवों ने कौरवों को पराजित भी कर दिया।

YOU MAY ALSO LIKE

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

जिंदगी में कई ऐसे मोड़ आते हैं जब इंसान उलझन में पड़ जाता है कि अब क्या करें। कई दफा सच और परिवार में से किसी एक को चुनना पड़ता है, भ्रम इतना हावी हो जाता है कि फैसला लेना भी मुश्किल लगता है। ऐसे में हम आपको श्रीकृष्ण की वो सीख बताने वाले हैं जो उन्होंने महाभारत में अर्जुन को दी थी। इन्हें समय पर समझ लिया तो कलयुग में जिंदगी की नैया पार लग सकती है।

जीवन-मृत्यु, भय-मोह जैसे लोभ
भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं कि संसार के निर्माण के बाद से ही जन्म और मृत्यु का चक्र चलता आ रहा है। यह प्रकृति का नियम है कि जो जन्म लेता है, उसकी मृत्यु अवश्य होनी है। फिर मृत्यु के बाद जन्म भी अवश्य होता है। ऐसे में मृत्यु से भयमुक्त होकर वर्तमान में जीना चाहिए। मृत्यु का भय जिंदगी को बर्बाद कर सकता है।

कर्म पर ध्यान देना जरूरी
आज कल ज्यादातर लोग शॉर्टकट की मदद से सक्सेस हासिल करना चाहते हैं जबकि भगवान कृष्ण ने अर्जुन को कर्म को ही पूजा मानने की सीख दी थी। भगवान कहते हैं कि कर्म ही भक्ति है, इसलिए कर्म को पूरे मन से करना चाहिए। उन्होंने अर्जुन को कर्म योगी बनने के उपदेश दिए। कलयुग में भी इंसान को समझना चाहिए कि बिना कर्म फल की प्राप्ति नहीं हो सकती है।

अन्याय को न्याय से हराएं
श्रीकृष्ण ने अर्जुन को दुर्योधन की महत्वाकांक्षा का उदाहरण देते हुए समझाया था कि अन्याय का प्रतिकार करना जरूरी होता है। कलियुग में भी अन्याय के चरम पर होने की बात ग्रंथों में कही गई है लेकिन महाभारत में श्रीकृष्ण के दिए उपदेश से यह समझना जरूरी है कि अन्याय को न्याय से ही हराया जा सकता है।

सत्य के सामने मोह का त्याग करें
भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को एक अहम बात बताई थी कि सत्य के रास्ते पर चलते हुए मोह का त्याग कर देना चाहिए। अगर परिवार और अपने भी गलत रास्ते पर चले जाएं तो आप सत्य के रास्ते पर चलने के लिए उनके विरोध में भी जा सकते हैं। सच सबसे पहले होना चाहिए, तभी जिंदगी में खुश रह सकते हैं।

समय बड़ा बलवान
महाभारत युद्ध के दौरान अर्जुन विचलित हो गए थे और शस्त्र भी नहीं उठा पा रहे थे। तब श्रीकृष्ण ने अर्जुन से कहा था कि समय बड़ा बलवान है, अगर तुम सोचते हो कि तुम शस्त्र नहीं उठाओगे तो इन पापियों का संहार नहीं होगा। तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है अर्जुन तुम एक निमित्त हो, इनका संहार लिखा है जो जरूर होगा।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation