• Latest
  • Trending
47 percent of Mumbai's bakeries are spreading pollution

मुंबई की 47 प्रतिशत बेकरियां फैला रहीं प्रदूषण

August 30, 2024
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Sunday, September 20, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मुंबई की 47 प्रतिशत बेकरियां फैला रहीं प्रदूषण

बढ़ रहे अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, खांसी, एग्जिमा के मामले स्वास्थ्य के लिए नासूर बन रही भंगार की लकड़ी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 30, 2024
in महाराष्ट्र
0
47 percent of Mumbai's bakeries are spreading pollution
ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। वायु प्रदूषण फैलाने वाले स्रोत में बेकरी भी प्रमुख कारक है। एक रिसर्च के अनुसार मुंबई की 47 प्रतिशत बेकरी की भट्टी में भंगार की लकड़ियां इस्तेमाल होती हैं, जिनसे निकले धुएं का लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। एनजीओ बॉम्बे एनवायरनमेंटल एक्शन ग्रुप ने मुंबई की बेकरी पर खाद्य पदार्थ बनाने से जुड़ा सर्वे किया, जिसमें बीएमसी की रजिस्टर्ड 560 बेकरी में 216 की पड़ताल की गई। इस दौरान पाया गया कि 216 में 100 बेकरी भट्टी में भंगार की लकड़ियां (निर्माण में लगने वाल लकड़ी, फर्नीचर वालों के यहां बची लकड़ी, पुराने-टूटे फर्नीचर, सनमाइका-प्लाईबोर्ड आदि) इस्तेमाल हो रही हैं।

मीथेन, कार्बन कर रहे जेनेरेट
छोटी बेकरी में रोजाना 50 से 100 किलो, जबकि बड़ी बेकरी में 250 से 300 किलो लकड़ियां इस्तेमाल हो रही हैं। 20 किलो मैदे का पाव बनाने में करीब 5 किलो लकड़ी जलती है, जिनसे मीथेन, कार्बन डाइऑक्साइड, कार्बन मोनोऑक्साइड, वोलेटाइल ऑर्गेनिक कंपाउंड जैसी सेहत को नुकसान पहुंचाने वाली गैस निकलती हैं। एनजीओ की पूर्व कैंपेन डायरेक्टर हेमा रमानी के अनुसार बेकरी से उत्सर्जन खत्म करने का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

YOU MAY ALSO LIKE

प्लास्टिक के फूलों पर राज्य में प्रतिबंध

मुंबई की फैमिली के चारों सदस्यों के पास सिर्फ एक किडनी

सस्ते के चक्क र में लकड़ी का उपयोग
– भंगार लकड़ियां सस्ती होने से बेकरी इनका इस्तेमाल करती हैं, हालांकि सेहत के लिए यह घातक हैं।
– ईंन्धन वाली लकड़ी 15 रुपये प्रति किलो है, जबकि भंगार की लकड़ियां 5 रुपये प्रति किलो हैं।
– कमर्शियल सिलिंडर का उपयोग किया जाए, तो 92.05 रुपये प्रति किलो का खर्च आएगा।
– पीएनजी का उपयोग करते हैं, तो 58.78 प्रति किलो की लागत आएगी।
– यदि बिजली का उपयोग करते हैं, तो 12 रुपये प्रति यूनिट ख़र्च होंगे।

प्रदूषण का प्रमुख कारक
– 72 बेकरी में इस्तेमाल होने वाली लकड़ियों से एक वर्ष में 118207.44 किलो पीएम 10 और 80381.06 पीएम 2.5 उत्सर्जित होती है।
– डीजल से रोजाना 0.04 किलो, एलपीजी से रोजाना 0.364 किलो और बिजली से रोजाना सबसे कम 0.0026 किलो प्रति का पीएम 10 उत्सर्जित होता है।

सेहत पर पड़ने वाला असर
लकड़ियों को जलाने पर उनसे निकले धुएं और अवशेष से सांस संबंधित बीमारी जैसे अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, खांसी, नाक बहना आदि समस्याएं होती हैं। इसके अलावा गले, नाक और आंखों में जलन, त्वचा रोग जैसे एक्जिमा और स्किन रिएक्शन होने का खतरा होता है।

बीएमसी बना रही नई पॉलिसी
बीएमसी ने भी मुंबई में बेकरियों का सर्वे किया है। उसकी कोशिश है कि लकड़ी का उपयोग करने वाली बेकरियों को इलेक्टि्रक और ओवन में तब्दील किया जाए, इसके लिए वॉर्ड लेवल पर बैठक हो रही है। नई बेकरियों को हम बिजली पर ही काम शुरू करने की अनुमति दे रहे हैं।
-मिनेश पिंपले, डेप्युटी म्युनिसिपल कमिश्नर (एनवायरनमेंट)

ठोस ईन्धन सबसे हानिकारक
ठोस ईंन्धन का इस्तेमाल प्रदूषण के सबसे हानिकारक स्रोतों में से एक है। बेकरी वाले विभिन्न स्रोतों से प्राप्त होने वाले ठोस ईंधन का उपयोग करते हैं। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम से धनराशि आवंटित कर और निजी क्षेत्र के साथ साझेदारी बनाकर, हम स्वच्छ ईंन्धन अपनाने के लिए आवश्यक तकनीकी और वित्तीय सहायता उपलब्ध करा सकते हैं। इसी के साथ सख्त नियम उपाय अनुपालन की जरूरत है।
-डॉ. तुहिन बैनर्जी
अध्ययन के प्रोजेक्ट हेड

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation