• Latest
  • Trending
About 17 lakh unknown viruses in the world, can spread infection

दुनिया में करीब 17 लाख अज्ञात वायरस, फैला सकते हैं संक्रमण

July 26, 2024
ब्रिक्स से किसान आईडी तक भारत की 10 बड़ी खबरें

ब्रिक्स देशों की संसदें दिल्ली में जुटीं

October 27, 2026
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन

ब्रिक्स मंच से निर्यात और जीएसटी तक भारत की बड़ी खबरें

October 26, 2026
daily-news

साप्ताहिक समाचार डायरी 19–25 अक्टूबर 2026: 11 करोड़ फार्मर आईडी | Blitz India Media

October 25, 2026
सरिया एक साल में 26% महंगा, बढ़ी निर्माण लागत

सरिया एक साल में 26 फीसदी महंगा

October 24, 2026
नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क, 22 अक्टूबर 2026 · फोटो : पीएमओ इंडिया

पोलैंड से दोगुना कारोबार, 12.7 अरब डॉलर

October 23, 2026
village

गांव-घर तक पहुंचा विकास, रफ्तार की परीक्षा बाकी

October 22, 2026
गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी समिति

गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी नई समिति

October 21, 2026
export

यूएई से कारोबार 100 अरब डॉलर पार

October 20, 2026
न्यूजीलैंड एफटीए

न्यूजीलैंड में भारतीय सामान पर अब ड्यूटी नहीं

October 20, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

October 19, 2026
वैश्विक 'सैटकॉम' जंग के दबाव में नहीं आएंगे

भारत बनेगा डिजिटल महाशक्ति

October 19, 2026
तंबाकू- सिगरेट छोड़ो अभियान

तंबाकू- सिगरेट छोड़ो अभियान

October 19, 2026
Tuesday, October 27, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

दुनिया में करीब 17 लाख अज्ञात वायरस, फैला सकते हैं संक्रमण

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 26, 2024
in दृष्टिकोण
0
About 17 lakh unknown viruses in the world, can spread infection

नई दिल्ली। विभिन्न प्रजातियों में उभरती नई जूनोटिक बीमारियां वर्ष 2030 तक एक और महामारी को जन्म दे सकती हैं। संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) ने अपनी नवीनतम रिपोर्ट में कहा है कि जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण में लगातार हो रहे बदलावों ने प्रजातियों के आवास क्षेत्रों को प्रभावित किया है।

इस कारण प्रजातियों के बीच नए संपर्क पैदा हो रहे हैं, जिससे जानवरों से इन्सानों में बीमारियों के फैलने यानी जूनोटिक स्पिलओवर का खतरा बढ़ गया है। जानवरों, पक्षियों और दूसरे जीवों से इंसानों में फैलने वाली संक्रामक बीमारियों को वैज्ञानिक रूप से जूनोसिस या फिर ‘जूनोटिक डिजीज’ कहते हैं। इनका प्रसार बहुत तेज गति से होता है। इनके जरिये फैलने वाले संक्रमण वायरस, बैक्टीरिया, परजीवी और कवक जैसे कीटाणुओं के कारण होते हैं। दुनिया में अभी 17 लाख अज्ञात वायरस हैं जो गंभीर चिंता का विषय हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

लोकतंत्र, विरोध का अधिकार और जंतर-मंतर

देश के 1,000 आईटीआई का होगा कायाकल्प

12 गुना अधिक जानें ले सकती हैं कुछ जूनोटिक बीमारियां
भूमि उपयोग में आ रहे बदलावों, वन विनाश, आवास क्षेत्रों को हो रहे नुकसान, बढ़ते शहरीकरण, वन्यजीवों की तस्करी और असंतुलित कृषि जैसी गतिविधियों से नई जूनोटिक बीमारियों के उभरने और फैलने का खतरा बढ़ जाता है।
वैज्ञानिकों का अनुमान है कि नई कुछ जूनोटिक बीमारियां अगले तीन दशकों में 12 गुना अधिक जानें ले सकती हैं। वैश्विक स्तर पर करीब 60 प्रतिशत उभरती संक्रामक बीमारियां जूनोटिक हैं।

– महामारी को जन्म दे सकती हैं नई उभरतीं जूनोटिक बीमारियां
– 2020 की तुलना में 2050 तक सबसे आम रोगजनकों के कारण मनुष्यों में दस गुना अधिक मौतें होंगी

जानवरों से इन्सानों में फैल रही बीमारियां आठ फीसदी तक बढ़ीं
रिपोर्ट के अनुसार जूनोटिक स्पिलओवर की घटनाएं सालाना पांच से आठ फीसदी बढ़ रही हैं। अनुमान है कि 2020 की तुलना में 2050 तक सबसे आम रोगजनकों के कारण मनुष्यों में दस गुना अधिक मौतें होंगी। उभरते जूनोसिस डब्ल्यूएचओ के पूर्वी भूमध्यसागरीय क्षेत्र में एक बढ़ता हुआ सार्वजनिक स्वास्थ्य खतरा है। पिछले दो दशकों के दौरान इस क्षेत्र के 22 में से 18 देशों में उभरती हुई जूनोटिक बीमारियां सामने आई हैं।
24 देशों में एवियन इन्फ्लुएंजा के 891 मामले सामने आए। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 24 देशों में इन्सानों में फैले एवियन इन्फ्लुएंजा (एच 5एन1) के 891 मामलों की जानकारी दी है। इन मामलों में लोग उन जीवित और मृत पक्षियों के संपर्क में आने से बीमार हुए जो इस वायरस से संक्रमित थे। रिपोर्ट में इस बात की भी आशंका जताई गई है कि अज्ञात या नजरअंदाज कर दिए गए रोगाणुओं के चलते महामारी फैल सकती है। दुनिया में अभी 17 लाख अज्ञात वायरस हैं जो गंभीर चिंता का विषय हैं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation