• Latest
  • Trending
North Eastern Railway ran 121 summer special trains in 10 days

पूर्वोत्तर रेलवे ने 10 दिन में चला दीं 121 समर स्पेशल ट्रेनें

April 25, 2024
सरिया एक साल में 26% महंगा, बढ़ी निर्माण लागत

सरिया एक साल में 26 फीसदी महंगा

October 24, 2026
नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क, 22 अक्टूबर 2026 · फोटो : पीएमओ इंडिया

पोलैंड से दोगुना कारोबार, 12.7 अरब डॉलर

October 23, 2026
village

गांव-घर तक पहुंचा विकास, रफ्तार की परीक्षा बाकी

October 22, 2026
गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी समिति

गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी नई समिति

October 21, 2026
export

यूएई से कारोबार 100 अरब डॉलर पार

October 20, 2026
न्यूजीलैंड एफटीए

न्यूजीलैंड में भारतीय सामान पर अब ड्यूटी नहीं

October 20, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

October 19, 2026
वैश्विक 'सैटकॉम' जंग के दबाव में नहीं आएंगे

भारत बनेगा डिजिटल महाशक्ति

October 19, 2026
तंबाकू- सिगरेट छोड़ो अभियान

तंबाकू- सिगरेट छोड़ो अभियान

October 19, 2026
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बंद, दिल्ली पुलिस के नए नियम

लोकतंत्र, विरोध का अधिकार और जंतर-मंतर

October 19, 2026
देश के 1,000 आईटीआई का होगा कायाकल्प

देश के 1,000 आईटीआई का होगा कायाकल्प

October 19, 2026
कैप्टन स्मित को इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार

कैप्टन स्मित को इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार

October 19, 2026
Saturday, October 24, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

पूर्वोत्तर रेलवे ने 10 दिन में चला दीं 121 समर स्पेशल ट्रेनें

- यात्रियों की चांदी, अभी और स्पेशल ट्रेनों की घोषणा संभव

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 25, 2024
in उत्तर-प्रदेश
0
North Eastern Railway ran 121 summer special trains in 10 days
ब्लिट्ज ब्यूरो

गोरखपुर। गर्मी की छुट्टी में यात्रियों को राहत देने के उद्देश्य से रेलवे बोर्ड ने पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्यालय गोरखपुर सहित विभिन्न रूटों पर करीब 10 दिन में 121 समर स्पेशल ट्रेनों को चलाने की घोषणा कर दी है।

इनमें 14 ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। यात्रियों की मांग को देखते हुए अभी और स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की जाएगी। महाराष्ट्र और गुजरात के स्टेशनों पर (बलसाड़ और सूरत आदि) पूर्वांचल और बिहार आने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर अनारक्षित (पैसेंजर) ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

जनरल कोच के अभाव में स्लीपर कोच लगाकर अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चल रही हैं। यद्यपि, गोरखपुर में इस तरह की स्थिति नहीं बनी है। अगर गोरखपुर में भी दिल्ली और मुंबई के यात्रियों की भीड़ बढ़ी तो अनारक्षित समर स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

रेलवे बोर्ड का कहना है कि स्टेशन यार्ड में बिना वजह ट्रेन की एक भी रैक खड़ी नहीं होनी चाहिए। यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर बिना प्रस्ताव के अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों का संचालन सुनिश्चित किया जाए।

विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू हो गए। मई और जून में गर्मी की छुट्टी हो जाएगी। दिल्ली और मुंबई से गोरखपुर रूट पर लोगों का आवागमन बढ़ गया है। नियमित ट्रेनों का अभी से कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा। वेटिंग टिकट के लिए मारामारी मची है।

कई ट्रेनों में नो रूम की स्थिति बन गई है। ऐसे में यह समर स्पेशल ट्रेनें लोगों को राहत पहुंचाएंगी। फिलहाल, रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देश पर रेलवे प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिन स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ रही वहां से अनारक्षित समर स्पेशल चलाई जा रहीं। जिन रूटों पर आरक्षित टिकटों की मांग और वेटिंग लिस्ट बढ़ गई है, उनपर अधिक से अधिक आरक्षित समर स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। बोर्ड के नए नियमों के अनुसार ट्रेनों की रैक में 2 से 4 ही जनरल कोच लग रहे हैं। अनारक्षित समर स्पेशल चलाने के लिए रेलवे के पास पर्याप्त जनरल कोच नहीं रह गए हैं।

गोरखपुर से चलने वाली कुछ प्रमुख स्पेशल ट्रेनें

गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल गोरखपुर से 28 अप्रैल से 30 जून तक प्रत्येक रविवार को तथा आनन्द विहार टर्मिनस से 29 अप्रैल से 01 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार को 10 फेरा में चलेगी।

वलसाड-गोरखपुर-वलसाडअनारक्षित समर स्पेशल गोरखपुर से 20 अप्रैल से शुरू हो गई।

साबरमती-गोरखपुर-साबरमती स्पेशल साबरमती से 19 अप्रैल तथा गोरखपुर से 21 अप्रैल को चलाई गई।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation