• Latest
  • Trending
IRDA will provide insurance protection to everyone till 2047

लोकपाल से समाधान के प्रति बीमा उपभोक्ताओं का बढ़ा रुझान

April 12, 2024
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Wednesday, September 16, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

लोकपाल से समाधान के प्रति बीमा उपभोक्ताओं का बढ़ा रुझान

विवाद निपटाने के लिए इरडा ने देश भर में खोले 17 बीमा लोकपाल कार्यालय

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 12, 2024
in दृष्टिकोण
0
IRDA will provide insurance protection to everyone till 2047
संजय राय, बीमा सचिव

नोएडा। एक पुरानी कहावत है कि मर्ज बढ़ता गया ज्यों-ज्यों दवा। ठीक उसी प्रकार सरकार एवं बीमा विनियामक संस्था इरडा के अनेकानेक प्रयासों के बावजूद बीमा क्षेत्र में शिकायतों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसके साथ ही यह तथ्य भी देखने में आ रहा है कि उपभोक्ता अपने अधिकारों को लेकर जरा भी उदासीन नहीं है। किसी समस्या के सामने आते ही वह न्यायिक व प्रशासनिक तरीकों से उसके समाधान के लिए तत्पर रहता है, उसमें स्पष्ट तौर पर जागरूकता आ गई है।

दूसरी तरफ शिकायतों के समयानुसार निष्पादन के लिए इरडा ने देश भर में 17 बीमा लोकपाल कार्यालयों की स्थापना की है। क्षेत्रवार विभाजन के अनुसार सम्पूर्ण पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड बीमा लोकपाल नोएडा के क्षेत्राधिकार के अंतर्गत आता है जहां इस समय बीमा लोकपाल के रूप में बिम्बाधर प्रधान पदस्थापित हैं। प्रधान एक सेवा निवृत्त लोक सेवक हैं। अपने गहन ज्ञान, विश्लेषण क्षमता के साथ वह जन मानस की समस्याओं के निराकरण का खासा अनुभव रखते हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

भारत का बढ़ा रुतबा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

लोकपाल कार्यालय को मिली अलग पहचान
बीमा लोकपाल कार्यालय को अलग पहचान दिलाई है यहां काम करने वाले कर्मियों की शिकायत निष्पादन के प्रति प्रतिबद्धता और उनके कठोर समर्पण ने। यहां काम करने वाले बीमा क्षेत्र के विशेषज्ञ राज मेहरा के शब्दों में बीमा लोकपाल कार्यालय नोएडा पूर्णतः दक्ष एवं व्यावसायिक अधिकारियों की एक समर्पित टीम है जो पिछले एक वर्ष से सचिव संजय कुमार राय के नेतृत्व में बीमा क्षेत्र की शिकायतों के निष्पादन में कीर्तिमान स्थापित कर रही है । राय ने विगत वित्त वर्ष में इस कार्यालय में आदर्श वातावरण निर्मित किया है जिससे प्रत्येक स्तर पर शिकायतकर्ताओं को सही और उचित मार्ग दर्शन एवं जानकारी प्रदान कर एक निश्चित समय सीमा के अंतर्गत समाधान किया जा रहा है।

कुल 3328 शिकायतों का निष्पादन किया
चर्चा के दौरान राय ने बताया कि बीमा लोकपाल कार्यालय नोएडा ने विगत वित्तीय वर्ष में कुल 3328 शिकायतों का निष्पादन किया है और इस कार्यालय के इतिहास में यह प्रथम अवसर है कि वर्षांत पर अवशेष पंजीकृत शिकायतों की संख्या को शून्य स्तर पर लाने में सफलता प्राप्त हुई है। विगत वर्षों में इस कार्यालय द्वारा निष्पादित शिकायतों की संख्या क्रमशः 3153, 2052 एवं 1506 रही है। प्रत्येक वर्ष में अच्छी संख्या में शिकायतें लंबित रही हैं इस वर्ष निष्पादित की गयी शिकायतों में से शत प्रतिशत शिकायतें निर्धारित समय सीमा अर्थात 90 दिनों के अन्दर निर्णीत की गईं।

99 प्रतिशत से भी अधिक शिकायतें मात्र 60 दिन में सोल्व
99 प्रतिशत से भी अधिक शिकायतें मात्र 60 दिन की समय सीमा के भीतर हल की गईं जो अपने आप में शिकायत निवारण प्रक्रिया का एक अद्वतीय उदाहरण है। अपनी इस उपलब्धि के बारे में विस्तार से बताते हुए राय ने स्पष्ट किया कि बीमा क्षेत्र के विनियमों एवं प्रक्रियाओं के विशद् ज्ञान , विवाद के बिन्दुओं पर एक निष्पक्ष विश्लेषणात्मक समीक्षा एवं प्रत्येक स्तर पर सभी हिताधिकारियों के साथ समुचित संवाद करके ही शिकायतों का ऐसा सर्वमान्य हल निकला जा सकता है जो सभी पक्षों को न सिर्फ मान्य हो बल्कि जिससे सभी सम्बंधित पक्षों में विश्वास की भावना बढे़। तभी भारत में बीमा व्यवसाय को जन जन तक पहुंचाया जा सकेगा।

अधिनियम 2017 के प्रावधानों के अनुरूप काम
बीमा शिकायतों का निस्तारण किस प्रकार कम से कम समय में हो सके, इस पर बोलते हुए राय ने बताया कि बीमा लोकपाल कार्यालय बीमा लोकपाल अधिनियम 2017 के प्रावधानों के अनुरूप काम करता है जिसमें यह स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई बीमित व्यक्ति बीमा बेचने की प्रकिया से असंतुष्ट है अथवा यदि वह बीमा कंपनी की सेवाओं, दावा निष्पादन में विलम्ब अथवा दावा राशि के पूर्णतया अथवा आंशिक रूप से नकारे जाने से संतुष्ट नहीं हैं, तो वह निम्न प्रकिया का पालन कर सकता है
बीमाकर्ता के किसी भी कार्यालय में जाएं और अपनी शिकायत आवश्यक सहायक दस्तावेजों के साथ लिखित रूप में दें एवं तारीख के साथ अपनी शिकायत की लिखित पावती प्राप्त कर लें। बीमा कंपनी किसी भी स्थिति में शिकायत प्राप्त होने के दो सप्ताह से पहले आपकी शिकायत का समाधान करने हेतु बाध्य है।

संतुष्टि के लिए विकल्प
यदि प्राप्त समाधान आपकी संतुष्टि के अनुरूप नहीं है तो आप बीमा कंपनी के शिकायत निवारण अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं जिनका पता आपको इरडा की आधिकारिक वेब साइट पर मिल जायेगा। यदि जीआरओ द्वारा इसका समाधान एक माह के भीतर नहीं होता है या यदि आप उनके समाधान से संतुष्ट नहीं हैं तो आप अपने क्षेत्राधिकार प्राप्त बीमा लोकपाल कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation