• Latest
  • Trending
Beneficiaries were happy after receiving house keys, honor and laptop

घर की चाबी, सम्मान व लैपटॉप पाकर लाभार्थी हुए निहाल

March 22, 2024
Sarbananda Sonowal

तीन साल में आधी सिफ़ारिश पर हुआ अमल

August 27, 2026
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 4,000 महिलाओं को स्वीकृति पत्र, 1 सितंबर से मिलेंगे ₹2,500

लक्ष्मी योजना: पैसा 1 सितंबर से, पर 2.61 लाख फॉर्म अधूरे

August 26, 2026
UPI

यूपीआई के दस साल: अब औसत भुगतान सिर्फ़ ₹1,300 का

August 26, 2026
भारत उच्च शिक्षा

एच-1बी पर एक लाख डॉलर की नई फ़ीस का प्रस्ताव

August 26, 2026
hospital

मौसमी बुखार सामान्य है, पर इन चार को इंतज़ार नहीं करना

August 26, 2026
ई-श्रम पोर्टल के 5 साल: 31.89 करोड़ श्रमिक जुड़े, जानें रजिस्ट्रेशन और योजनाओं का लाभ

ई-श्रम के पाँच साल: 31.89 करोड़ नाम, और आपका हक़

August 26, 2026
daily-news

26 अगस्त की बड़ी खबरें: पंजाब में चीनी स्टॉक, शिमला भूकंप, खेलो इंडिया, बाजार और इसरो लॉन्च

August 26, 2026
दिल्ली लक्ष्मी योजना 2026

दिल्ली लक्ष्मी योजना: पहले 4,000 पत्र आज

August 26, 2026
सुप्रीम कोर्ट

क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट में विशेष पीठ

August 26, 2026
Amit Sah

तीन नए कानून, और एक साल की समयसीमा

August 26, 2026
गेहूँ के आटा-मैदा निर्यात से हटी रोक, किसानों और मंडी भाव पर क्या होगा असर?

बारिश 13% कम, पर दाल का रकबा बढ़ गया

August 26, 2026
farmer

चार साल बाद गेहूं और आटे का निर्यात खुला

August 26, 2026
Thursday, August 27, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

घर की चाबी, सम्मान व लैपटॉप पाकर लाभार्थी हुए निहाल

सीएम योगी ने दी 328 करोड़ की 64 परियोजनाओं की सौगात

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 22, 2024
in उत्तर-प्रदेश
0
Beneficiaries were happy after receiving house keys, honor and laptop
ब्लिट्ज ब्यूरो

बरेली। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहरवासियों को 328.43 करोड़ की 64 परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने 141.14 करोड़ की पांच परियोजनाएं (महादेव पुल, आदिनाथ चौक आदि) जनता को समर्पित कीं। साथ ही 187.29 करोड़ की 59 परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। वह 30 मिनट तक मंच पर मौजूद रहे। इस दौरान बरेली कॉलेज के मैदान पर सजा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंजता रहा।

मुख्यमंत्री को दोपहर 3.55 बजे पुलिस लाइन पहुंचना था लेकिन वह 3.20 बजे ही पहुंच गए। वहां से सीधे बरेली कॉलेज पहुंचे। वहां मंच पर मौजूद कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। सीएम ने बटन दबाकर विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कटरा चांद खां की अर्चना अग्निहोत्री को चाबी, मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत मानपुर अहियापुर क्यारा के प्रेमपाल को चाबी, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन लखपति दीदी के तहत करगैना क्यारा की पुप्ता देवी को प्रमाणपत्र, इसी योजना के तहत भोजीपुरा जटऊ पट्टी की दुलारो देवी को चेक, जैव ऊर्जा नीति 2022 के तहत चयनित डीजी फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी की निदेशक मेघाश्री को चाबी, सीबीजी प्लांट के निवेशक मुकुंद पांडे को जीबीसी सम्मान, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत न्यू राजीव एन्क्लेव सदर के सुनीत सिन्हा को चेक, फरीदपुर के अवध किशोर को आयुष्मान कार्ड, मुद्रा ऋण योजना के तहत सीबी गंज के वीरपाल को प्रमाणपत्र, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत बालाजी धाम निवासी साक्षी मिश्रा को लैपटॉप प्रदान किया।

सीएम योगी ने डमरू का किया अनावरण
सांसद संतोष गंगवार ने कहा कि महादेव पुल की वजह से पुराना और नया शहर आपस में जुड़ गए हैं। आईटी पार्क का निर्माण पूरा होने के बाद यहां चार सौ इकाइयां स्थापित होंगी।

इससे वे युवा जो रोजगार के लिए मुंबई, बंगलुरू, दिल्ली जा रहे थे, उनके पलायन पर अंकुश लगेगा। जीआईसी ऑडिटोरियम से निकलकर सीएम का काफिला आदिनाथ चौराहा पहुंचा। वहां आदिनाथ चौक के लोकार्पण के बाद डमरू का अनावरण किया।

ये परियोजनाएं जनता को समर्पित
– 111 करोड़ से निर्मित महादेव पुल
– 22.53 करोड़ से निर्मित खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रयोगशाला एवं मंडलीय कार्यालय नदौसी
– 94 लाख से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में वर्कशॉप नवीनीकरण
– 75 लाख से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सैद्धांतिक भवन नवीनीकरण
– 5.90 करोड़ से आईवीआरआई रोड का निर्माण, आदिनाथ तिराहे के सुंदरीकरण की रखी आधारशिला
– 18 करोड़ की लागत से आईटी पार्क का शिलान्यास
– 44 करोड़ से नाथ कॉरिडोर की 11 सड़कों का शिलान्यास
– 75 करोड़ से पेयजल योजना अमृत 2.0 के तहत तहसीलों में कार्य
– 9.55 करोड़ से स्पोर्ट्स स्टेडियम में सिंथेटिक रनिंग ट्रैक का निर्माण
– 7 करोड़ से राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय गोपालपुर और मनौना में ट्रांजिट हॉस्टल का निर्माण
– 25 करोड़ से रामगंगा नदी के ग्रामों में बाढ़ सुरक्षा कार्य और कटान निरोधक कार्य

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation