• Latest
  • Trending
Important role of NCC in imparting practical knowledge of discipline: Yogi

अनुशासन का व्यावहारिक ज्ञान देने में एनसीसी की अहम भूमिका : योगी

March 15, 2024
Sarbananda Sonowal

तीन साल में आधी सिफ़ारिश पर हुआ अमल

August 27, 2026
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 4,000 महिलाओं को स्वीकृति पत्र, 1 सितंबर से मिलेंगे ₹2,500

लक्ष्मी योजना: पैसा 1 सितंबर से, पर 2.61 लाख फॉर्म अधूरे

August 26, 2026
UPI

यूपीआई के दस साल: अब औसत भुगतान सिर्फ़ ₹1,300 का

August 26, 2026
भारत उच्च शिक्षा

एच-1बी पर एक लाख डॉलर की नई फ़ीस का प्रस्ताव

August 26, 2026
hospital

मौसमी बुखार सामान्य है, पर इन चार को इंतज़ार नहीं करना

August 26, 2026
ई-श्रम पोर्टल के 5 साल: 31.89 करोड़ श्रमिक जुड़े, जानें रजिस्ट्रेशन और योजनाओं का लाभ

ई-श्रम के पाँच साल: 31.89 करोड़ नाम, और आपका हक़

August 26, 2026
daily-news

26 अगस्त की बड़ी खबरें: पंजाब में चीनी स्टॉक, शिमला भूकंप, खेलो इंडिया, बाजार और इसरो लॉन्च

August 26, 2026
दिल्ली लक्ष्मी योजना 2026

दिल्ली लक्ष्मी योजना: पहले 4,000 पत्र आज

August 26, 2026
सुप्रीम कोर्ट

क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट में विशेष पीठ

August 26, 2026
Amit Sah

तीन नए कानून, और एक साल की समयसीमा

August 26, 2026
गेहूँ के आटा-मैदा निर्यात से हटी रोक, किसानों और मंडी भाव पर क्या होगा असर?

बारिश 13% कम, पर दाल का रकबा बढ़ गया

August 26, 2026
farmer

चार साल बाद गेहूं और आटे का निर्यात खुला

August 26, 2026
Thursday, August 27, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अनुशासन का व्यावहारिक ज्ञान देने में एनसीसी की अहम भूमिका : योगी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 15, 2024
in उत्तर-प्रदेश
0
Important role of NCC in imparting practical knowledge of discipline: Yogi
ब्लिट्ज ब्यूरो

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जीवन में अनुशासन के बिना कुछ भी नहीं हो सकता। यह अनुशासन आत्मानुशासन से पैदा होता है और यह जीवन भर सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है, मंजिल तक पहुंचाने का मार्गदर्शन करता है। युवाओं को अनुशासन का व्यावहारिक ज्ञान देने में एनसीसी की महत्वपूर्ण भूमिका है।

सीएम योगी गोरखपुर के सिक्टौर (तालकंदला) में एनसीसी (नेशनल कैडेट कोर) ट्रेनिंग एकेडमी के भूमि पूजन और शिलान्यास करने के बाद यहां आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। एनसीसी ग्रुप मुख्यालय गोरखपुर की ट्रेनिंग एकेडमी का निर्माण 10 एकड़ क्षेत्रफल में 55 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

मुख्यमंत्री ने कहा कि 1948 में संसद के एक अधिनियम से गठित एनसीसी युवाओं को एकता और अनुशासन के लिए प्रेरित करने वाला दुनिया का सबसे बड़ा संगठन है। एनसीसी को आज के युवाओं के जीवन का हिस्सा बनाना पीएम मोदी का विजन है।

पीएम के इस विजन को मिशन मोड पर आगे बढ़ाने के लिए गोरखपुर में एनसीसी ट्रेनिंग एकेडमी की स्थापना की जा रही है। यह एकेडमी एकता और अनुशासन की वह पाठशाला बनेगी जहां से सामाजिक एकता के माध्यम से राष्ट्रीय एकात्मकता को मजबूत किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति या संस्था की तरफ से प्रयास किया जाता है तो सरकार दो कदम आगे बढ़कर सहयोग करती है। एनसीसी ट्रेनिंग एकेडमी के लिए गोरखपुर मुख्यालय ने ऐसा ही प्रयास किया। देश की आबादी का सबसे बड़ा राज्य होने के चलते यूपी के लिए इस एकेडमी का अपना महत्व होगा।

एनसीसी ग्रुप मुख्यालय में आएंगे 11 जिले
मुख्यमंत्री ने कहा कि एनसीसी ग्रुप मुख्यालय गोरखपुर में आने वाले 11 जिलों में से 4 जिले सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती और बहराइच आकांक्षी जनपद हैं। एनसीसी एकेडमी में प्रशिक्षित युवा इन जिलों को विकसित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। सीएम ने कहा कि यूपी की 56 प्रतिशत आबादी कामकाजी है। एनसीसी की ट्रेनिंग एकेडमी यहां की युवा कार्यशील पूंजी को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करेगी।

आज पूरी दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। रक्षा उपकरणों के उत्पादन तथा डिफेंस कॉरिडोर के निर्माण से देश इस क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आगे बढ़ रहा है। अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर भारत की हार्ड और सॉफ्ट पावर को दुनिया महसूस कर रही है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation