• Latest
  • Trending
modi

‘आत्मनिर्भर भारत’ के दम पर देश बनेगा विकसित : मोदी

March 1, 2024
Sarbananda Sonowal

तीन साल में आधी सिफ़ारिश पर हुआ अमल

August 27, 2026
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 4,000 महिलाओं को स्वीकृति पत्र, 1 सितंबर से मिलेंगे ₹2,500

लक्ष्मी योजना: पैसा 1 सितंबर से, पर 2.61 लाख फॉर्म अधूरे

August 26, 2026
UPI

यूपीआई के दस साल: अब औसत भुगतान सिर्फ़ ₹1,300 का

August 26, 2026
भारत उच्च शिक्षा

एच-1बी पर एक लाख डॉलर की नई फ़ीस का प्रस्ताव

August 26, 2026
hospital

मौसमी बुखार सामान्य है, पर इन चार को इंतज़ार नहीं करना

August 26, 2026
ई-श्रम पोर्टल के 5 साल: 31.89 करोड़ श्रमिक जुड़े, जानें रजिस्ट्रेशन और योजनाओं का लाभ

ई-श्रम के पाँच साल: 31.89 करोड़ नाम, और आपका हक़

August 26, 2026
daily-news

26 अगस्त की बड़ी खबरें: पंजाब में चीनी स्टॉक, शिमला भूकंप, खेलो इंडिया, बाजार और इसरो लॉन्च

August 26, 2026
दिल्ली लक्ष्मी योजना 2026

दिल्ली लक्ष्मी योजना: पहले 4,000 पत्र आज

August 26, 2026
सुप्रीम कोर्ट

क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट में विशेष पीठ

August 26, 2026
Amit Sah

तीन नए कानून, और एक साल की समयसीमा

August 26, 2026
गेहूँ के आटा-मैदा निर्यात से हटी रोक, किसानों और मंडी भाव पर क्या होगा असर?

बारिश 13% कम, पर दाल का रकबा बढ़ गया

August 26, 2026
farmer

चार साल बाद गेहूं और आटे का निर्यात खुला

August 26, 2026
Thursday, August 27, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

‘आत्मनिर्भर भारत’ के दम पर देश बनेगा विकसित : मोदी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 1, 2024
in उत्तर-प्रदेश
0
modi
संजय द्विवेदी

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि विकसित भारत़़, आत्मनिर्भर भारत के दम पर बनेगा, इसीलिए सरकार छोटे किसानों, पशुपालकों, दस्तकारों, कारीगरों और उद्यमियों की सहायता कर रही है।

प्रधानमंत्री ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने करखियांव इलाके में अमूल डेयरी संयंत्र का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि इस संयंत्र से समूचे क्षेत्र के तीन लाख से अधिक किसानों की आय बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि बनास डेयरी संयंत्र भी किसानों और पशुपालकों को बेहतर पशु नस्लों और चारे के बारे में जागरूक व प्रशिक्षित करेगा।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

पशुपालन का महत्व बताया
प्रधानमंत्री ने पशुपालन से जुड़ी महिलाओं को आय प्रदान करने में गीर प्रजाति की गायों की भूमिका का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पशुपालन एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें हमारी बहनें सबसे अधिक जुड़ी हुई हैं। उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का यह एक बड़ा माध्यम भी है। मोदी ने कहा कि सरकार, किसानों को अन्न और ऊर्जा दाता बनाने के साथ-साथ खाद दाता बनाने पर भी काम कर रही है।

इन परियोजनाओं का शुभारंभ
प्रधानमंत्री ने जिन प्रमुख विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया उनमें बुनकरों के लिए रेशम कपड़ा प्रिंटिंग, सामान्य सुविधा केंद्र और पर्यटन तथा आध्यात्मिक पर्यटन से संबंधित कई परियोजनाएं शामिल हैं। उन्होंने वाराणसी में राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान की आधारशिला भी रखी।

सब के लिए काम कर रही सरकार
इससे पहले प्रधानमंत्री ने ऋषि गोवर्धन क्षेत्र में संत गुरु रविदास की 647वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित सार्वजनिक समारोह में भाग लिया । उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सब के लिए काम कर रही है और सभी सरकारी योजनाएं देश के प्रत्येक नागरिक के लिए हैं। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास सरकार का आदर्श वाक्य है।

80 करोड़ लोगों को दिया मुफ्त अनाज
कोरोना संकट के दौरान सरकार के कार्यों का उल्लेख करते हुए श्री मोदी ने कहा कि सरकार ने इस दौरान 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज दिया है। दुनिया में ऐसी कोई योजना नहीं है जो इतनी बड़ी आबादी को इस प्रकार की सुविधा प्रदान करती हो।

साफ दिल, सच्चे इरादे से काम
मोदी ने कहा कि उनकी सरकार गरीब लोगों और विशेषकर अनुसूचित जातियों और जनजातियों के विकास के लिए साफ दिल, सच्चे इरादे से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में दलित विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति दोगुनी की गई है। प्रधानमंत्री सवेरे बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के स्वतंत्रता सभागार में अपने पहले कार्यक्रम में काशी संसद संस्कृत प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल हुए।

उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत दुनिया के सामने विकास की मिसाल कायम करने जा रहा है और ये उनकी गारंटी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी में पुररूद्धार किये गये श्री काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण भी किया।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation