• Latest
  • Trending
Children's weight and height are decreasing

घट रहा बच्चों का वजन और लंबाई

February 16, 2024
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Wednesday, September 16, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

घट रहा बच्चों का वजन और लंबाई

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 16, 2024
in दृष्टिकोण
0
Children's weight and height are decreasing
डॉ. सीमा द्विवेदी

नई दिल्ली। कुपोषण कद का दुश्मन बन रहा है। भारत में उम्र के सापेक्ष बच्चों की लंबाई कम है। औसतन हर चौथे बच्चे की लंबाई कम है। वजन भी मानक से कम है। यूपी में 44 प्रतिशत बच्चों पर इसका असर देखा गया है और कई जिलों में तो यह आंकड़ा 50 प्रतिशत से भी ज्यादा है। बिहार व झारखंड में क्रमशः 42.9 व 32 प्रतिशत तो उत्तराखंड में 27 फीसदी बच्चे ‘ग्रोथ फेल्योर’ से पीड़ित हैं।

यूपी बाल विकास विभाग की ओर से जनवरी 2024 में 75 जिलों में संचालित 1.88 लाख आंगनबाड़ी केंद्रों के छह साल से कम उम्र के 1.89 करोड़ बच्चों की जांच की गई, तो 83.38 लाख बच्चे गंभीर या मध्यम रूप से कम लंबाई के पाए गए।

YOU MAY ALSO LIKE

भारत का बढ़ा रुतबा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

दिल्ली में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 4.08 लाख बच्चे कुपोषित हैं। उनका वजन सामान्य से भी कम है। हजारों की संख्या में बच्चों की लंबाई भी सामान्य से कम मिली। दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर नवंबर 2022 में बॉडी मास इंडेक्स की जांच कराई थी। कुल 1023 स्कूलों में 18 लाख से अधिक बच्चों की जांच की गई।

उत्तराखंड में पांच साल तक के 27 प्रतिशत बच्चे कुपोषण से नाटे हैं। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण की रिपोर्ट के अनुसार वहां पांच साल तक के बच्चों की कुल संख्या 13 लाख 48 हजार है। बिहार में कम लंबाई वाले शून्य से पांच वर्ष के बच्चों की संख्या 48.3 से घटकर 42.9 फीसदी हो गई है। उम्र के हिसाब से लंबाई विटामिन व प्रोटीन युक्त आहार की कमी से प्रभावित होती है।

मां का दूध सर्वोत्तम
कुपोषण की चपेट में आने से 15-20 दिन में ही बच्चे का वजन घटने लगता है। छह महीने तक केवल मां का दूध, इसके बाद पौष्टिक आहार कुपोषण का बचाव है।
– आहार विशेषज्ञ

कम लंबाई वाला हर चौथा बच्चा भारत का
ले वल्स एंड ट्रेंड इन चाइल्ड मालन्यूट्रिशन 2023 संयुक्त राष्ट्र बाल कोष, डब्ल्यूएचओ और वर्ल्ड बैंक की संयुक्त रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया का हर चौथा कम लंबाई का बच्चा भारत में है। जहां पांच वर्ष से कम उम्र के 31.7 फीसदी बच्चों की लंबाई उम्र के सापेक्ष कम है। पूरे विश्व में 22.3 फीसदी बच्चे उम्र के लिहाज से ठिगने हैं। भारत में यह आंकड़ा 31.7 फीसदी अर्थात 3.61 करोड़ बच्चे उम्र के सापेक्ष कम लंबाई के हैं। नीदरलैंड के पुरुष और लातवियाई महिलाएं दुनिया में सबसे महिलाएं नाटी होती हैं। अवर वर्ल्ड इन डेटा की रिपोर्ट के लंबे मुताबिक अमेरिका के लोगों की औसत लंबाई 177.10 सेमी है।

– भारत में पुरुषों की औसत लंबाई 164.95 सेमी (विश्व में 178 वें स्थान पर)
– महिलाओं की औसत लंबाई 153 सेमी (विश्व में 153 वें स्थान पर)

आदर्श लंबाई
जन्म पर – 50 सेमी
एक साल में – 75 सेमी
दो साल में – 88 सेमी
चार साल में – 100 सेमी
इसके बाद ः प्रति वर्ष छह-सात सेमी की वृद्धि

सबसे कम लंबाई
मेघालय 46.5 प्रतिशत
बिहार 42.9 प्रतिशत
यूपी 39.7 प्रतिशत

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation