• Latest
  • Trending
From 1528 to 2024: History of Ram Mandir controversy

न जननेता बन पाए, न जनभावनाएं समझ पा रहे विपक्षी नेता

January 12, 2024
भारत का भूजल संकट और जल सुरक्षा की चुनौती

ज़मीन के नीचे का पानी: भारत का सबसे ज़रूरी संसाधन वही है जो दिखता नहीं

July 29, 2026
भारत इलेक्ट्रिक वाहन

बारह महीनों में 28 लाख इलेक्ट्रिक गाड़ियां: अब यह प्रयोग नहीं, बाज़ार है

July 29, 2026
vikram

सात प्रक्षेपण और एक क्रू मॉड्यूल: इसरो के सामने अपना सबसे व्यस्त साल

July 29, 2026
राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस कार्यक्रम ने 21 करोड़ जांच पूरी की

21 करोड़ लोगों की जांच: देश का सबसे कम चर्चित स्वास्थ्य अभियान सबसे बड़े अभियानों में है

July 29, 2026
राष्ट्रमंडल खेल 2026: खेलो इंडिया से मजबूत हुआ भारत

ग्लासगो में 12 पदक, देश में 1,067 केंद्र: अब भारत के पदक अचानक नहीं आते

July 29, 2026
solar

288 गीगावॉट के बाद का सवाल: भारत शाम की बिजली कहां रखेगा

July 27, 2026
vikram

तीन जांचें और पूरी: गगनयान उन पड़ावों से गुज़रा जिनकी तस्वीरें नहीं छपतीं

July 27, 2026
ev-charging

हर आठ में एक: इलेक्ट्रिक गाड़ियों ने वह लकीर पार कर ली जो अब पीछे नहीं जाएगी

July 27, 2026
export

बारह दिन शुल्क-मुक्त: भारत–ब्रिटेन समझौते ने ज़मीन पर क्या बदला

July 27, 2026
exam

छह लोग, एक परीक्षा हॉल: भारत ने अपनी परीक्षा व्यवस्था टास्क फोर्स के हवाले की

July 27, 2026
सुप्रीम कोर्ट

‘साल भर नज़र रखेंगे’: सुप्रीम कोर्ट ने फ़ैसले को लगातार निगरानी में बदल दिया

July 27, 2026
semiconductor

₹1.27 लाख करोड़, दूसरा चरण: अपनी चिप बनाने की राह पर भारत का बड़ा दांव

July 27, 2026
Wednesday, July 29, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

न जननेता बन पाए, न जनभावनाएं समझ पा रहे विपक्षी नेता

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 12, 2024
in दृष्टिकोण
0
From 1528 to 2024: History of Ram Mandir controversy
राकेश शर्मा

आजकल खंडित, विखंडित, विपक्ष के सभी नेता, प्रवक्ता किसी न किसी रूप में श्री राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण और 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा के अद्वितीय, अलौकिक, अद्भुत समारोह का विरोध करने पर उतारू हैं।

मैं इन सभी की शून्य प्राय बुद्धि, विवेक, विचार और मानसिकता देख सुनकर हैरान परेशान हूं कि कहने को ये सभी अपने को राजनेता कहलाने को आतुर रहते हैं लेकिन इन्हें शायद ज्ञान ही नहीं है कि राजनेता बनने से पहले जननेता बनना आवश्यक होता है, जनता की भावना को समझना होता है और ध्यान रहे साधारण जनता राष्ट्र हित को हमेशा सर्वोपरि रखती है, तब यह जनता आपको राजनेता बनाती हैं। इन सभी नेताओं ने श्री राम की अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा होने से पहले ऐसी ऐसी बातें सनातन, श्री राम के बारे में कह दी हैं जिसका प्रायश्चित कई जन्मों तक करके भी इन्हें अपराध बोध से मुक्ति नहीं मिलेगी। सनातन में विश्वास रखने वाले सभी भक्त जनों को श्री राम में अटूट आस्था है इसीलिए 22 जनवरी से पहले ही भारत राष्ट्र राममय हो गया है और यदि तुष्टिकरण और चंद वोटों की ख़ातिर इस वातावरण को यह विपक्ष के नेता देख ही नहीं पा रहे हैं तो इन सब से मेरा एक ही अनुरोध है एक बार इस विरोध के चश्मे को उतारकर ज़मीनी हक़ीक़त को पहचानें।

YOU MAY ALSO LIKE

व्यवस्था में हो सुधार, अराजकता अस्वीकार्य

‘ब्रेन ड्रेन’ रोकने के लिए इसरो का बड़ा कदम

हिंदुओं के श्रद्धेय श्री राम की अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है, उनका उत्साह, श्रद्धा का कारण है उनका पांच सौ साल का सपना पूरा होने जा रहा है। मैं तो सच्चे हिंदुस्तानी मुसलमानों को दाद देना चाहता हूं जो अपने कुछ मुल्लाओं के भड़काने में नहीं आ रहे और गली कूचों में रामायण का प्रवचन कर रहे हैं, एक बच्ची शबनम तो मुंबई से अयोध्या पैदल ही निकली हुई है, किसी धमकी की परवाह किए बिना वह अपने को सनातनी मुस्लिम कह रही है, रास्ते में हर जगह उसका भव्य स्वागत हो रहा है । उसने अपना धर्म नहीं छोड़ा है लेकिन वह भारतीय इतिहास, संस्कृति, अध्यात्म, मर्यादा के शिखर भगवान श्री राम के प्रति समर्पित है।

इस्लाम मानने वाले ही नहीं, अन्य धर्मों के लोग भी इस राष्ट्रीय महोत्सव को धूमधाम से मना रहे हैं। अब तो विपक्ष अयोध्या में श्री राम की मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठा को 2024 में होने जा रहे आम चुनाव से जोड़ रहा है और कह रहा है इससे भाजपा को फ़ायदा होगा।

मैं कहता हूं भाजपा को फायदा होगा तो हो। मैं इन विपक्षियों से पूछना चाहता हूं की यदि उन्हें मालूम है कि भाजपा को इससे फ़ायदा होना है तो फिर चुनाव में हारने की तैयारी करने में वे क्यूं प्रयासरत हैं। एक चींटी पर भी कोई हमला करता है तो वह भी बचने का प्रयास करती है। आपका खंडित इंडिया गठबंधन तो स्वप्निल दुनिया में रहने वाले महाज्ञानियों से भरा पड़ा है, फिर भी आपको कोई सही सलाह नहीं दे रहा। ऐसे चापलूस तो आपकी लुटिया डुबोने के लिए ही आपके इर्द गिर्द घूम रहे हैं। क्या यह भाजपा के एजेंट हैं।

आज भी अस्सी वर्षीय कांग्रेस अध्यक्ष ने कह दिया कि प्रधानमंत्री अयोध्या व लक्ष्यद्वीप में मॉडलिंग करने जाते हैं। भाई बुद्धि नहीं है तो चुप रहा करो, ज़्यादा फ़ायदा होगा। पीएम मोदी अयोध्या एयरपोर्ट का और रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करने के साथ 1500 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करने गये थे। विश्व का सबसे बड़ा तीर्थस्थान बन रहा है करोड़ों लोग आयेंगे, अरबों रुपये की अर्थव्यवस्था बढ़ेगी, तीर्थयात्रियों की सुख सुविधाओं का और ध्यान रखा जाएगा।

खड़गे जी मोदी जी कोई राजीव गांधी नहीं है जो अपने परिवार और मित्रों के साथ दस दिन की छुट्टियां मनाने भारतीय नौसेना के जहाज़ विक्रांत पर सरकारी खर्चे से मौज मस्ती करने गये थे। मोदी जी लक्ष्ाद्वीप टूरिज्म को बढ़ावा देने गये थे। आजकल मालदीव चीन के प्रभाव में हमें आंख दिखा रहा है। पर्यटन में मालदीव को पर्यटकों के रूप में भारत 15 प्रतिशत सहयोग करता है, लक्ष्ाद्वीप का टापू मालदीव से कहीं ज़्यादा सुंदर है, इसके प्रमोशन से भारत का पर्यटक यदि मालदीव न जाकर लक्ष्ाद्वीप जाये तो भारत का पैसा भारत में रहेगा और मालदीव की हेंकड़ी भी बंद होगी। जनता को मत बहकाओ, जनता सब जानती है।

विपक्षी नेता बुद्धिहीन, आस्थाहीन बयान दे भी रहे हैं और उनका समर्थन भी कर रहे हैं। 2024 के आम चुनाव इन सब बातों का जवाब देंगे।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation