• Latest
  • Trending
Preparation to run light metro from Jewar Airport to Pari Chowk

जेवर एयरपोर्ट से परी चौक तक लाइट मेट्रो चलाने की तैयारी

January 5, 2024
Sarbananda Sonowal

तीन साल में आधी सिफ़ारिश पर हुआ अमल

August 27, 2026
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 4,000 महिलाओं को स्वीकृति पत्र, 1 सितंबर से मिलेंगे ₹2,500

लक्ष्मी योजना: पैसा 1 सितंबर से, पर 2.61 लाख फॉर्म अधूरे

August 26, 2026
UPI

यूपीआई के दस साल: अब औसत भुगतान सिर्फ़ ₹1,300 का

August 26, 2026
भारत उच्च शिक्षा

एच-1बी पर एक लाख डॉलर की नई फ़ीस का प्रस्ताव

August 26, 2026
hospital

मौसमी बुखार सामान्य है, पर इन चार को इंतज़ार नहीं करना

August 26, 2026
ई-श्रम पोर्टल के 5 साल: 31.89 करोड़ श्रमिक जुड़े, जानें रजिस्ट्रेशन और योजनाओं का लाभ

ई-श्रम के पाँच साल: 31.89 करोड़ नाम, और आपका हक़

August 26, 2026
daily-news

26 अगस्त की बड़ी खबरें: पंजाब में चीनी स्टॉक, शिमला भूकंप, खेलो इंडिया, बाजार और इसरो लॉन्च

August 26, 2026
दिल्ली लक्ष्मी योजना 2026

दिल्ली लक्ष्मी योजना: पहले 4,000 पत्र आज

August 26, 2026
सुप्रीम कोर्ट

क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट में विशेष पीठ

August 26, 2026
Amit Sah

तीन नए कानून, और एक साल की समयसीमा

August 26, 2026
गेहूँ के आटा-मैदा निर्यात से हटी रोक, किसानों और मंडी भाव पर क्या होगा असर?

बारिश 13% कम, पर दाल का रकबा बढ़ गया

August 26, 2026
farmer

चार साल बाद गेहूं और आटे का निर्यात खुला

August 26, 2026
Thursday, August 27, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

जेवर एयरपोर्ट से परी चौक तक लाइट मेट्रो चलाने की तैयारी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 5, 2024
in उत्तर-प्रदेश
0
Preparation to run light metro from Jewar Airport to Pari Chowk
ब्लिट्ज ब्यूरो

नोएडा। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से परी चौक के बीच लाइट मेट्रो चलाने की तैयारी है। लखनऊ में हुई उच्च स्तरीय बैठक में इससे संबंधित प्रस्ताव रखा गया। इसकी स्टडी रिपोर्ट इंडियन पोर्ट रेल एंड काॅर्पोरशन तैयार करेगा। लाइट मेट्रो और पॉड टैक्सी, दोनों की रिपोर्ट का तुलनात्मक अध्ययन करने के बाद दोनों में से एक के संचालन का फैसला लिया जाएगा।

एयरपोर्ट तक बेहतर कनेक्टिविटी के लिए सरकार नए-नए विकल्प तलाश रही है। पॉड टैक्सी के साथ-साथ अब लाइट मेट्रो के विकल्प पर भी विचार शुरू हो गया है। इसकी स्टडी रिपोर्ट दो माह में तैयार होगी। पॉड टैक्सी की परियोजना पर पहले से ही काम चल रहा था। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर पॉड टैक्सी चलाने के लिए यमुना प्राधिकरण ने वैश्विक निविदा निकाली थी। हालांकि इसमें किसी कंपनी ने रुचि नहीं दिखाई है।
कंपनियां परियोजना का 40 फीसदी खर्च सरकार द्वारा वहन करने की मांग कर रही हैं। अधिकारियों ने यह सुझाव शासन स्तर पर रखा, लेकिन हाईब्रिड मॉडल पर बात नहीं बन पाई। इस बीच पिछले दिनों शासन स्तर पर हुई बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि पॉड टैक्सी के साथ-साथ लाइट मेट्रो की स्टडी रिपोर्ट भी तैयार कराई जाए।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

-उच्च स्तरीय बैठक में रखा गया प्रस्ताव
– लाइट मेट्रो व पॉड टैक्सी का होगा तुलनात्मक अध्ययन

लाइट मेट्रो के प्रोजेक्ट पर पॉड टैक्सी से ज्यादा खर्च
एयरपोर्ट और परी चौक के बीच बेहतर कनेक्टिविटी के लिए सरकार पॉड टैक्सी और लाइट मेट्रो दोनों का तुलनात्मक अध्ययन करने के बाद अंतिम निर्णय लेगी। लाइट मेट्रो के प्रोजेक्ट पर प्रति किमी का खर्च 250 करोड़ रुपये आएगा,जबकि पॉड टैक्सी का खर्च प्रति किमी 50 करोड़ रुपये आ रहा है। हालांकि दोनों की स्पीड में अंतर है। लाइट मेट्रो 80 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ती है, जबकि पॉड टैक्सी की रफ्तार 40 किमी प्रति घंटा होती है।

वृंदावन तक ले जाने की योजना
लाइट मेट्रो को भविष्य में आगरा व वृंदावन तक भी ले जाने की योजना है। सीमेंस कंपनी द्वारा हाई पॉवर कमेटी के समक्ष रखे गए प्रस्ताव में इस बात का जिक्र किया गया है।

नोएडा एयरपोर्ट और परी चौक के बीच बेहतर कनेक्टिविटी के लिए लाइट मेट्रो की स्टडी रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है। पॉड टैक्सी और लाइट मेट्रो की स्टडी रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद संचालन का फैसला लिया जाएगा।

– डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ यीडा

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation