• Latest
  • Trending
Tabla players made Guinness record, PM Modi was mesmerized

तबला वादकों ने बनाया गिनीज रिकॉर्ड, मंत्रमुग्ध हुए पीएम मोदी

December 29, 2023
भारत का भूजल संकट और जल सुरक्षा की चुनौती

ज़मीन के नीचे का पानी: भारत का सबसे ज़रूरी संसाधन वही है जो दिखता नहीं

July 29, 2026
भारत इलेक्ट्रिक वाहन

बारह महीनों में 28 लाख इलेक्ट्रिक गाड़ियां: अब यह प्रयोग नहीं, बाज़ार है

July 29, 2026
सात प्रक्षेपण और एक क्रू मॉड्यूल: इसरो के सामने अपना सबसे व्यस्त साल

सात प्रक्षेपण और एक क्रू मॉड्यूल: इसरो के सामने अपना सबसे व्यस्त साल

July 29, 2026
राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस कार्यक्रम ने 21 करोड़ जांच पूरी की

21 करोड़ लोगों की जांच: देश का सबसे कम चर्चित स्वास्थ्य अभियान सबसे बड़े अभियानों में है

July 29, 2026
राष्ट्रमंडल खेल 2026: खेलो इंडिया से मजबूत हुआ भारत

ग्लासगो में 12 पदक, देश में 1,067 केंद्र: अब भारत के पदक अचानक नहीं आते

July 29, 2026
solar

288 गीगावॉट के बाद का सवाल: भारत शाम की बिजली कहां रखेगा

July 27, 2026
vikram

तीन जांचें और पूरी: गगनयान उन पड़ावों से गुज़रा जिनकी तस्वीरें नहीं छपतीं

July 27, 2026
ev-charging

हर आठ में एक: इलेक्ट्रिक गाड़ियों ने वह लकीर पार कर ली जो अब पीछे नहीं जाएगी

July 27, 2026
export

बारह दिन शुल्क-मुक्त: भारत–ब्रिटेन समझौते ने ज़मीन पर क्या बदला

July 27, 2026
exam

छह लोग, एक परीक्षा हॉल: भारत ने अपनी परीक्षा व्यवस्था टास्क फोर्स के हवाले की

July 27, 2026
सुप्रीम कोर्ट

‘साल भर नज़र रखेंगे’: सुप्रीम कोर्ट ने फ़ैसले को लगातार निगरानी में बदल दिया

July 27, 2026
semiconductor

₹1.27 लाख करोड़, दूसरा चरण: अपनी चिप बनाने की राह पर भारत का बड़ा दांव

July 27, 2026
Wednesday, July 29, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

तबला वादकों ने बनाया गिनीज रिकॉर्ड, मंत्रमुग्ध हुए पीएम मोदी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 29, 2023
in दृष्टिकोण
0
Tabla players made Guinness record, PM Modi was mesmerized
ब्लिट्ज ब्यूरो

ग्वालियर। तबला वादकों ने ग्वालियर में कुंभ का नजारा दिखा दिया। ग्वालियर में तबले की ताल की गूंज गिनीज बुक तक जा पहुंची।
‘ताल दरबार’ कार्यक्रम में एक साथ 1282 तबला वादकों की प्रस्तुति ने विश्व रिकार्ड बना दिया। इस कार्यक्रम की पीएम नरेन्द्र मोदी ने सराहना की है। इस विशेष सभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव भी शामिल हुए थे जिसके बाद उन्होंने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट की।

ऐतिहासिक दुर्ग पर आयोजित विशेष सभा में पहले दिन 1282 और दूसरे दिन 1672 तबला वादकों ने प्रस्तुति दी। गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड ने इस ऐतिहासिक पल को दर्ज कर सर्टिफिकेट भी प्रदान किया है।

YOU MAY ALSO LIKE

व्यवस्था में हो सुधार, अराजकता अस्वीकार्य

‘ब्रेन ड्रेन’ रोकने के लिए इसरो का बड़ा कदम

मेरा आना सफल रहा, इस कार्यक्रम में शामिल होकर मैं धन्य हो गया। यह बात ग्वालियर दुर्ग पर आयोजित हुए तबला दरबार कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर हाल ही में प्रदेश की कमान संभालने वाले मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कही।
Tabla players made Guinness record, PM Modi was mesmerized
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर 25 दिसंबर को तबला दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा भी की। वही गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारियों ने सीएम को सर्टिफिकेट सौंप कर तबला दरबार को ऐतिहासिक पन्नों में दर्ज कर दिया।

शाम की सर्द हवाओं के बीच ग्वालियर दुर्ग पर शुरू हुआ तबला दरबार किले की शोभा में चार चांद लगा रहा था। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ सहित देश भर से आए कला के धनी तबलावादक एक सुर और एक ताल में तबले पर अपनी उंगलियों से जादू बिखेर रहे थे।

– 1282 तबला वादकों ने ग्वालियर में एक साथ दी प्रस्तुति
– सीएम ने 25 दिसंबर को तबला दिवस मनाने की घोषणा की

मधुर संगीत से भरा तबला दरबार ‘अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी’ द्वारा आयोजित कार्यक्रम का हिस्सा था। तानसेन समारोह का हिस्सा बने इस अविस्मरीणीय कार्यक्रम का निर्देशन और कंपोजिशन मशहूर तबला वादक सलीम अल्लाह वाले ने की। तबला वादकों ने लगभग 30 मिनट तक तबले की ताल से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध किया।

एक साथ गूंजा तिरकिट ताल
कार्यक्रम के दौरान तबले की तिरकिट ने रसिकों को खूब लुभाया। मार्गदर्शक माइक से जिस ताल का संकेत देते तबला वादक अपनी उंगलियों के जादू से उसी की ताल तबले पर बजा देते। कार्यक्रम के अंत में न सिर्फ मुख्यमंत्री बल्कि कार्यकम में शामिल होने आए रसिकों ने भी जमकर तालियां बजाईं।

मुख्यमंत्री यादव की पोस्ट पर री-पोस्ट करते हुए पीएम नरेन्द्र मोदी ने लिखा –
बहुत- बहुत बधाई, भारतीय संगीत को नई उंचाई पर ले जाने का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation