• Latest
  • Trending
Preparation to connect Banke Bihari Temple with Greater Noida

बांके बिहारी मंदिर को ग्रेटर नोएडा से जोड़ने की तैयारी

December 8, 2023
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

October 31, 2026
Tuesday, November 3, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

बांके बिहारी मंदिर को ग्रेटर नोएडा से जोड़ने की तैयारी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 8, 2023
in उत्तर-प्रदेश
0
Preparation to connect Banke Bihari Temple with Greater Noida

नोएडा। वृंदावन जाकर बांके के बिहारी जी के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। यमुना एक्सप्रेस वे को अब सीधा मंदिर से जोड़ने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए एक कोरिडोर भी बनाया जायेगा। इसकी लंबाई 7 किलोमीटर होगी। यह कॉरिडोर 6 लेन का और 100 मीटर चौड़ा होगा। इसके बनने से एक बार में ही तकरीबन 10 हजार श्रद्धालु एक साथ दर्शन कर सकेंगे। इस कॉरिडोर के दोनों ओर हेरिटेज सिटी का भी रास्ता साफ हो जाएगा। फिलहाल यमुना विकास प्राधिकरण ने इसकी पूरी रूपरेखा तैयार कर ली है।

बता दें कि यूपी सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना को हाई कोर्ट की तरफ से मंजूरी मिल गई है। बताया जा रहा है कि हेरिटेज सिटी सुन्दर इमारतों के साथ ही खान पान व लोगों की जरूरतों से सम्बंधित अन्य सभी सुविधाओं से सुसज्जित होगी जिसकी रिपोर्ट यमुना विकास प्राधिकरण की तरफ से तैयार कर ली गयी है। श्रद्धालु बढ़ेंगे तो क्षेत्र में पर्यटन विकास को भी रफ्तार मिलेगी। होटल, खाना-पान उद्योग फले-फूलेगा। परिवहन के साधनों का भी और अधिक विस्तार होगा। यमुना विकास प्राधिकरण वृंदावन को अपने क्षेत्र में लाने की योजना बना रहा है।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

बनेंगे द्वापर युग के 6 गांव
कॉरिडोर के दोनों ओर तमाम तरह की गतिविधियां होंगी। यहां एक म्यूजियम बनाया जाएगा जिसमें द्वापर काल के नंदगांव, बरसाना, गोकुल समेत करीब छह गांव विकसित किए जायेंगे। साथ ही वहां की संस्कृति के अलावा श्रीकृष्ण लीलाओं को भी दिखाया जायेगा।

वृंदावन से पहले होगा यह बड़ा काम
एसकेए ग्रुप के डायरेक्टर संजय शर्मा कहते हैं कि हेरिटेज सिटी बनने और वृन्दावन तक कोरिडोर बनने से आने वाले दिनों में इस क्षेत्र में निवेशकों और कारोबारियों का ध्यान जा रहा है। इसमें एक तरफ दिल्ली, नोएडा, गुडगांव और फरीदाबाद से आकर लोग ग्रेटर नोएडा में बसेंगे तो दूसरी तरफ आगरा, अलीगढ़, मथुरा और बुलंदशहर की तरफ से लोग निवेश करने के लिए इधर की तरफ बढ़ेंगे।

श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि
मिग्सन ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर यश मिगलानी कहते हैं कि बांके बिहारी मंदिर से लोगों की आस्था जुड़ी है, ऐसे में कोरिडोर के निर्माण से श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होनी ही है। इससे पर्यटन और पर्यटक दोनों ही बढ़ेंगे, इकोनॉमी पर सकारात्मक असर पड़ेगा। इतना ही नहीं, मथुरा और वृंदावन का विस्तार यहां तक होने से यह लोगों के रहने के लिए उपयुक्त जगह के रूप में जाना जाएगा। यहां प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त तेजी से बढ़ने वाली है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation