• Latest
  • Trending
Winds of development will blow on Yamuna Expressway, 109 new industries will be set up

यमुना एक्सप्रेसवे पर बहेगी विकास की बयार, लगेंगी 109 नई इंडस्ट्री

November 24, 2023
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

October 31, 2026
Tuesday, November 3, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

यमुना एक्सप्रेसवे पर बहेगी विकास की बयार, लगेंगी 109 नई इंडस्ट्री

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 24, 2023
in उत्तर-प्रदेश
0
Winds of development will blow on Yamuna Expressway, 109 new industries will be set up
ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। यमुना एक्सप्रेसवे पर नई योजनाओं के माध्यम से योगी सरकार विकास की रफ्तार को और तेज करने में जुटी है। इसी क्रम में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने ग्रेटर नोएडा में बन रहे एमएसएमई, टॉय और हैंडीक्राफ्ट पार्क में कुल 109 भूखंडों के आवंटन के लिए ड्रॉ का आयोजन किया। इस ड्रॉ के माध्यम से प्राधिकरण ने कुल 16,498 करोड़ रुपए का निवेश जुटाया है। इससे 5 हजार से ज्यादा रोजगार का सृजन होगा। ड्रॉ में भूखंड पाने वाले भाग्यशाली एंटरप्रेन्योर्सको प्राधिकरण 6 माह में भूखंड का पजेशन देगा जिस पर वह अपने उद्यम लगा सकेंगे।

– यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने कुल 109 भूखंडों के आवंटन के लिए निकाला ड्रॉ
– ड्रॉ में भूखंड पाने वाले एंटरप्रेन्योर्स को प्राधिकरण की ओर से 6 माह में मिलेगा भूखंड का पजेशन

4 हजार वर्ग मीटर तक के भूखंडों के लिए ड्रा
ड्रॉ के सफल आयोजन पर खुशी जताते हुए यीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अरूणवीर सिंह ने बताया कि इस योजना के तहत 4 हजार वर्ग मीटर तक के भूखंडों के लिए ड्रा निकाला गया। इसमें 300 वर्ग मी. से लेकर 4000 वर्ग मी. क्षेत्रफल के भूखंड शामिल थे। यह भूखंड सेक्टर 29, 32 और 33 में स्थित हैं जो एमएसएमई, टॉय और हैंडीक्राफ्ट पार्क से जुड़े हैं। यहां पर पहले से ही विकास कार्य किए जा रहे हैं। काफी बड़ी संख्या में निवेशकों ने इसमें रुचि दिखाई है। ड्रा के दौरान उनकी एसोसिएशन के प्रतिनिधि भी यहां मौजूद थे। उन्होंने कहा इस ड्रा में सफल हुए सभी लोगों को बधाई देता हूं और यीडा में अपनी इंडस्ट्री लगाने के लिए उन्हें आमंत्रित करता हूं। हमारा प्रयास होगा कि आगामी 6 माह में हम उन्हें पजेशन दे सकें।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

स्टार्ट-अप के लिए भी 4 भूखंडों पर ड्रॉ योजना के तहत पी-3 स्थित सामुदायिक केंद्र में स्थित कुल 109 भूखंडों के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। इसमें कुल 3276 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसमें 3234 को सही पाया गया है। 109 भूखंडों में 105 जनरल, जबकि 4 स्टार्ट अप श्रेणी में रहे। जनरल श्रेणी में 3095 योग्य आवेदक तो स्टार्ट-अप श्रेणी में कुल 139 पात्र श्रेणी के आवेदकों ने बोली में हिस्सा लिया। जिन भूखंडों पर बोली लगी, उसमें टॉय पार्क के लिए कुल 5, हैंडीक्राफ्ट, ओडीओपी, हैंडलूम और फर्नीचर के लिए कुल 41 और एमएसएमई के लिए 63 भूखंड शामिल थे।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation