• Latest
  • Trending
PM Modi is the architect not only of new BJP but also of new India: Yogi

नई भाजपा के ही नहीं, नए भारत के भी शिल्पी हैं पीएम मोदी : योगी

November 3, 2023
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Saturday, September 19, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

नई भाजपा के ही नहीं, नए भारत के भी शिल्पी हैं पीएम मोदी : योगी

सीएम ने वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार सिंह की पुस्तक ‘नई भाजपा के शिल्पकार’का किया विमोचन

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 3, 2023
in उत्तर-प्रदेश
0
PM Modi is the architect not only of new BJP but also of new India: Yogi
संजय द्विवेदी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नई भाजपा के ही नहीं, नए भारत के भी शिल्पी हैं। उनके नेतृत्व में 18 करोड़ कार्यकर्ताओं वाली दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा ने अपने सांगठनिक विकास के साथ देश के विकास को भी गति दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। भाजपा जो कहती है वो करती है। अब कश्मीर कोई मुद्दा नहीं रह गया है। आज पीओके के लोग कहते हैं, हमें भी भारत का हिस्सा बनाइए। सीएम योगी ने कहा कि 2014 से पहले के पूर्वोत्तर भारत और आज के पूर्वोत्तर भारत में जमीन आसमान का अंतर है। देश में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने से वहां के लोगों को पहली बार अहसास हुआ है कि वे स्वतंत्र हैं और भारत उनका देश है।

सीएम योगी ने लोकभवन में वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार सिंह की पुस्तक ‘नई भाजपा के शिल्पकार’ के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कार्यशैली पर आधारित यह पुस्तक मूल रूप से अंग्रेजी में लिखी गई कृति ‘द आर्किटेक्ट ऑफ न्यू बीजेपी’ का अनुवाद है। हिन्दी संस्करण का अनुवाद सुनील त्रिवेदी ने किया है। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि 22 जनवरी 2024 को भव्य मंदिर में भगवान रामलला विराजमान होने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा ही देश की इकलौती पार्टी है जो कहती है देश पहले, फिर पार्टी, उसके बार परिवार और अंत में खुद के हित को रखना चाहिए। सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नई भाजपा और देश का स्वर्णिम काल चल रहा है।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जो कहा, वो सब करके दिखाया है। पीएम जनधन योजना, जीएसटी, तीन तलाक पर कानून, अनुच्छेद 370 हटाने, सर्जिकल स्ट्राइक, गलवान में चीन को जवाब देना और नारी शक्ति वंदन अधिनियम इसके बड़े उदाहरण हैं।

उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं देश की गौरव गाथा लिखने की शुरुआत करने वाले वर्तमान भारत देश के शिल्पी सरदार वल्लभ भाई पटेल की दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा को स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के रूप में गुजरात में स्थापित किया गया है। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का नारा सबका साथ, सबका विकास केवल नारा नहीं है, यह तो भारत की हकीकत बन चुका है। आज शासन की सभी योजनाएं बिना भेदभाव के लोगों तक पहुंच रही हैं। पिछले 9-10 वर्षों के अंदर दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा के रूप में आज हम सभी के सामने है। यह वह पार्टी है जो अपने संस्थापकों के मूल्यों को अंगीकार करते हुए गरीब कल्याण में जुटी हुई है। उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार अजय सिंह को उनकी पुस्तक ‘द आर्किटेक्ट ऑफ न्यू बीजेपी’ के लिए बधाई देते हुए कहा कि अजय ने एक लंबे शोध के बाद इस पुस्तक की रचना की है। साथ ही सीएम योगी ने पुस्तक का हिंदी में अनुवाद करने के लिए अनुवादक सुनील त्रिवेदी को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने इस पुस्तक का बहुत सरल और सहज भाषा में अनुवाद किया है।

कार्यक्रम में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा, एमएसएमई मंत्री राकेश कुमार सचान, उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation