• Latest
  • Trending
Now India's speed will become faster

अब और तेज होगी भारत की स्पीड

November 3, 2023
वैश्विक संकट के बीच भी नहीं थमेगी भारत की रफ्तार

महंगाई 6 फीसदी पार, पर रफ्तार धीमी

November 13, 2026
खरीफ बुवाई 2026

रबी में खाद पर ₹62,370 करोड़ की ढाल

November 12, 2026
देसी एमआरआई-सीटी को दस साल का सहारा

देसी एमआरआई-सीटी को दस साल का सहारा

November 11, 2026
भारत की उपलब्धियां

एक शाम भारत ने कीव-मॉस्को से की बात

November 10, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

November 6, 2026
solar

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

November 6, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
Tuesday, November 17, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अब और तेज होगी भारत की स्पीड

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 3, 2023
in दृष्टिकोण
0
Now India's speed will become faster

deepak भारत दुनिया में अन्य क्षेत्रों के साथ-साथ संचार के क्षेत्र में भी नई क्रांति की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। वह दिन दूर नहीं है जब 6जी टेक्नालॉजी में देश का डंका पूरी दुनिया में बजेगा। 5जी रोलआउट होने के 6 महीने के अंदर ही भारत 6जी की दिशा में आगे बढ़ गया है। भारत पिछले कुछ समय से सबसे बड़ा दूरसंचार निर्यातक बनने का सपना देख रहा है और भारत में 6जी प्रौद्योगिकी सेवाओं को विकसित करने का नेतृत्व करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया घोषणा सभी के लिए एक स्वागत योग्य कदम है।

जैसे-जैसे हम अधिक कनेक्टेड दुनिया की तरफ कदम बढ़ा रहे हैं, वायरलेस नेटवर्क का विकास लगातार प्रगति कर रहा है। 5जी तकनीक की शुरुआत के साथ दुनिया ने मोबाइल संचार में एक क्रांतिकारी बदलाव देखा है जो अभूतपूर्व गति, कम विलंबता और बड़े पैमाने पर कनेक्टिविटी प्रदान करता है। हाल ही में सामने आए भारत के ‘6जी विजन डॉक्यूमेंट’ में इस महत्वाकांक्षी विजन के लिए भारत के 6जी रोडमैप और निष्पादन संबंधी योजनाएं शामिल हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

भारत पिछले कुछ समय से सबसे बड़ा दूरसंचार निर्यातक बनने का सपना देख रहा है और भारत में 6जी प्रौद्योगिकी सेवाओं को विकसित करने का नेतृत्व करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया घोषणा सभी के लिए एक स्वागत योग्य कदम है।

पीएम मोदी ने प्रगति मैदान में स्थित भारत मंडपम में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस के 7वें संस्करण के उद्घाटन अवसर पर ‘भारत 6जी विजन डॉक्यूमेंट’ भी जारी किया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर संयुक्त राष्ट्र की विशेष एजेंसी, इंटरनेशनल टेलीकम्यूनिकेशन यूनियन (आईटीयू) के एरिया ऑफिस और इनोवेशन सेंटर का भी उद्घाटन किया। इसे सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स कैंपस में स्थापित किया गया है। भारत इसका संस्थापक सदस्य था जिसे 1865 में अंतरराष्ट्रीय टेलीग्राफ संघ के नाम के साथ शुरू किया गया था। 1932 में इंटरनेशनल टेलीग्राफ यूनियन का नाम बदलकर इंटरनेशनल टेलीकम्युनिकेशन यूनियन कर दिया गया और 1947 में यह संयुक्त राष्ट्र की विशेष एजेंसी बन गई। यहां यह बात मायने रखती है कि यह पहली बार है कि जब आईटीयू मेजबान देश के रूप में भारत के साथ दक्षिण एशियाई क्षेत्र में खुल रहा है। भारत ने इस कार्यालय के सेटअप के लिए आईटीयू के साथ पिछले साल मार्च में समझौता किया था।

यह ऑफिस भारत, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, श्रीलंका, मालदीव, अफगानिस्तान और ईरान के लिए काम करेगा। कहा जा रहा है कि 6जी विजन डॉक्यूमेंट टेलीकॉम सेक्टर को क्रांतिकारी तरीके से बदल देगा। इसमें 2030 तक भारत में 6जी दूरसंचार सेवाएं शुरू करने की बात कही गई है। विजन डॉक्यूमेंट और इससे जुड़े विभिन्न पहलुओं की पड़ताल करने से यह झलक मिलती है कि किस तरह से यह बदलाव आएगा।

पिछले कुछ सालों में देश में बड़े पैमाने पर डिजिटल इनक्लूशन मजबूत हुआ है। 2014 से पहले ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी के लगभग 6 करोड़ यूजर्स थे, अब ये संख्या बढ़कर 80 करोड़ हो गई है। 2014 से पहले इंटरनेट कनेक्शन 25 करोड़ के आस-पास थे, जो कि अब 85 करोड़ से ज्यादा हो गए हैं। भारत दुनिया में टेलीकॉम टेक्नोलॉजी का बड़ा एक्सपोर्टर बन रहा है। 5जी से दुनिया का वर्क कल्चर बदला जाए, इसके लिए भारत कई देशों के साथ मिलकर काम कर रहा है। अब ये माना जा सकता है कि भारत में शीघ्र ही जिंदगी रफ्तार से दौड़ेगी।

अब 5जी के बाद 6जी की शुरुआत होने वाली है। भारत में 6जी के लिए तेजी से व्यवस्था तैयार की जा रही है। प्रधानमंत्री ने 6जी का विजन डॉक्यूमेंट जारी करते हुए अपने संबोधन में सभी को विक्रम संवत 2080 की शुभकामना देते हुए कहा कि आज का दिन बहुत विशेष और पवित्र है। इससे एकेडेमिया, स्टार्टअप्स, वेंचर, इंडस्ट्री और तमाम जरूरतों को पूरा किया जा सकेगा। पीएम मोदी ने पहले भी कहा था कि इस दशक के अंत तक भारत में 6जी की सेवाएं लॉन्च हो जाएंगी। भारत में 5जी पिछले साल के आखिर में लॉन्च हो गया था और अब बारी 6जी की है।

5जी लॉन्चिंग में भले ही देश में देरी हुई लेकिन 6जी को लेकर अभी से तैयारी शुरू की जा चुकी है। इसकी तैयारी के साथ ही 6जी रिसर्च और डेवलपमेंट टेस्ट बेड भी लॉन्च किया गया है। देश में 6जी टेक्नोलॉजी को लॉन्च करने और एडॉप्टेशन में ये विजन डॉक्यूमेंट मददगार होंगे। 6जी विजन डॉक्यूमेंट पेश करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘ये ˈडे᠎केड भारत का टेक-एड है। भारत का टेलीकॉम और डिजिटल मॉडल स्मूथ है, सिक्योर है, ट्रांसपैरेंट है, ट्रस्टेड और टेस्टेड है।’

भारत के 6जी विजन डॉक्यूमेंट को टेक्नोलॉजी इनोवेशन ग्रुप ने तैयार किया है जिसकी शुरुआत नवंबर 2021 में हुई थी। इस ग्रुप में विभिन्न मिनिस्ट्री व डिपार्टमेंट, रिसर्च और डेवलपमेंट इंस्टीट्यूशन, एकेडमिक, टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स और इंडस्ट्री के लोग शामिल हैं। टेस्ट बेड की मदद से इंडस्ट्री, एकेडमिक इंस्टीट्यूट्स और दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर विकसित हो रही टेक्नोलॉजी को टेस्ट किया जा सकेगा। सरकार का मत है कि भारत 6जी विजन डॉक्यूमेंट और 6जी टेस्ट बेड देश को इनोवेशन इनेबल करने, कैपेसिटबिल्ड करने तथा तेजी से नई टेक्नोलॉजी को एडॉप्ट करने में मदद करेंगे। 6जी की स्पीड 5जी से से कई सौ गुना तेज है। इसका सही लाभ तभी मिल सकेगा जब हमारे देश के युवा और इनोवेटर्स भी इसी स्पीड से इस मौके का फायदा उठाएंगे एवं नए-नए सॉल्यूशन्स खोजने की दिशा में कदम आगे बढ़ाएंगे।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation