• Latest
  • Trending
17 लाख दीपों से जगमगाई प्रभु श्रीराम की अयोध्या

17 लाख दीपों से जगमगाई प्रभु श्रीराम की अयोध्या

November 4, 2022
daily-news

भारत की प्रमुख खबरें 21 सितंबर 2026: तेजस उड़ान, ग्वालियर टेलीकॉम जोन, खेल और फिल्म पुरस्कार

September 21, 2026
ब्रिक्स ने पहलगाम आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की

ब्रिक्स 2026: भारत की कूटनीतिक विजय

September 21, 2026
केदारनाथ यात्रा 2026

केदारनाथ पर बढ़ता प्राकृतिक जोखिम

September 21, 2026
पीएम मोदी का ‘दिमागी नक्सल’ बयान: विपक्ष की प्रतिक्रिया और वैचारिक बहस

सेवा के 25 वर्ष सुशासन का संकल्प और राष्ट्र निर्माण की सतत यात्रा।

September 21, 2026
modi

पीएम मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प अभियान’

September 21, 2026
yogI

विश्वकर्मा योजना में जुड़े 14 नए ट्रेड, 10 लाख तक का मिलेगा लोन

September 21, 2026
10 हजार स्टार्टअप की कैपिटल बनेगी दिल्ली, 4 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

10 हजार स्टार्टअप की कैपिटल बनेगी दिल्ली, 4 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

September 21, 2026
लखनऊ स्वच्छ वायु सर्वेक्षण

देश का सबसे साफ हवा वाला शहर बना लखनऊ

September 21, 2026
मुंबई से खत्म होगा झुग्गियों का नामो निशान: सीएम

मुंबई से खत्म होगा झुग्गियों का नामो निशान: सीएम

September 21, 2026
सूरत में ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ का आयोजन

सूरत में ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ का आयोजन

September 21, 2026
भारत की सुरक्षा नीति में महत्वपूर्ण बदलाव का हिस्सा था ऑपरेशन सिंदूर : जनरल नरवणे

भारत की सुरक्षा नीति में महत्वपूर्ण बदलाव का हिस्सा था ऑपरेशन सिंदूर : जनरल नरवणे

September 21, 2026
बिट्टू तबाही अजनार नदी सफाई

पूरे राज्य को आप पर गर्व है, बिट्टू तबाही से मिले सीएम मोहन यादव

September 21, 2026
Monday, September 21, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

17 लाख दीपों से जगमगाई प्रभु श्रीराम की अयोध्या

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 4, 2022
in ब्लिट्ज इंडिया मीडिया
0
17 लाख दीपों से जगमगाई प्रभु श्रीराम की अयोध्या

ब्लिट्ज विशेष

अयोध्या। अद्भुत, अलौकिक, अविस्मरणीय…कल्पनातीत सौंदर्य। 17 लाख दीपों से जगमगाती रामनगरी को जिसने भी देखा, अपलक निहारता ही रह गया। श्रद्धालु हों या सैलानी, सभी अवधपुरी के कण-कण, रज-रज में अपने राम को निहार रहे थे यानी हर ओर राम, सब में राम, जय श्रीराम। रविवार को अयोध्या दीपोत्सव में आस्था, आह्लाद और आत्मीयता के दीप जले। श्री राम जन्मभूमि मन्दिर निर्माण कार्य 50 फीसदी पूरे होने के उपरांत सहज आह्लाद के साथ आत्मीयता के भावों को संजोए हुए आराध्य प्रभु के प्रति आस्था निवेदित करते हुए सरयू तीरे जल रहे 17 लाख दीपों के बीच निहाल श्रद्धालुओं का हर्ष, उमंग और उल्लास देखते ही बन रहा था। सहज भाव से हो रहे ‘राम राम जय राजा राम’ ‘जय सिया राम’ ‘सियावर रामचन्द्र की जय’ जयघोष के साथ सरयू की लहरों में उठती तरंगें देख, ऐसा लगता था कि मानों सरयू मैया भी अपने राम की जयकार कर रही हों। दीपोत्सव के लिए पूरी अवधपुरी को सजाया गया था। अयोध्या के मंदिरों, छोटी गलियों से लेकर मुख्य मार्गों, सभी सरकारी, धार्मिक भवनों पर तो आकर्षक लाइटिंग की ही गई थी, नगरवासियों ने भी अपने घरों को सजाया-संवारा था।
दीप जलाकर उतारी सरयू मां की आरती

 

1 of 6
- +

दीपोत्सव के अवसर पर राम की पैड़ी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक व उत्तर प्रदेश कैबिनेट के अन्य सहयोगियों ने दीप जलाकर सरयू मैया की आरती उतारी। विशिष्ट जनों द्वारा आरती के लिए कई मंच तैयार किए गए थे।

हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा

YOU MAY ALSO LIKE

Bindeshwar Pathak

14 विपक्षी दलों की याचिका हुई खारिज

पुष्पक विमान से अवधपुरी में राम-लक्ष्मण व मां सीता उतरीं तो हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई। मुख्यमंत्री ने रथ भी खींचा। अयोध्या वाली दीपावली में अपने सिरमौर के प्रति श्रद्धा का यह नजारा देख कई आंखों से खुशी के आंसू निकल पड़े।
प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व राज्यपाल ने की पूजा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामकथा पार्क अयोध्या में राम- सीता व लक्ष्मण की आरती उतारी और टीका लगाकर श्रद्धा निवेदित की। जबकि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक ने राम परिवार व ऋषि-मुनियों का पूजन किया।
प्रधानमंत्री ने जलाए 5 दीप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम की पैड़ी पर सबसे पहले 5 दीप जलाए। पहला दीप जल, दूसरा दीप अग्नि, तीसरा दीप वायु, चौथा पृथ्वी, पांचवां दीप आकाश के प्रतीक के रूप में प्रज्ज्वलित किया। इन दीपों का महत्व पौराणिक रूप से काफी माना जाता है।
राम नाम से गुंजायमान हो उठी अवधपुरी

2017 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जब सत्ता संभाली तो दीपोत्सव के भव्य-दिव्य आयोजन की परिकल्पना तैयार की। प्रतिवर्ष इसकी भव्यता बढ़ती चली गई। 2022 में योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहला दीपोत्सव है। 17 लाख दीप प्रज्ज्वलित हुए। हर तरफ बस श्री राम, मेरे राम से अवधपुरी गुंजायमान हो उठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जयश्रीराम, जय सिया राम से अपना उद्बोधन किया। समापन भी सियावर रामचंद्र की जय से किया।
अयोध्या में दिखा एक भारत, श्रेष्ठ भारत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की परिकल्पना एक भारत, श्रेष्ठ भारत अयोध्या में दिखी। यहां हर भाषा, शैली, जाति के लोग दीपोत्सव में आस्था का दीप प्रज्ज्वलित करने उमड़े।

37 घाटों पर जले 17 लाख दीप

राम की पैड़ी के 37 घाटों पर 17 लाख दीप जलाए गए। इसके लिए राम मनोहर लोहिया विश्विद्यालय के प्रो. अजय प्रताप सिंह की देखरेख में 22 हजार से अधिक स्वयंसेवकों ने दीप लगाए, उसमें तेल बाती डालकर दीप प्रज्ज्वलन में महती भूमिका निभाई।
सीएम ने प्रधानमंत्री को दिया स्मृति चिह्न

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी को स्मृति चिह्न प्रदान किया।
कलियुग में अलौकिक दिखी अवधपुरी

त्रेतायुग की अयोध्या कलियुग में भी अलौकिक दिखी। दीपोत्सव में सभी ने अपने आराध्य के प्रति श्रद्धा के दीप जलाए। यहाँ रामायणकालीन व राम-सीता व ऋषि मुनियों समेत 35 स्वागत द्वार बनाये गए। 10 राज्यों के कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। 16 झांकियां निकली गईं। दीपोत्सव के 17 लाख दीपों के लिए 22 हजार वालंटियरों ने 35 हजार लीटर सरसों का तेल दीपों में डाला। 2500 टन फूलों से अयोध्या की सजावट की गई। 50 हजार पताकाएं लगाई गईं। यहाँ रूस, श्रीलंका, इंडोनेशिया, मलेशिया, थाईलैंड, फिजी, नेपाल व त्रिनिडाड व टोबैगो समेत 8 देशों की रामलीला का मंचन किया गया।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation