• Latest
  • Trending
जी20 विदेश मंत्रियों को पीएम मोदी की सीख

हम तोड़ें नहीं, जोड़ें

March 10, 2023
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

हम तोड़ें नहीं, जोड़ें

जी20 विदेश मंत्रियों को पीएम मोदी की सीख

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 10, 2023
in ब्लिट्ज इंडिया मीडिया
0
जी20 विदेश मंत्रियों को पीएम मोदी की सीख

जी20 विदेश मंत्रियों को पीएम मोदी की सीख

नई दिल्ली। हाल ही में नई दिल्ली में संपन्न हुई जी20 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध का मुद्दा छाया रहा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस बैठक को वर्चुअल रूप से संबोधित किया। नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि ग्लोबल गवर्नेंस पूरी तरह फेल हो चुका है। पीएम ने कहा, ‘‘हमने जी4 समूह में इस बात पर भी सहमति दोहराई कि वैश्विक वास्तविकताओं को बेहतर तरीके से दर्शाने के लिए बहु पक्षीय संस्थाओं में सुधार आवश्यक है जिनमें संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद भी शामिल है। उन्होंने कहा कि इस वक्त पूरी दुनिया में विभाजन और मतभेद का दौर चल रहा है। पीएम मोदी ने उम्मीद जताई कि बैठकाें से बेहतर परिणाम निकलकर सामने आएंगे। हमें देशों को बांटने पर नहीं बल्कि जोड़ने पर फोकस करना चाहिए।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति की अदम्य भावना, दृढ़ संकल्प और समर्पण को सलाम करता हूं। – पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से हम वित्तीय संकट, जलवायु परिवर्तन, महामारी, आतंकवाद और युद्ध जैसी मुश्किलें झेल रहे हैं जो स्पष्ट रूप से दिखाती हैं कि ग्लोबल गवर्नेंस फेल हो गया है। मोदी ने कहा कि हम गहरे वैश्विक विभाजन के समय मिल रहे हैं। इन मतभेदों को कैसे हल किया जा सकता है, इस पर हम सभी की अपनी स्थिति और हमारे अपने दृष्टिकोण हैं। हालांकि, दुनिया की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं के रूप में, हमारी जिम्मेदारी उन देशों के प्रति भी बनती हैं जो जी20 के सदस्य नहीं हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

Bindeshwar Pathak

14 विपक्षी दलों की याचिका हुई खारिज

जी20 में हावी यूक्रेन का मुद्दा : भारत चाहता था कि जी20 की बैठकों में यूक्रेन के मुद्दे और रूस पर अतिरिक्त प्रतिबंधों की बात न हो लेकिन बैठक में यूक्रेन का मुद्दा सबसे ऊपर रहा। भारत का कहना था कि संगठन सुरक्षा मुद्दों पर बात करने के लिए नहीं है लेकिन पश्चिमी देशों ने यूक्रेन मुद्दे को सबसे ऊपर रखा। जी20 की बेंगलुरु बैठक में भी यूक्रेन पर साझा बयान जारी नहीं हो सका था। 2 मार्च की बैठक में अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने भी हिस्सा लिया। बाली जी20 सम्मेलन में भी दोनों नेताओं के बीच किसी तरह की बात नहीं हुई थी। हालांकि, भारत ने मतभेदों को पाटकर एक साझा बयान पर सभी देशों को सहमत करने की पूरी कोशिश की पर बात नहीं बन सकी। पीएम मोदी ने भी सदस्य देशों से यह अपील की थी कि आज आप सब गांधी और बुद्ध की धरती पर मिल रहे हैं। मैं आपसे प्रार्थना करता हूं कि भारत की सभ्यता से सीख लें, बांटने पर नहीं, एकता पर फोकस करें। पीएम मोदी ने जी20 देशों से वैश्विक चुनौतियों के समाधान के लिए आपसी मतभेद भुलाने की अपील की। आज विकासशील देशों के सामने ऊर्जा और खाद्य संकट है। उन्हीं की आवाज को इस मंच तक पहुंचाने के लिए भारत ने ग्लोबल साउथ पहल की शुरुआत की है। जी20 देशों में सहमति बनाने और किसी ठोस नतीजे तक पहुंचने की क्षमता है। कोई भी समूह अपने फैसलों से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए लोगों को सुने बिना वैश्विक नेतृत्व का दावा नहीं कर सकता है।

‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ की महत्ता बताई : पीएम ने भारत की जी20 प्रेसीडेंसी के लिए ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ के विषय को भी समझाते हुए उद्देश्य और कार्रवाई की एकता पर बल दिया। चुनौतियों को कम करने के लिए दुनिया आज जी20 की ओर देख रही है।

दुनिया के सतत विकास पर संकट का खतरा : उन्होंने कहा कि वर्षों की प्रगति के बाद दुनिया के सतत विकास पर आज खतरा मंडरा रहा है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation