• Latest
  • Trending
‘सेल्फी विद डॉटर’ का असर मुझ पर पड़ा : पीएम

‘सेल्फी विद डॉटर’ का असर मुझ पर पड़ा : पीएम

May 5, 2023
जून में महंगाई दर 4.3% रहने का अनुमान, RBI लक्ष्य के करीब

ब्याज दर वहीं, पर महंगाई का पीक बाकी

August 28, 2026
भारत इलेक्ट्रिक वाहन

हर आठ में से एक गाड़ी अब इलेक्ट्रिक

August 28, 2026
solar

बिजली क्षमता का आधा हिस्सा अब साफ़ ईंधन

August 28, 2026
मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल पर एक विमान

सौ नए एयरपोर्ट, सब पुरानी हवाई पट्टियों पर

August 28, 2026
भारत में एमबीबीएस और पीजी मेडिकल सीटें 2026

असली नंबर एमबीबीएस का नहीं, पीजी का है

August 28, 2026
daily-news

भारत की अर्थव्यवस्था और विकास 2026

August 28, 2026
Sarbananda Sonowal

तीन साल में आधी सिफ़ारिश पर हुआ अमल

August 27, 2026
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 4,000 महिलाओं को स्वीकृति पत्र, 1 सितंबर से मिलेंगे ₹2,500

लक्ष्मी योजना: पैसा 1 सितंबर से, पर 2.61 लाख फॉर्म अधूरे

August 26, 2026
UPI

यूपीआई के दस साल: अब औसत भुगतान सिर्फ़ ₹1,300 का

August 26, 2026
भारत उच्च शिक्षा

एच-1बी पर एक लाख डॉलर की नई फ़ीस का प्रस्ताव

August 26, 2026
hospital

मौसमी बुखार सामान्य है, पर इन चार को इंतज़ार नहीं करना

August 26, 2026
ई-श्रम पोर्टल के 5 साल: 31.89 करोड़ श्रमिक जुड़े, जानें रजिस्ट्रेशन और योजनाओं का लाभ

ई-श्रम के पाँच साल: 31.89 करोड़ नाम, और आपका हक़

August 26, 2026
Friday, August 28, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

‘सेल्फी विद डॉटर’ का असर मुझ पर पड़ा : पीएम

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 5, 2023
in ब्लिट्ज इंडिया मीडिया
0
‘सेल्फी विद डॉटर’ का असर मुझ पर पड़ा : पीएम

गुलशन वर्मा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोहन के मन की बात के सौवें एपिसोड में हरियाणा छाया रहा। ‘सेल्फी विद डॉटर’ अभियान से दुनिया में सुर्खियां बनने वाले जींद जिले के बीबीपुर के सुनील जागलान को पीएम मोदी ने खास महत्व दिया। उन्होंने चरखी दादरी के प्रदीप सांगवान के ‘हीलिंग हिमालय’ कैंपेन के बारे में जानकारी शेयर की।

सुनील जागलान से पीएम मोदी ने सौवीं ‘मन की बात’ में बातचीत की शुरुआत कुछ इस तरह की-
मेरे साथ जुड़ रहे हैं हरियाणा के भाई सुनील जागलान, इनका प्रभाव है मेरे मन पर। मैंने बेटी बचाओ अभियान हरियाणा से शुरू किया। इनके कैंपेन ‘सेल्फी विद डॉटर’ का असर मुझ पर पड़ा। मैंने इसका जिक्र ‘मन की बात’ में किया। ये अभियान पूरी दुनिया में फैल गया। जीवन में बेटी का स्थान कितना बड़ा होता है, इस कैंपेन से यह प्रकट हुआ। आज हरियाणा में जेंडर रेशियो में सुधार आया।

YOU MAY ALSO LIKE

Bindeshwar Pathak

14 विपक्षी दलों की याचिका हुई खारिज

मोदी- सुनील जी ‘सेल्फी विद डॉटर’ हर किसी को याद है। आपको कैसा लग रहा है।

सुनील- हमने अपने प्रदेश हरियाणा से पानीपत की चौथी लड़ाई शुरू की थी, यह मेरे लिए और बेटियों के पिता के लिए बहुत बड़ी बात है।

मोदी- आपकी बिटिया कैसी है?
सुनील जागलान ने कहा, ”मेरी एक बेटी सातवीं और दूसरी चौथी क्लास में पढ़ रही है। आपकी बड़ी प्रशंसक हैं। उन्होंने आपके लिए थैंक यू प्राइम मिनिस्टर नाम से क्लास में चिट्ठियां भी लिखवाई थीं।” इस पर प्रधानमंत्री ने कहा, ”बिटिया को मेरा और ‘मन की बात’ के श्रोताओं का बहुत सारा आशीर्वाद दीजिए।’ आपकी वजह से बेटियों के चेहरे पर मुस्कान लगातार बढ़ रही है।

प्रदीप जी, आप सच्चे अर्थों में हिमालय की चोटियों पर साधना कर रहे हैं : मोदी
‘हीलिंग हिमालय’ शुरू करने वाले प्रदीप सांगवान से पीएम मोदी ने पूछा, आप कैसे हैं?
प्रदीप- मेरा कैंपेन 2020 से बहुत अच्छा है। जो काम 20 साल में करते थे, वो 5 साल में हो गया। मुहिम को कोई तवज्जो नहीं देता था, 2020 के बाद चीजें बदल गईं। अब 10 टन कचरा हम बटोरते हैं। 2020 में मैं हार मान चुका था, पर फिर सब बदल गया। पता नहीं आप कैसे हम जैसे लोगों को ढूंढ़ लेते हैं। मेरे लिए तब भी बहुत भावुक पल था और आज भी है। इस पर पीएम कहा, आप सच्चे अर्थों में हिमालय की चोटियों पर साधना कर रहे हैं।

हमारे लिए गर्व की बात : सीएम
नई दिल्ली। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ के 100वें एपिसोड में हरियाणा के दो युवाओं का जिक्र होना हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा,जींद के सुनील जागलान और चरखी दादरी के प्रदीप सांगवान के काम को प्रधानमंत्री मोदी ने सराहा। इससे पहले भी हमारे खिलाड़ियों और प्रगतिशील किसानों की प्रधानमंत्री तारीफ कर चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘मन की बात’ देश को एकता के सूत्र में पिरोती है। प्रधानमंत्री से प्रेरणा लेकर हरियाणा सरकार ने भी कई कदम उठाए हैं।
मनोहर लाल ने कहा, कोविड में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जैसे घर-घर राशन पहुंचाया गया,उसी से प्रेरणा लेकर हमने परिवार पहचान पत्र की योजना बनाई। उन्होंने कहा,राजनीति से ऊपर उठकर अगर कोई कार्यक्रम होता है तो उससे जनमानस का जुड़ाव हो जाता है। उन्होंने बताया, हरियाणा में नौ लाख से ज्यादा पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम को सुना।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation