• Latest
  • Trending
मोदी की हुंकार आतंकवाद  के खात्मे तक चैन से नहीं बैठेंगे

मोदी की हुंकार आतंकवाद के खात्मे तक चैन से नहीं बैठेंगे

November 25, 2022
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Thursday, September 17, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मोदी की हुंकार आतंकवाद के खात्मे तक चैन से नहीं बैठेंगे

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 25, 2022
in ब्लिट्ज इंडिया मीडिया
0
मोदी की हुंकार आतंकवाद  के खात्मे तक चैन से नहीं बैठेंगे

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ हुंकार भरते हुए कहा कि दुनिया से आतंकवाद खत्म होने तक वे चैन से नहीं बैठेंगे। मोदी गृह मंत्रालय की ‘नो मनी फॉर टेरर’ कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे जिसमें आतंकवाद के वित्तपोषण से निपटने के तरीकों पर चर्चा के लिए 75 देशों और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। यह ग्लोबल मीट 18-19 नवंबर को यहां आयोजित की गई थी। तीसरे सम्मेलन में दुनिया भर के लगभग 450 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

उन्होंने कहा कि कुछ देशों की पॉलिसी ही आतंकवाद का समर्थन है। प्रधानमंत्री मोदी ने नाम नहीं लिया, पर उनका इशारा पाकिस्तान और चीन की ओर था। मोदी ने कहा कि ऐसे देशों पर जुर्माना लगना अब जरूरी हो गया है जो अपनी विदेश नीति के जरिए आतंकवाद का राजनीतिक, वैचारिक और आर्थिक समर्थन करते हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

Bindeshwar Pathak

14 विपक्षी दलों की याचिका हुई खारिज

आतंकवाद पर मोदी की पाक-चीन को खरी-खरी
पीएम मोदी ने कहा कि ऐसी संस्थाएं और व्यक्ति, जो आतंकवाद के लिए सहानुभूति पैदा करने की कोशिश में लगे हैं, उन्हें भी बिल्कुल अलग कर देना चाहिए। ऐसे मामलों में कोई किंतु-परंतु नहीं होना चाहिए। आतंकवाद को खुलेआम और छिपकर किए जा रहे हर तरह के सपोर्ट के खिलाफ दुनिया को एक होना होगा।

प्रॉक्सी वार भी खतरनाक और हिंसक
उन्होंने कहा कि अगर आतंकवाद को मिल रहे आर्थिक सपोर्ट को चोट नहीं पहुंचाई गई तो अब तक आतंकवाद के खिलाफ जो कूटनीतिक बढ़त हमें हासिल हुई है वो जल्द ही बेकार हो जाएगी। अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं ये बिल्कुल न समझें कि युद्ध नहीं हो रहा है तो शांति है। प्रॉक्सीवार भी खतरनाक और हिंसक है। पीएम बोले कि कट्टरपंथ का समर्थन करने वालों को किसी भी देश में समर्थन नहीं मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऑर्गनाइज्ड क्राइम टेरर फंडिंग का एक जरिया है। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में ऑर्गनाइज्ड क्राइम के खिलाफ एक्शन बेहद जरूरी है। आतंकवाद का असर गरीबों और लोकल अर्थव्यवस्था पर काफी बुरा पड़ता है। आतंकवाद को पूरी तरह से खत्म करने के लिए ‘जीरो टॉलरेंस’ अपनाना होगा। इस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के प्रतिनिधियों ने हिस्सा नहीं लिया।

एस जयशंकर बोले-आतंकवाद को लेकर कभी भी समझौता न करेंगे
सम्मेलन में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि ‘नो मनी फॉर टेरर’ प्लेटफॉर्म का उद्देश्य टेरर फाइनेंसिंग के खिलाफ बिग फाइट को व्यापक आधार देना है। उन्होंने कहा, जब आतंकवाद की बात आती है तो हम कभी भी पीछे नहीं हटेंगे, हम कभी समझौता नहीं करेंगे।
आतंकवाद को किसी भी धर्म या राष्ट्रीयता से नहीं जोड़ा जाए
सम्मेलन के समापन सत्र मेंं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि टेररिज्म लोकतंत्र, मानवाधिकार, आर्थिक प्रगति तथा विश्वशांति के खिलाफ सबसे बड़ा नासूर है, जिसे हमें जीतने नहीं देना है। अमित शाह ने कहा कि कोई भी एक देश या कोई भी एक संगठन, चाहे वह कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो, टेररिज्म को अकेला हरा नहीं सकता! अंतरराष्ट्रीय समुदाय को लगातार इस जटिल और बॉर्डर-लेस खतरे के खिलाफ कंधे से कंधा मिलाकर चलना होगा।

शाह ने यह भी कहा कि आतंकवाद को किसी भी धर्म, समूह या राष्ट्रीयता से नहीं जोड़ा जा सकता है और ना ही जोड़ा जाना चाहिए। इस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के प्रतिनिधियों ने हिस्सा नहीं लिया। कॉन्फ्रेंस का आयोजन एनआईए के तरफ से किया गया।

आतंकवाद को वित्तपोषण से निपटने के लिए स्थायी सचिवालय की पेशकश

नई दिल्ली। भारत ने वैश्विक ‘नो मनी फॉर टेरर’ पहल के तहत धनशोधन रोधी और आतंकवाद के वित्तपोषण के मुद्दों से निपटने के लिए एक स्थायी सचिवालय की मेजबानी करने की पेशकश की। भारत ने आतंकवाद के वित्तपोषण का मुकाबला करने पर निरंतर वैश्विक ध्यान बनाए रखने के लिए इस अनूठी पहल की स्थिरता बरकरार रहने की जरूरत बताई। बयान में कहा गया है कि स्थायी सचिवालय की स्थापना का समय आ गया है। इस विचार को आगे बढ़ाने के लिए, भारत देश में एक स्थायी सचिवालय स्थापित करने की पेशकश करता है। शीघ्र ही, भारत सभी प्रतिभागियों को उनकी बहुमूल्य टिप्पणियों के लिए एक चर्चा पत्र जारी करेगा।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation