• Latest
  • Trending
मोदी का विकल्प नहीं

मोदी का विकल्प नहीं

February 18, 2023
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मोदी का विकल्प नहीं

लगातार तीसरे वर्ष मोदी विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 18, 2023
in ब्लिट्ज इंडिया मीडिया
0
मोदी का विकल्प नहीं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक लोकप्रियता में जो मुकाम हासिल कर लिया है, वैसा मुकाम विश्व के किसी अन्य नेता ने शायद ही हाल-फिलहाल में हासिल किया हो। लोकप्रियता में पीएम मोदी ने जो बाइडेन और ऋषि सुनक समेत दुनिया के अनेक बड़े नेताओं को काफी पीछे छोड़ दिया है। पीएम मोदी लगातार तीसरे साल दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता चुने गए हैं। अमेरिकी डेटा इंटेलिजेंस फर्म ‘द मॉर्निंग कंसल्ट’ के सर्वे के मुताबिक पीएम मोदी ने अप्रूवल रेटिंग में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक समेत दुनिया के 22 देशों के नेताओं को पीछे छोड़ दिया है। ‘द मॉर्निंग कंसल्ट’ ने यह सर्वे इस साल 26 से 31 जनवरी के बीच किया था। इस आधार पर अगर यह कहा जाए कि पीएम मोदी का विश्व में कोई विकल्प नहीं है तो संभवत: अतिशयोक्ति नहीं होगी। सर्वे में अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन 7वें और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक 16वें नंबर पर हैं।

‘द मॉर्निंग कंसल्ट’ के सर्वे के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी की अप्रूवल रेटिंग मई 2020 में सबसे ज्यादा 84 प्रतिशत पर थी। तब भारत कोरोना महामारी से बाहर निकल रहा था। उसी साल जून में जारी हुई अप्रूवल रेटिंग की तुलना में इस बार प्रधानमंत्री मोदी की अप्रूवल रेटिंग बेहतर हुई है। अनेक ऐसे फैक्टर हैं जो पीएम मोदी के लोकप्रिय होने की वजह बन रहे हैं। मोदी सरकार के आने के बाद से भारतीय विदेश नीति में जो धार दिखाई दे रही है, उसका अंदाज़ा शायद दुनिया को पहले नहीं था। पीएम मोदी के नेतृत्व में तमाम वैश्विक मंचों पर दुनिया के इस नजरिए को बदलने में भारत उम्मीद से ज्यादा कामयाब रहा है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने भी अभी हाल ही में कहा है कि रूस-यूक्रेन संकट के हल के लिए पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया को एकजुट कर सकता है। इसके अतिरिक्त ‘भारत और अमेरिका सबसे अच्छे दोस्त’, टूटी फूटी हिंदी में डोनाल्ड ट्रंप के मुंह से निकले ये अल्फ़ाज़ पिछले दिनों काफी सुर्खियों में रहे थे। आख़िर ऐसा क्या जादू है भारत और भारत के मौजूदा प्रधानमंत्री मोदी की शख्सियत में जो आज दुनिया का बड़े से बड़ा नेता, वो चाहे सरकार में हो या विपक्ष में भारतीय प्रधानमंत्री के कुशल व्यक्तित्व और नेतृत्व क्षमता की तारीफ़ करता नज़र आता है।

  • पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया को एकजुट कर सकता है : फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों
  • मोदी ही विश्व में शांति लाने में सक्षम : ओब्रेडोर
  • मोदी की सफलता ने दुनिया को दिखाया कि लोकतंत्र क्या कर सकता है : बाइडेन
  • प्रधानमंत्री मोदी ग्रेट लीडर : पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप

याद कीजिए 2014 में पीएम बनने के बाद जब मोदी ने अपने पहले अमेरिका दौरे में ही मेडिसन स्क्वायर के भाषण से वहां मौजूद इंडियन डायस्पोरा का दिल जीत लिया था, उस वक्त अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा थे जिन्हें मोदी माई फ्रेंड ओबामा कहकर संबोधित करते थे। ओबामा के धुर विरोधी और व्यक्तित्व के मामले में उनसे बिल्कुल जुदा डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद भी अमेरिका के राष्ट्र प्रमुख के साथ मोदी का ये संबंध बदस्तूर जारी रहा। 2019 में ट्रंप ने मोदी के स्वागतार्थ जो हाउडी मोदी कार्यक्रम रखा, उसे भला कौन भुला सकता है। अब राष्ट्रपति बाइडेन संग भी पीएम मोदी की नज़दीकी साफ नजर आती है। क्वाड बैठक में बाइडेन ने कहा कि मोदी की सफलता ने दुनिया को दिखाया कि लोकतंत्र क्या कर सकता है। – शेष पेज 11 पर

YOU MAY ALSO LIKE

Bindeshwar Pathak

14 विपक्षी दलों की याचिका हुई खारिज

2024 में भी मोदी ही : अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि 2024 में भाजपा के सामने कहीं कोई मुकाबला नहीं है। उन्होंने साफ तौर से इस ओर इशारा किया कि बीजेपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation