• Latest
  • Trending
चीन के बयान भरोसे लायक नहीं

चीन के बयान भरोसे लायक नहीं

December 30, 2022
गेहूँ के आटा-मैदा निर्यात से हटी रोक, किसानों और मंडी भाव पर क्या होगा असर?

होम संक्षेप में विशेष ख़बरें किसान और गाँव विकसित भारत

August 25, 2026
खेलो इंडिया संवाद 27 अगस्त को, पंजाब-हरियाणा के कॉलेजों में युवाओं से जुड़ेंगे पीएम

27 अगस्त को हर ज़िले के दो कॉलेज में ‘खेल की बात’

August 25, 2026
जून में महंगाई दर 4.3% रहने का अनुमान, RBI लक्ष्य के करीब

प्रवासी भारतीयों ने 74 दिन में 72.85 अरब डॉलर भेजे

August 25, 2026
UPI

यूपीआई दस साल का हुआ, और छोटा होता गया

August 25, 2026
खरीफ बुवाई 2026

कपास का रक़बा 17 लाख हेक्टेयर कम है

August 25, 2026
daily-news

भारत की प्रमुख खबरें 25 अगस्त 2026

August 25, 2026
कॉमनवेल्थ तलवारबाजी चैंपियनशिप 2026 में भारत का दबदबा, 35 पदकों के साथ जीती पहली विल्किंसन स्वोर्ड ट्रॉफी

लागोस में भारत की पहली विल्किंसन ट्रॉफ़ी

August 24, 2026
आयुष्मान वय वंदना कार्ड: 70 साल से ऊपर हर बुजुर्ग को मिलेगा 5 लाख का स्वास्थ्य कवर

सत्तर पार के बुज़ुर्गों के 1.14 करोड़ कार्ड बने

August 24, 2026
1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग देगी सरकार, जानिए कैसे मिलेगा प्रशिक्षण और किसे होगा फायदा

एक साल में एक करोड़ युवाओं को एआई की ट्रेनिंग

August 24, 2026
खरीफ बुवाई 1.50% पीछे, धान का रकबा 13.19 लाख हेक्टेयर घटा; बारिश की कमी बनी वजह

खरीफ़ की सोलह लाख हेक्टेयर ज़मीन ख़ाली रह गई

August 24, 2026
daily-news

भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की रिकॉर्ड बिक्री, हरित बिजली, उड़ान, जहाज निर्माण और भारत-अमेरिका व्यापार की बड़ी खबरें

August 24, 2026
जुलाई 2026 महंगाई: खुदरा महंगाई 4.45% पहुंची, गांवों में शहरों से ज्यादा महंगाई का असर

अदरक 83 फ़ीसदी महँगा, और गाँव की थाली

August 24, 2026
Tuesday, August 25, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

चीन के बयान भरोसे लायक नहीं

सीमा पर हो रहा निर्माण कार्य कतई नहीं रुकेगा : मोदी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 30, 2022
in ब्लिट्ज इंडिया मीडिया
0
चीन के बयान भरोसे लायक नहीं

नई दिल्ली। वैश्विक मंच पर भारत के बढ़ते कद को देख कर चीन के सुर भी बदलने लगे हैं। इसका गवाह है चीनी विदेश मंत्री वांग यी का यह बयान कि चीन संबंधों की स्थिरता और मजबूत विकास के माध्यम से भारत के साथ काम करने के लिए तैयार है। गत 25 दिसंबर को वांग ने उपरोक्त कथन के अलावा यह भी कहा था कि दोनों देश सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं।

वांग ने की विदेश मंत्री जयशंकर की तारीफ
वैसे चीन भारत के खिलाफ चाहे जो खिचड़ी पकाए पर फिलहाल भारत के प्रति बदला हुआ रुख दर्शा रहा है। हालिया खटास को देखते हुए वांग का ये तारीफ करना कि विदेश मंत्री जयशंकर ने वैश्विक पटल पर मजबूती और असरदार तरीके से भारत की बात रखी है, चौंकाने वाला है। जयशंकर ने यूरोप के दबदबे को नकारते हुए कहा था कि चीन और भारत अपने संबंधों को दुरुस्त करने में सक्षम हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

Bindeshwar Pathak

14 विपक्षी दलों की याचिका हुई खारिज

अब प्रश्न यह उठता है कि क्या चीन का यह बयान भरोसा करने लायक है? ऐसे बयान सकारात्मक होते हुए भी कई आशंकाएं उत्पन्न करते हैं। आशंकाएं इसलिए कि चीन जितना मीठा बाहर से दिखता है, भीतर से उतना ही कड़वा है। इसके अनेक उदाहरण मौजूद हैं।

नेहरू के काल से ही चीन ‘हिंदी-चीनी भाई-भाई’ का राग आलापता रहा और 1962 में भारत पर हमला भी कर दिया। वह सीमा पर शांति की तमाम बैठकों में भाग लेता है और वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर घुसपैठ के प्रयास कर तनाव भी बनाए रखता है। आतंकवाद के मुद्दे पर भी वह हमेशा पाकिस्तान के साथ नजर आता है और सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता में सबसे बड़ा रोड़ा है। मई 2020 में पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर विवाद शुरू हुआ था। उसी साल गलवान की हिंसा ने रिश्तों को और बिगाड़ा। अब चीन एलएसी के दूसरे हिस्सों में तनाव पैदा कर रहा है। इससे पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चीन को चेतावनी दी थी कि एलएसी पर एकतरफा बदलाव बर्दाश्त नहीं करेंगे।

वैश्विक बिरादरी में अलग-थलग पड़ता जा रहा चीन
इधर चीन से संबंधों में तनाव के बीच अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों से भारत के संबंध और मजबूत हुए। ताइवान पर चीन के आक्रामक रुख ने भी इन देशों को भारत का समर्थक बनाया। जी20 की मेजबानी ने भी भारत का कद वैश्विक मंच पर बढ़ाया है।

अमेरिका संग युद्धाभ्यास से खिसियाया है चीन
कहते हैं कि हाल ही में उत्तराखंड के औली में एलएसी के करीब भारत और अमेरिकी सैनिकों के युद्धाभ्यास पर भी चीन को खासी आपत्ति थी। तवांग में यही खिसियाहट उसने निकाली। सीमा पर भारतीय निर्माण भी उसे रास नहीं आ रहा।

ड्रैगन के बोल : आगे बढ़ना बंद नहीं करेगा चीन
कोरोना वायरस की वजह से चीन पूरी दुनिया की नजरों में है। चीन ने कहा कि दूसरों की ओर से उंगलियां उठाए जाने के बाद भी आगे बढ़ना बंद नहीं करेगा। वह खुद को सुपर पावर के रूप में स्थापित करना चाहता है। ऐसे में भारत-चीन संबंध कैसे प्रगाढ़ होंगे?

हालांकि चीन को शायद अहसास हो गया है कि भारत हर धमकी का मुंहतोड़ जवाब देगा, इसीलिए आजकल उसके नेता बार-बार सहयोग पर जोर दे रहे हैं। चीन की फितरत से भारत भी वाकिफ है इसलिए उसे चीन के किसी भी ऐसे बयानों पर आसानी से भरोसा नहीं करना चाहिए। इस बीच दानों देशों में तनाव के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेघालय से पड़ोसी देश को यह संदेश दे चुके हैं कि बॉर्डर पर जो निर्माण कार्य चल रहा है, वह रुकने वाला नहीं।

मोदी ने कहा कि आज डंके की चोट पर बॉर्डर पर नई सड़कें, नए पुल, नई रेल लाइन और एयर स्टि्रप का काम तेजी से चल रहा है। अरुणाचल के साथ ही लद्दाख के सीमावर्ती व अग्रिम इलाकों में चीन को ध्यान में रखते हुए भारत की ओर से पिछले 2 साल के भीतर व्यापक इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है।

चीन को चेतावनी
एलएसी पर एकतरफा बदलाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। – जयशंकर

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation