• Latest
  • Trending
अरिहंत से भारत ने एसएलबीएम दागी, दुनिया भर में हड़कंप

अरिहंत से भारत ने एसएलबीएम दागी, दुनिया भर में हड़कंप

November 4, 2022
employment

हर साल 1 करोड़ 10 लाख युवा: सबसे बड़ा सवाल है नौकरी

July 15, 2026
भारत-नासा का NISAR सैटेलाइट 30 जुलाई को होगा लॉन्च

धरती पर रहेगी पैनी नज़र: भारत-नासा का बड़ा रडार सैटेलाइट NISAR 30 जुलाई को उड़ेगा

July 15, 2026
जून में भारत की ईवी बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड

अब हर 8 में से 1 गाड़ी इलेक्ट्रिक, जून में ईवी की रिकॉर्ड बिक्री

July 15, 2026
Market

हरे निशान में बंद हुआ बाज़ार, बैंक शेयरों ने संभाला; तेल की टेंशन बरकरार

July 15, 2026
भारत–ब्रिटेन CETA 15 जुलाई से लागू: निर्यातकों और पेशेवरों के लिए बड़ा अवसर

आज से बिना टैक्स ब्रिटेन जाएगा भारत का सामान, उधर निर्यात भी रिकॉर्ड पर

July 15, 2026
अक्षर पटेल के ऑलराउंड प्रदर्शन से भारत ने एजबेस्टन में पहला वनडे छह विकेट से जीत लिया।

एजबेस्टन में भारत ने पहला वनडे छह विकेट से जीता

July 15, 2026
पूर्वानुमान से परे: जल सुरक्षा भारत की राष्ट्र-निर्माण परियोजना

पूर्वानुमान से परे: जल सुरक्षा भारत की राष्ट्र-निर्माण परियोजना

July 15, 2026
भारत के गगनयान मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम का प्रतीक, LVM3 रॉकेट

अगले क़दम की मंज़ूरी: गगनयान ने तीन अहम परीक्षण पार किए

July 15, 2026
Market

सतर्क शुरुआत के आसार: बाज़ार की चाल अब भी कच्चे तेल के हाथ

July 15, 2026
भारत–ब्रिटेन CETA 15 जुलाई से लागू: निर्यातकों और पेशेवरों के लिए बड़ा अवसर

आज से शुल्क-मुक्त: भारत–ब्रिटेन व्यापार समझौता आज से लागू

July 15, 2026
जल सुरक्षा ही भारत के विकास की सबसे बड़ी बुनियाद

वर्षामापी से परे: जल सुरक्षा ही भारत की असली, चुपचाप कसौटी क्यों है

July 14, 2026
मानसून

हल्की जुलाई: मानसून की रफ़्तार धीमी, खेत-खलिहान की नज़र आसमान पर

July 14, 2026
Friday, July 17, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अरिहंत से भारत ने एसएलबीएम दागी, दुनिया भर में हड़कंप

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 4, 2022
in ब्लिट्ज इंडिया मीडिया
0
अरिहंत से भारत ने एसएलबीएम दागी, दुनिया भर में हड़कंप

ब्लिट्ज विशेष

नई दिल्ली। भारत ने परमाणु क्षमता से लैस सबमरीन आईएनएस अरिहंत से परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम सबमरीन बैलिस्टिक मिसाइल (एसएलबीएम) का टेस्ट कर दुनिया को बड़ा संदेश दिया है। शुरू से भारत इस रणनीति पर चलता आया है कि हम पहले परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं करेंगे और अगर दुश्मन देश ने हरकत की तो फिर छोड़ेंगे भी नहीं। महत्वपूर्ण बात यह है कि रक्षा मंत्रालय ने बंगाल की खाड़ी में बैलिस्टिक मिसाइल के सफल टेस्ट की औपचारिक घोषणा की है। हथियार प्रणाली ने सभी ऑपरेशनल और तकनीकी मानकों को पूरा किया। हालांकि मंत्रालय ने सबमरीन से दागी जाने वाली एसएलबीएम का खुलासा नहीं किया, जिसे 6,000 टन वजनी आईएनएस अरिहंत से दागा गया था। भारत की यह पनडुब्बी 2018 से पूरी तरह ऑपरेशनल है। भारतीय एसएलबीएम समंदर के नीचे से ही चीन और पाकिस्तान को टारगेट कर सकती है। इससे एक बात और साफ हो गई है कि स्वदेशी आईएनएस अरिहंत क्लास की सबमरीन हर पहलू पर काम करना शुरू कर चुकी है। यह दुश्मन के लिए बड़ी चेतावनी भी है।

YOU MAY ALSO LIKE

Bindeshwar Pathak

14 विपक्षी दलों की याचिका हुई खारिज

700 किमी से ज्यादा दूरी तक का टेस्ट

सूत्रों ने बताया कि जिस एसएलबीएम का टेस्ट किया गया वह बीओ-5 या के-15 मिसाइल थी जिसकी मारक क्षमता 750 किमी तक दुश्मन को टारगेट करने की है। एक सूत्र ने कहा कि आईएनएस अरिहंत कम दूरी की के-15 मिसाइलों से लैस है। 3,500 किमी की दूरी तक मार करने वाली के-4 एसएलबीएम का विकास परीक्षण पूरा हो चुका है लेकिन इसे पूर्ण रूप से शामिल किया जाना बाकी है। अमेरिका, रूस, यूके, फ्रांस और चीन के बाद भारत दुनिया का छठवां देश है जिसके पास बैलिस्टिक मिसाइलों से लैस न्यूक्लियर सबमरीन है।


लगाया सटीक निशाना

यह टेस्ट ऐसे समय में हुआ है जब भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में तनातनी बरकरार है और दोनों देशों ने 50,000 से ज्यादा सैनिकों की तैनाती कर रखी है। बड़े हथियार भी मोर्चे पर लगाए गए हैं। दोनों देशों के बीच 30 महीने से सैन्य गतिरोध बना हुआ है।
माना जा रहा है कि दूसरी ऐसी सबमरीन आईएनएस अरिघात कुछ देरी के साथ अगले साल पूरी तरह से ऑपरेशनल हो सकती है। अमेरिका, रूस और चीन के पास 5,000 किमी से ज्यादा दूरी तक मार करने वाली मिसाइलें हैं। ऐसे में ज्यादा पावरफुल एसएसबीएन होने से विश्वसनीयता और भारत की ताकत बढ़ेगी।

खास बात ये है कि पिछले 13 सालों में भारत की तरफ से पहली बार इस न्यूक्लियर सबमरीन से लॉन्च की गई किसी मिसाइल के बारे में जानकारी दी गई है। साल 2009 में लॉन्च की गई इस स्वदेशी पनडुब्बी आईएनएस अरिहंत के बारे में भारत ने हमेशा से खास गोपनीयता बरती है। लॉन्च के वक्त इस पनडुब्बी की एक तस्वीर आधिकारिक तौर से साझा की गई थी। लेकिन उसके बाद से कोई भी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई थी।
दूसरी परमाणु पनडुब्बी पर हो रहा काम

भारत के पास के-15 और के-4 एसएलबीएम मिसाइलें हैं जिनकी रेंज 750 और 3500 किलोमीटर है जिन्हें अरिहंत से दागा जा सकता है। इस के-मिसाइल को पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल-मैन, एपीजी अब्दुल कलाम के नाम पर रखा गया है। ऐसा अनुमान है कि इस टेस्ट की कोई तस्वीर या फिर वीडियोज जल्द ही जारी किया जाएगा। अरहिंत के अलावा भारत अब एक दूसरी परमाणु पनडुब्बी (एसएसबीएन),अरिघात पर भी काम कर रहा है, जिसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

टेस्ट था यूज़र-ट्रायल
रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, यह टेस्ट यूज़र-ट्रायल था यानि पनडुब्बी को इस्तेमाल करने वाली फोर्स ने इसका परीक्षण किया है। भारत के सभी परमाणु हथियार स्ट्रेटेजिक फोर्स कमांड (एसएफसी) की कमान में हैं जो सीधे पीएमओ अधीन है।

भारत की न्यूक्लियर ट्राइड हो चुकी है पूरी

गौरतलब है कि भारत की न्यूक्लियर-ट्राइड यानि परमाणु-त्रिशक्ति पूरी हो चुकी है। भारत जल (समंदर के नीचे से), थल और आकाश तीनों से परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है। भारत के पास आईएनएस अरिहंत पनडुब्बी है तो जमीन से लॉन्च की जाने वाली इंटर-कोन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल, अग्नि भी है और सुखोई फाइटर जेट से दागे जानी वाली सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल, ब्रह्मोस भी है। दुनिया के चुनिंदा देश ही हैं जिनकी न्यूक्लियर ट्राइड पूरी हो चुकी है। भारत उनमें से एक है। अभी तक चीन, अमेरिका और रूस सरीखे देश ही हैं जो इस श्रेणी में शामिल हैं।

आईएनएस अरिहंत की खासियत

भारतीय नौसेना के लिए एटमी हथियारों से लैस आईएनएस अरिहंत सामरिक तौर पर काफी महत्वपूर्ण है। यह समुद्र के किसी भी कोने से दुश्मन देश के किसी भी शहर पर हमला कर सकती है। इसके जरिए समुद्र, जमीन और हवा से परमाणु हमला किया जा सकता है। यह दुश्मन को चकमा दे सकती है, यानी इसकी मौजूदगी का आसानी से पता नहीं लगाया जा सकता। यह परमाणु ऊर्जा से चलती है। इसमें और भी खूबियां हैं, ऐसे में यह लंबे समय तक गहरे पानी में रह सकती है। आईएनएस अरिहंत में 750 और 3500 किमी क्षमता वाली मिसाइलें हैं। इस मामले में भारत से आगे अमेरिका, रूस और चीन है, जिनके पास 5000 किमी से ज्यादा दूर तक मार करने वाली मिसाइलें हैं।
विशेष

पाकिस्तान और चीन ने बड़े पैमाने पर न्यूक्लियर वेपन्स तैनात करने की पॉलिसी अपना रखी है। हिंद महासागर क्षेत्र में चीन अपनी न्यूक्लियर सबमरीन्स की तैनाती बढ़ा रहा है। भारत की सुरक्षा के लिए यह चिंता का विषय है। 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरिहंत को भारतीय नौसेना में शामिल किया। इसके बाद से भारत तीनों सीमाओं जल, थल और वायु में परमाणु शक्ति संपन्न हो गया। अब भारत के पास तीनों जगहों से परमाणु हथियारों को फायर करने की क्षमता है।•

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation