नई दिल्ली। गुजरात में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने ही भाजपा नेताओं की बैठक में इस बार 150 से ज्यादा सीटें जीतकर रिकॉर्ड बनाने की इच्छा जताई थी। पीएम मोदी ने ट्वीट में कहा कि लोगों ने विकास की राजनीति का आशीर्वाद दिया। मैं गुजरात की जन शक्ति को नमन करता हूं। उन्होंने एक दूसरे ट्वीट में लिखा कि यह ऐतिहासिक जीत हमारे कार्यकर्ताओं की असाधारण मेहनत के बिना संभव नहीं होती, जो हमारी पार्टी की असली ताकत हैं। गुजरात की जनता और तमाम कार्यकर्ता जो हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में कार्यरत रहे, उन्हें मैं तहे दिल से बहुत-बहुत बधाई देता हूं और अभिनंदन करता हूं।
इसके साथ ही भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर निशाना भी साधा। उन्होंने कांग्रेस पर जहां वंशवाद का आरोप लगाया। वहीं, आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि गुजरात का अपमान करने के लिए उन्हें गुजरात के लोगों के लिए माफी मांगनी चाहिए।