• Latest
  • Trending
मुंबई क्रिकेट संघ के चुनाव : संदीप पाटिल को अमोल काले ने 25 वोट से हराया

मुंबई क्रिकेट संघ के चुनाव : संदीप पाटिल को अमोल काले ने 25 वोट से हराया

November 4, 2022
daily-news

भारत की प्रमुख खबरें 21 सितंबर 2026: तेजस उड़ान, ग्वालियर टेलीकॉम जोन, खेल और फिल्म पुरस्कार

September 21, 2026
ब्रिक्स ने पहलगाम आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की

ब्रिक्स 2026: भारत की कूटनीतिक विजय

September 21, 2026
केदारनाथ यात्रा 2026

केदारनाथ पर बढ़ता प्राकृतिक जोखिम

September 21, 2026
पीएम मोदी का ‘दिमागी नक्सल’ बयान: विपक्ष की प्रतिक्रिया और वैचारिक बहस

सेवा के 25 वर्ष सुशासन का संकल्प और राष्ट्र निर्माण की सतत यात्रा।

September 21, 2026
modi

पीएम मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प अभियान’

September 21, 2026
yogI

विश्वकर्मा योजना में जुड़े 14 नए ट्रेड, 10 लाख तक का मिलेगा लोन

September 21, 2026
10 हजार स्टार्टअप की कैपिटल बनेगी दिल्ली, 4 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

10 हजार स्टार्टअप की कैपिटल बनेगी दिल्ली, 4 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

September 21, 2026
लखनऊ स्वच्छ वायु सर्वेक्षण

देश का सबसे साफ हवा वाला शहर बना लखनऊ

September 21, 2026
मुंबई से खत्म होगा झुग्गियों का नामो निशान: सीएम

मुंबई से खत्म होगा झुग्गियों का नामो निशान: सीएम

September 21, 2026
सूरत में ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ का आयोजन

सूरत में ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ का आयोजन

September 21, 2026
भारत की सुरक्षा नीति में महत्वपूर्ण बदलाव का हिस्सा था ऑपरेशन सिंदूर : जनरल नरवणे

भारत की सुरक्षा नीति में महत्वपूर्ण बदलाव का हिस्सा था ऑपरेशन सिंदूर : जनरल नरवणे

September 21, 2026
बिट्टू तबाही अजनार नदी सफाई

पूरे राज्य को आप पर गर्व है, बिट्टू तबाही से मिले सीएम मोहन यादव

September 21, 2026
Monday, September 21, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मुंबई क्रिकेट संघ के चुनाव : संदीप पाटिल को अमोल काले ने 25 वोट से हराया

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 4, 2022
in ब्लिट्ज इंडिया मीडिया
0
मुंबई क्रिकेट संघ के चुनाव : संदीप पाटिल को अमोल काले ने 25 वोट से हराया

ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। भारत के पूर्व बल्लेबाज और कोच संदीप पाटिल को मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। चुनाव में पाटिल (66 वर्ष) को महाराष्ट्र सत्ता पक्ष समर्थित उम्मीदवार अमोल काले से हार का सामना करना पड़ा। काले पिछली एमसीए सरकार में उपाध्यक्ष थे।
काले को मुंबई के भाजपा विधायक आशीष शेलार का समर्थन प्राप्त था, जो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के नव-निर्वाचित कोषाध्यक्ष हैं। काले ने पाटिल को 25 मतों से हराया। कुल 370 मतों में से काले को जहां 183 वोट मिले, वहीं पाटिल को 158 वोट मिले।

अपनी जीत के बाद काले ने कहा कि वह क्रिकेट में पाटिल के योगदान का सम्मान करते हैं और उनके अनुभव का उपयोग करना चाहेंगे।
उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान हम केवल विरोधी थे, प्रतिद्वंद्वी नहीं। संदीप के लिए मेरा सम्मान बरकरार है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि वह भारत के लिए एक महान क्रिकेटर रहे हैं और हम उनके अनुभव और विशेषज्ञता का उपयोग करने में संकोच नहीं करेंगे।

YOU MAY ALSO LIKE

Bindeshwar Pathak

14 विपक्षी दलों की याचिका हुई खारिज

उन्होंने कहा कि वह हमेशा जीत के प्रति आश्वस्त थे क्योंकि उनकी उम्मीदवारी को पवार और शेलार दोनों का समर्थन प्राप्त था।

बाद में पाटिल ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने सही भावना से फैसले को स्वीकार किया है। पाटिल ने कहा, मैं उन्हें बधाई देता हूं। मैं उनकी हर तरह से मदद करने के लिए तैयार हूं। मैंने और मेरी टीम ने इस हार को स्वीकार कर लिया है, यह एक निष्पक्ष चुनाव था। मैं पूरे दिल से नए निकाय का समर्थन करूंगा।

मुझे उम्मीद है कि वे मुंबई क्रिकेट को और आगे लेकर जाएंगे।

इस बीच पिछले निकाय में प्रबंध समिति के सदस्य रहे पाटिल पैनल के उम्मीदवार अजिंक्य नाइक ने रिकॉर्ड 286 वोट पाकर सचिव पद जीतकर इतिहास रच दिया। नाइक को एसोसिएशन में शरद पवार पैनल का समर्थन प्राप्त था। रिकॉर्ड संख्या में वोट पाकर इतिहास रचने वाले नाइक ने कहा कि नया एमसीए युवाओं और अनुभव का मिश्रण है और इससे एसोसिएशन को उत्कृष्टता हासिल करने में मदद मिलेगी।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation