• Latest
  • Trending
ऑटो एक्सपो में भविष्य के वाहन

ऑटो एक्सपो में भविष्य के वाहन

January 20, 2023
गरीबी घटी, अब कमाई बढ़ाने की बारी

गरीबी घटी, अब कमाई बढ़ाने की बारी

October 28, 2026
ब्रिक्स से किसान आईडी तक भारत की 10 बड़ी खबरें

ब्रिक्स देशों की संसदें दिल्ली में जुटीं

October 27, 2026
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन

ब्रिक्स मंच से निर्यात और जीएसटी तक भारत की बड़ी खबरें

October 26, 2026
daily-news

साप्ताहिक समाचार डायरी 19–25 अक्टूबर 2026: 11 करोड़ फार्मर आईडी | Blitz India Media

October 25, 2026
सरिया एक साल में 26% महंगा, बढ़ी निर्माण लागत

सरिया एक साल में 26 फीसदी महंगा

October 24, 2026
नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क, 22 अक्टूबर 2026 · फोटो : पीएमओ इंडिया

पोलैंड से दोगुना कारोबार, 12.7 अरब डॉलर

October 23, 2026
village

गांव-घर तक पहुंचा विकास, रफ्तार की परीक्षा बाकी

October 22, 2026
गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी समिति

गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी नई समिति

October 21, 2026
export

यूएई से कारोबार 100 अरब डॉलर पार

October 20, 2026
न्यूजीलैंड एफटीए

न्यूजीलैंड में भारतीय सामान पर अब ड्यूटी नहीं

October 20, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

October 19, 2026
वैश्विक 'सैटकॉम' जंग के दबाव में नहीं आएंगे

भारत बनेगा डिजिटल महाशक्ति

October 19, 2026
Wednesday, October 28, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

ऑटो एक्सपो में भविष्य के वाहन

ऑटोमोबाइल कंपनियों ने ईवी, हाइब्रिड, सीएनजी, सोलर वाहनों की बड़ी रेंज उतारी, पैवेलियनों में रही भारी भीड़

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 20, 2023
in ब्लिट्ज इंडिया मीडिया
0
ऑटो एक्सपो में भविष्य के वाहन

YOU MAY ALSO LIKE

Bindeshwar Pathak

14 विपक्षी दलों की याचिका हुई खारिज

ब्लिट्ज विशेष

जिम्मी अब भारत में भी
मारुति सुजुकी ने लंबे इंतजार के बाद भारत में जिम्मी लॉन्च कर दी है। इससे पहले ऑटो एक्सपो 2020 और 2018 में मारुति सुजुकी ने जिम्मी को इंडिया में सिर्फ पेश किया था। भारतीय लोगों को यह गाड़ी काफी पसंद आ गई थी, लेकिन अभी तक जिम्मी को लॉन्च नहीं किया था। कंपनी का दावा है कि इसके फीचर्स लोगों को बेहद पसंद आएंगे। अनुमान लगाया जा रहा है कि जिम्मी गाड़ी की कीमत करीब 16 लाख रुपये तक होगी।
मेटल बॉडी के साथ ईवी स्कूटर
बजाज ने एक बार फिर बाजार में दस्तक देते हुए अपने चिरपरिचित चेतक मॉडल ईवी स्कूटर को लांच किया है। ईवी स्कूटर व स्कूटी अधिकांश प्लास्टिक बॉडी में उपलब्ध होते हैं लेकिन चेतक की बॉडी मेटल की है।
किआ की कॉन्सेप्ट कार ईवी-9 पेश
किआ ने कॉन्सेप्ट कार ईवी-9 के साथ चौथी पीढ़ी की कॉर्निवल केए-4 पेश की है। ईवी-9 पूरी तरह इलेक्टि्रक कार है जिसको ई-जीएमपी प्लेटफॉर्म पर डेवलप किया है। इसके अलावा कंपनी ने हाइब्रिड तकनीक भी कारों में प्रयोग की है। कंपनी के अधिकारियों की मानें तो अभी इलेक्टि्रक कार पर काफी काम किया जाना है। चूंकि ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री अब पूरी तरह इसी ओर चल दी है। समय की मांग भी यही है।
पसंद आ रही ‘ई डिवोट’
स्मार्ट बाइक ‘’डिवोट’’ को ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया गया है, जो लोगों को काफी पसंद आ रही है। कंपनी के सीईओ वरुण देव व देवाशीष ने बताया कि यह इलेक्ट्रिक बाइक है जो एक बार चार्ज होने पर 200 किमी की दूरी तय करेगी। इसकी कीमत करीब 1.25 लाख रुपये होगी। अगस्त 2023 तक इसे बाजार में उतारा जाएगा। बाइक की बैट्री करीब ढाई घंटे में चार्ज होगी, इसका डिजाइन सुपर बाइक की तरह है। बाइक अधिकतम 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकेगी। बाइक में नहीं होगी चाबी।
वीर जंगलों में दुश्मनों के खट्टे करेगा दांत
ऑटो एक्सपो 2023 में प्रवेग कंपनी ने कस्टोमाइज्ड वीर नाम का वाहन पेश किया है। इसे सैनिकों और वन अधिकारियों के लिए तैयार किया गया है। दावा किया जा रहा है कि ये ईवी वाहन 500 किलोमीटर तक चल सकता है। इसकी टॉप स्पीड 200 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसमें आरआर कैमरा लगा हुआ है, जिससे रात को भी देखा जा सकता है। इसमें नेविगेशन और एडास की भी सुविधा दी जा सकती है।
एमजी मोटर की हाइड्रोजन फ्यूल एसयूवी
एमजी मोटर ने अपनी पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल एसयूवी यूनिक-7 को लांच किया है। एमजी देश की तीसरी ऐसी कंपनी है, जो हाइड्रोजन कार लाएगी। इसके अलावा जेडएस मॉडल को पूरी तरह इलेक्टि्रक बनाया है, जबकि अपनी ब्रांड हेक्टर कार को हाईब्रिड वर्जन के रूप में उतारा है। इसके अलावा एस्टर, ग्लोस्टर समेत कई अन्य कारों को स्मार्ट हाईब्रिड कार बनाकर बाजार में उतारा है। एमजी मोटर्स ने विश्व की पहली इलेक्टि्रक एमपीवी लांच की है। कंपनी ने तीनों तरह के वर्जन लाकर साफ कर दिया है कि अगले कुछ समय में कंपनी पेट्रोल-डीजल के वर्जन को बाय-बाय कर सकती है। इसके अलावा कंपनी कई और तरह के विकल्प पर भी काम कर रही है। कंपनी के प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव बाबा ने भी कार की लांचिंग के समय कहा था कि अब समय बदल रहा है और उसी के अनुसार चलना होगा।
वायवे मोबिलिटी की सोलर ईवा
पुणे स्थित स्टार्टअप वायवे मोबिलिटी ने भारत की पहली सोलर एनर्जी इलेक्टि्रक कार ईवा को पेश किया है। सिंगल चार्ज में 250 किमी तक की दूरी तय कर सकती है। इसे 4 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। इसे बैटरी से भी चलाया जा सकता है। इसकी रनिंग कॉस्ट सिर्फ 80 पैसे प्रति किमी होगी।
हुंडई की आयोनिक-5 ईवी
हुंडई ने भी इस बार आयोनिक-5 ईवी कार लांच की है। हुंडई इससे पहले कोना कार भी लाई थी और यह लगभग सफल हो चुकी है। इसके बाद कंपनी ने आयोनिक कार को बाजार में उतारा है। इसे बेहतरीन इंटीरियर और एक्सटीरियर के अलावा नवीनतम तकनीक के साथ लांच किया है। कंपनी ने कई अन्य कारों को हाइब्रिड के रूप में तैयार किया है।
राेबोट नहीं मानव से कम
ऑटो एक्सपो में पहली बार रोबोट का भी जलवा दिखाई दे रहा है। एक्सपो में पेश किए गए ज्यादातर रोबोट इंसानों की तरह कई काम करने की क्षमता से लैस हैं। यह अस्पताल में मरीजों का खयाल रख सकते हैं। होटलों में भी सेवाएं दे सकते हैं , साथ ही कंपनी व फैक्टरी में इंसानों से अधिक देर तक कार्य सकते हैं। ऑटो एक्सपो में हुंडई कंपनी के पैवेलियन में इस बार चार तरह के कंसेप्ट रोबोट नजर आए। हुंडई के पैवेलियन में ऐसे ही रोबोटिक्स का डेमो किया गया।
टाटा का इलेक्टि्रक कारों पर दांव
टाटा मोटर्स सीएनजी के साथ ही इलेक्टि्रक कारों पर दांव लगाकर बाजार में धाक जमाने को तैयार है। इस बार तीन मॉडल प्रदर्शित किए हैं। हालांकि अभी इन कारों को बाजार में नहीं उतरा जाएगा। टाटा नेक्सन पहले से बाजार में अच्छी स्थिति में है। अब कंपनी ने पंच अल्ट्रोज को डबल सिलेंडर के साथ सीएनजी वर्जन में उतारकर ग्राहकों को लुभाने का काम किया है। कंपनी ने नई कार टाटा कर्व, अविन्या और टाटा हैरियर के इलेक्टि्रक वर्जन को भी पेश किया है।
यह स्कूटर गिरेगा ही नहीं
मुबंई की कंपनी लाइगर मोबिलिटी ने देश के पहले सेल्फ बैलेंस फीचर से लैस ई-स्कूटर पेश किया। ये बिना स्टैंड के खड़ा हो सकता है। स्कूटर में जीपीएस की सुविधा से लैस है।
क्यूआर कोड से स्टार्ट होगी बाइक
ऑटो एक्सपो में युवाओं ने अपने स्टार्टअप के जरिये नवीनतम तकनीक का प्रयोग कर नामी ऑटोमोबाइल कंपनियों को चुनौती दी है। ग्रेटर नोएडा के युवाओं ने एक स्कूटर तैयार किया है जो 20 रुपये के खर्च में 125 किलोमीटर की दूरी तय करेगा। साथ ही, स्कूटर का प्रयोग व्यावसायिक और निजी रूप में किया जा सकेगा। वहीं, जोधपुर के दो भाइयों ने एक स्मार्ट बाइक तैयार की है जो मोबाइल एप्लीकेशन के क्यूआर कोड को स्कैन करने से स्टार्ट होगी।
मारुति की भी कॉन्सेप्ट ईवी एसयूवी
मारुति सुजुकी ने कॉन्सेप्ट इलेक्टि्रक एसयूवी ईवीएक्स लांच की है। हालांकि इस कार को कंपनी साल-2025 में बाजार में उतारेगी। जबकि इस बार कंपनी ने अपनी सबसे प्रिय कार वैगनआर को इथेनाॅल में उतार दिया है। इसके अलावा हाईब्रिड अर्टिगा और ब्रेजा भी लांच की है। कंपनी ने फुल हाईब्रिड, बैट्री वाली ग्रांड विटारा को लांच किया है।
पेट्रोल-डीजल वाहनों को जल्द ‘टा टा, बाॅय बाॅय’
ऑटोमोबाइल कंपनियां पेट्रोल-डीजल से चलने वाले वाहनों को अगले कुछ साल में अलविदा कह देंगी। ऑटो एक्सपो में ज्यादातर कंपनियाें ने इलेक्टि्रक, हाइड्रोजन और हाईब्रिड वाहनों पर फोकस किया है। इस बार 83 वाहनों को लांच किया गया है, जिसमें 50 से अधिक इलेक्टि्रक, हाइड्रोजन और हाईब्रिड श्रेणी के हैं। कई कंपनियों ने इथेनॉल से चलने वाले वाहनों को भी ईजाद किया है। टोयोटा, एमजी, मारुति, हुंडई, टाटा के अलावा दोपहिया वाहन निर्माता कंपनियों ने ई-वाहनों को बाजार में उतारा है। सड़कों पर अगले पांच साल में पेट्रोल-डीजल के करीब 40 से 50 फीसदी वाहन ही नजर आएंगे। चूंकि करीब दो साल पहले तक सीएनजी कार का डेढ़ से दो रुपये प्रति किलोमीटर का खर्च आता था, जो बढ़कर तीन से चार रुपये हो गया है। पेट्रोल कार पर पहले पांच से 10 रुपये प्रति किलोमीटर का खर्च आता था। तेल के दाम बढ़ने पर खर्च बढ़कर अब 12 से 15 रुपये हो गया है। तेल के दाम बढ़ने पर कंपनियों ने हाईब्रिड कारें बाजार में उतारनी शुरू कर दी हैं।
वोल्वो बस में विमान जैसी सुविधा
वोल्वो की नई और भारत की सबसे लंबी इलेक्टि्रक बस विमान के बिजनेस क्लास के केबिन की तरह है । वोल्वो ने अपनी यात्री बस को और अधिक आधुनिक रूप दिया है। बस में 57 यात्री सफर कर सकते हैं। बिजनेस क्लास या परिवार के साथ लंबी यात्रा के लिए बस में बिल्कुल प्लेन के बिजनेस क्लास के केबिन की तरह 10 केबिन बनाए गए हैं। प्रत्येक केबिन में लेगरूम और सोने की व्यवस्था है। साथ ही इसमें प्रत्येक यात्री के लिए टच स्क्रीन के साथ एंटरटेनमेंट सिस्टम है। इसके पिछले हिस्से में शौचालय है और्र छोटी पेंट्री भी है। फुल चार्ज होने के बाद 1000 किमी तक का सफर तय करेगी।
छोटे हाथी के सामने मैमथ हाथी
हेक्साल कंपनी ने मैमथ-एम के नाम से चार टायर का ऑटो लांच किया है। बाजार में टाटा कंपनी का ऐसा वाहन छोटा हाथी के नाम से पहचान बना चुका है। विलुप्त हो चुके मैमथ हाथी के नाम पर चार पहियों के ऑटो का नाम रखकर कंपनी ने इसे अधिक ताकतवर दिखाने का प्रयास किया है। इस वाहन में स्पेस अधिक है। इससे ये अधिक सामान ढो सकेगा।
ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation