• Latest
  • Trending
Uttarakhand is not giving NOC for employment outside the state, case in Supreme Court

राज्य के बाहर रोजगार के लिए एनओसी नहीं दे रहा उत्तराखंड, मामला सुप्रीम कोर्ट में

June 28, 2024
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

राज्य के बाहर रोजगार के लिए एनओसी नहीं दे रहा उत्तराखंड, मामला सुप्रीम कोर्ट में

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 28, 2024
in लीगल
0
Uttarakhand is not giving NOC for employment outside the state, case in Supreme Court
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट उत्तराखंड सरकार के राज्य से बाहर स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज में नौकरी के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) न जारी करने के आदेश पर विचार करेगा। कोर्ट ने मामले पर विचार का मन बनाते हुए उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में सहायक प्रोफेसर (कम्युनिटी मेडिसिन) की याचिका पर राज्य सरकार को नोटिस जारी कर छह सप्ताह में जवाब मांगा है।

हाईकोर्ट ने खारिज कर दी थी याचिका
हालांकि, कोर्ट ने याचिकाकर्ता के हक में किसी तरह का अंतरिम आदेश देने से इनकार कर दिया। याचिकाकर्ता सहायक प्रोफेसर रुद्रेश नेगी ने उत्तराखंड सरकार के एनओसी से इनकार करने के 27 अगस्त 2020 के आदेश को चुनौती दी है। याचिका में उत्तराखंड हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी गई है। हाई कोर्ट ने राज्य के बाहर के सरकारी मेडिकल कॉलेज में नौकरी के लिए एनओसी जारी न करने के आदेश को सही ठहराते हुए याचिका खारिज कर दी थी।

YOU MAY ALSO LIKE

कैंसर मरीजों से दवाओं के नाम पर ‘लूट’ को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त

महिला वकीलों की यौन उत्पीड़न शिकायतों के लिए बनाएं अलग तंत्र

आदेश की वैधानिकता पर होगा विचार
सुप्रीम कोर्ट में न्यायमूर्ति राजेश बिंदल और प्रसन्ना बी. वराले की अवकाशकालीन पीठ ने याचिका पर नोटिस जारी करते हुए कहा कि यह अदालत सिर्फ सरकारी मेडिकल कॉलेज के फैकल्टी मेम्बर को दूसरी जगह नौकरी के लिए एनओसी जारी न करने के 27 अगस्त 2020 के आदेश की वैधानिकता पर विचार करेगा। यानी सुप्रीम कोर्ट देखेगा कि राज्य सरकार का एनओसी देने से इनकार करने का आदेश कानून की निगाह में वैध है कि नहीं। मामले में सात अगस्त को फिर सुनवाई होगी।

सहायक प्रोफेसर को नहीं दी एनओसी
इस मामले में हल्द्वानी के सरकारी मेडिकल कॉलेज में सहायक प्रोफेसर (कम्युनिटी मेडिसिन) रुद्रेश नेगी ने वाराणसी के बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के मेडिकल साइंस इंस्टीट्यूट में फैकल्टी पोस्ट के लिए निकले विज्ञापन में आवेदन करने के लिए एनओसी मांगी थी, लेकिन उसे एनओसी देने से इनकार कर दिया गया। उत्तराखंड सरकार के एनओसी से मना करने के जिस 27 अगस्त 2020 के आदेश को चुनौती दी गई है, वह आदेश कहता है कि सरकारी मेडिकल कॉलेज के टीचर को एनओसी तभी जारी की जाएगी, जबकि उसने राज्य के भीतर ही किसी अन्य सरकारी मेडिकल कॉलेज में आवेदन किया हो।

योग्य लोगों की कमी को देखते हुए नहीं दी एनओसी
उसमें यह भी कहा गया था कि मौजूदा सरकारी मेडिकल कॉलेज टीचरों की कमी का सामना कर रहे हैं और सरकार भविष्य में कई और मेडिकल कॉलेज खोलने वाली है। इसलिए फैकल्टी में नियुक्ति के लिए योग्य लोगों की कमी को देखते हुए मौजूदा फैकल्टी सदस्य के राज्य के बाहर नौकरी के लिए एनओसी जारी करने का अनुरोध स्वीकार नहीं किया जा सकता।

एनओसी देना राज्य सरकार का विशेषाधिकार
याचिकाकर्ता की ओर से हाई कोर्ट में दलील दी गई थी कि सिर्फ राज्य के भीतर सरकारी मेडिकल कॉलेज में नौकरी के आवेदन पर ही एनओसी जारी करने की शर्त मनमानी और अवैध है।

उनका कहना था कि सभी सरकारी मेडिकल कॉलेज समान समूह माने जाएंगे, इसलिए उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेज और बाहर के सरकारी मेडिकल कॉलेज में किया गया वर्गीकरण गलत है। दूसरी तरफ राज्य सरकार का कहना था कि एनओसी देना राज्य सरकार का विशेषाधिकार है। अगर वह किसी व्यक्ति को संस्थान के लिए जरूरी पाती है तो एनओसी देने से मना कर सकती है। नियोक्ता को एनओसी जारी करने को बाध्य नहीं किया जा सकता।

जा सकती है मेडिकल कॉलेज की मान्यता
हाई कोर्ट ने एनओसी न देने के आदेश को सही मानते हुए याचिका खारिज कर दी। हाई कोर्ट ने राज्य सरकार के वकील की दलीलें स्वीकार कीं कि उत्तराखंड पहाड़ी राज्य है और राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी सदस्यों की कमी है और अगर फैकल्टी सदस्यों की संख्या तय मानक से कम हो जाती है तो मेडिकल कॉलेज की मान्यता जा सकती है। इसका न सिर्फ मेडिकल छात्रों बल्कि गुणवत्ता पूर्ण मेडिकल सेवाओं के लिए इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों पर निर्भर आम जनता पर भी खराब प्रभाव पड़ेगा।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation