• Latest
  • Trending

भारत की क्रेडिबिलिटी का बढ़ा वजन, चीन पर चल गई कैंची

November 22, 2024
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
Thursday, October 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

भारत की क्रेडिबिलिटी का बढ़ा वजन, चीन पर चल गई कैंची

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 22, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। हांगकांग की ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए ने चीन में निवेश घटाकर भारत में अपना इन्वेस्टमेंट 20 फीसदी तक बढ़ा दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद उसने ऐसा किया है। यह फैसला अक्टूबर के शुरुआत में लिए गए फैसले के उलट है। तब चीन की ओर से 24 सितंबर को पहली बार प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा के बाद सीएल एसेे ने चीन में अपना निवेश बढ़ाया था। चीन ने 8 नवंबर को 1.4 ट्रिलियन डॉलर के पैकेज की दूसरी किस्त की घोषणा की थी। जनवरी 2025 में एक और पैकेज की उम्मीद है। सीएलएसए की ओर से निवेश बढ़ाने का मतलब है कि भारतीय शेयर बाजार दूसरे बाजारों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

सीएलएसए के इस फैसले के पीछे अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध (ट्रेड वॉर) की आशंका को भी वजह माना जा रहा है। ट्रंप ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान अमेरिका में चीन के आयात पर 60 फीसदी तक टैरिफ लगाने का प्रस्ताव रखा था। इसके अलावा, चीनी सरकार की ओर से घोषित प्रोत्साहन पैकेज को भी निवेशकों ने कम उत्साहजनक पाया है।

YOU MAY ALSO LIKE

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

ट्रंप की जीत का असर
ट्रंप की जीत के बाद ब्रोकरेज फर्म ने अक्टूबर में लिए गए अपने फैसले को बदलते हुए चीन में निवेश को ‘समान भार’ यानी ‘इक्वल वेट’ और भारत में ‘अधिक भार’ (ओवरवेट) कर दिया है। यह ऐसे समय में हुआ है जब अक्टूबर की शुरुआत से ही भारत में विदेशी निवेशकों की ओर से कुल 14.2 अरब डॉलर की बिकवाली दर्ज की गई है।

हालांकि, सीएलएसए ने माना है कि भारत में शेयर मार्केट वैल्यूएशन ‘महंगा’ बना हुआ है लेकिन, साथ ही यह भी कहा है कि ट्रंप की प्रतिकूल व्यापार नीति से भारत क्षेत्र के अन्य बाजारों की तुलना में सबसे कम प्रभावित होगा। अधिकारियों का मानना है कि राष्ट्रपति के रूप में ट्रंप का भारत के निर्यात पर उतना प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा जितना कि चीन जैसे अन्य देशों पर पड़ेगा।

ट्रंप की जीत के बाद चीन पर घटा भरोसा
लंदन स्थित स्वतंत्र थिंक टैंक ऑक्सफोर्ड इकोनॉमिक्स को भी उम्मीद है कि अमेरिकी टैरिफ का प्रभाव मध्यम अवधि में चीन और अन्य लक्षित अर्थव्यवस्थाओं से कुल निर्यात को कम करेगा। हालांकि, प्रभाव विशिष्ट क्षेत्रों में केंद्रित होगा। इसके ऑटोमोबाइल और स्टील जैसे प्रभावित उद्योगों के लिए महत्वपूर्ण नतीजे होंगे।

– हांगकांग की ब्रोकरेज फर्म ने चीन के मुकाबले भारत में निवेश को बताया बेहतर
– सीएलएसए ने भारत में निवेश का अनुपात बढ़ाकर 20 फीसदी कर दिया
– अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद तेजी से बदले हैं समीकरण

पिछले हफ्ते चीन ने अपनी धीमी आर्थिक ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए 1.4 ट्रिलियन डॉलर के प्रोत्साहन पैकेज को लॉन्च किया। सीएलएसए ने कहा, ‘हाल के घटनाक्रमों के प्रकाश में अब हमारे पास 2025 में चीनी शेयरों पर बेंचमार्क एक्सपोजर से ऊपर बनाए रखने के लिए पर्याप्त दृढ़ता नहीं है।’
उसके मुताबिक, ट्रंप 2.0 में व्यापार युद्ध की शुरुआत हो सकती है। मुमकिन है कि यह चीनी इक्विटी परिसंपत्तियों के लिए विघटनकारी साबित हो। खासतौर से यह देखते हुए कि चीन की आर्थिक विकास दर 2018 की तुलना में निर्यात पर कहीं अधिक निर्भर हो गई है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation