• Latest
  • Trending
The strength of the Air Force has increased, but not that of the enemies.

बढ़ी वायुसेना की ताकत, दुश्मनों की नहीं खैर

December 8, 2023
गेहूँ के आटा-मैदा निर्यात से हटी रोक, किसानों और मंडी भाव पर क्या होगा असर?

होम संक्षेप में विशेष ख़बरें किसान और गाँव विकसित भारत

August 25, 2026
खेलो इंडिया संवाद 27 अगस्त को, पंजाब-हरियाणा के कॉलेजों में युवाओं से जुड़ेंगे पीएम

27 अगस्त को हर ज़िले के दो कॉलेज में ‘खेल की बात’

August 25, 2026
जून में महंगाई दर 4.3% रहने का अनुमान, RBI लक्ष्य के करीब

प्रवासी भारतीयों ने 74 दिन में 72.85 अरब डॉलर भेजे

August 25, 2026
UPI

यूपीआई दस साल का हुआ, और छोटा होता गया

August 25, 2026
खरीफ बुवाई 2026

कपास का रक़बा 17 लाख हेक्टेयर कम है

August 25, 2026
daily-news

भारत की प्रमुख खबरें 25 अगस्त 2026

August 25, 2026
कॉमनवेल्थ तलवारबाजी चैंपियनशिप 2026 में भारत का दबदबा, 35 पदकों के साथ जीती पहली विल्किंसन स्वोर्ड ट्रॉफी

लागोस में भारत की पहली विल्किंसन ट्रॉफ़ी

August 24, 2026
आयुष्मान वय वंदना कार्ड: 70 साल से ऊपर हर बुजुर्ग को मिलेगा 5 लाख का स्वास्थ्य कवर

सत्तर पार के बुज़ुर्गों के 1.14 करोड़ कार्ड बने

August 24, 2026
1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग देगी सरकार, जानिए कैसे मिलेगा प्रशिक्षण और किसे होगा फायदा

एक साल में एक करोड़ युवाओं को एआई की ट्रेनिंग

August 24, 2026
खरीफ बुवाई 1.50% पीछे, धान का रकबा 13.19 लाख हेक्टेयर घटा; बारिश की कमी बनी वजह

खरीफ़ की सोलह लाख हेक्टेयर ज़मीन ख़ाली रह गई

August 24, 2026
daily-news

भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की रिकॉर्ड बिक्री, हरित बिजली, उड़ान, जहाज निर्माण और भारत-अमेरिका व्यापार की बड़ी खबरें

August 24, 2026
जुलाई 2026 महंगाई: खुदरा महंगाई 4.45% पहुंची, गांवों में शहरों से ज्यादा महंगाई का असर

अदरक 83 फ़ीसदी महँगा, और गाँव की थाली

August 24, 2026
Tuesday, August 25, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

बढ़ी वायुसेना की ताकत, दुश्मनों की नहीं खैर

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 8, 2023
in नया-भारत
0
The strength of the Air Force has increased, but not that of the enemies.
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। भारत सरकार ने भारतीय वायु सेना की ताकत को और बढ़ाने के लिए तेजस विमान और प्रचंड लड़ाकू हेलीकॉप्टरों की व्यापक खरीद को मंजूरी दी है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक लगभग 2.23 लाख करोड़ रुपए के रक्षा खरीद प्रस्तावों को प्रारंभिक मंजूरी दी गई है।

इनमें 97 तेजस हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) के साथ 156 प्रचंड हेलीकॉप्टरों की खरीद के प्रस्ताव भी शामिल है। अब दुश्मनों की खैर नहीं।
सूत्रों ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली डीएसी ने अपने एसयू -30 लड़ाकू बेड़े को अपग्रेड करने के वायु सेना के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी।

YOU MAY ALSO LIKE

तेजस के लिए अमेरिका ने इंजन देने में देरी की तो डीआरडीओ ने पलट दी बाजी

फ्रांस ने 114 राफेल की डील के लिए भेजा प्रपोजल, भारत में ही बनेंगे 94 विमान

केंद्र सरकार ने तीनों सेनाओं की सैन्य उपकरणों की जरूरतों को पूरा करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। रक्षा खरीद परिषद (डीएसी) ने साथ ही सुखोई-30 लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी है।

देश की प्रमुख सरकारी ऐरोनॉटिक्स कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) सुखोई-30 विमानों को नई चुनौतियों के अनुरूप अपग्रेड करेगी। डीएसी ने एंटी टैंक गन सिस्टम और भारतीय नौसेना के लिए मध्यम दूरी की एंटी-शिप मिसाइलों के खरीद प्रस्तावों को भी मंजूरी दी है।

आत्मनिर्भरता का लक्ष्य
रक्षा मंत्रालय के अनुसार खास बात यह है कि 2.23 लाख करोड़ रुपए के इन पूंजीगत अधिग्रहण प्रस्तावों में से 2.20 लाख करोड़ रुपये (कुल राशि का 98 प्रतिशत) का अधिग्रहण घरेलू उद्योगों से लिया जाएगा। इस कदम से भारतीय रक्षा उद्योग को ‘आत्मनिर्भरता’ के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में पर्याप्त बढ़ावा मिलेगा।

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक डीएसी ने एचएएल से भारतीय वायु सेना और भारतीय सेना के लिए लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर और लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए) एमके -1 ए की खरीद के लिए प्रारंभिक स्वीकृति दे दी है।

रक्षा मंत्रालय ने इनकी संख्या का उल्लेख नहीं किया है मगर आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि वायुसेना के लिए 97 तेजस एलसीए मार्क1ए खरीदे जा रहे हैं, जबकि सेना और वायु सेना के लिए 156 हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (एलसीएच) प्रचंड खरीदे जा रहे हैं। मालूम हो कि फरवरी 2021 में रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए 83 तेजस एमके-1ए लड़ाकू विमान की खरीद के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के साथ 48,000 करोड़ रुपये का सौदा किया था।

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने डीएसी के फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इस खरीद के बाद वायुसेना में एलसीए मार्क-1 विमानों की संख्या 220 यानि 10 बेड़े की हो जाएगी। वायुसेना प्रमुख ने कहा कि रिटायर हो रहे मिग 21 विमानों की जगह बेहतर एलसीए तेजस हमारे लिए बेहतर विकल्प है।

वायुसेना की ताकत में होगा भारी इजाफा
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन उपकरणों की खरीद से भारतीय वायुसेना की ताकत में भारी इजाफा होगा तो दूसरी ओर घरेलू रक्षा उद्योगों से अधिग्रहण स्वदेशी क्षमता को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगा और विदेशी रक्षा निर्माताओं पर से निर्भरता भी काफी हद तक कम हो जाएगी। रक्षा खरीद प्रस्तावों में दो प्रकार के एंटी-टैंक युद्ध सामग्री, एरिया डेनियल म्यूनिशन (एडीएम) टाइप- 2 और टाइप -3 की खरीद के लिए भी प्रारंभिक मंजूरी दी गई है।

अत्याधुनिक टोड गन सिस्टम भी खरीदा जाएगा
अपनी सेवा अवधि पूरी कर चुकी इंडियन फील्ड गन (आईएफजी) को बदलने के लिए, अत्याधुनिक टोड गन सिस्टम (टीएसजी) की खरीद को भी हरी झंडी दी गई है जो भारतीय सेना के तोपखाने बलों का मुख्य आधार बन जाएगा। खरीद प्रस्तावों में टी-90 टैंकों के लिए स्वचालित लक्ष्य ट्रैकर (एटीटी) और डिजिटल बेसाल्टिक कंप्यूटर (डीबीसी) की खरीद और एकीकरण की स्वीकृति भी दी गई है। यह प्रतिद्वंद्वी प्लेटफार्मों पर टी-90 टैंकों की लड़ाकू बढ़त बनाए रखने में मदद करेगा।

डीएसी ने यह भी निर्णय लिया है कि अब से खरीद मामलों की सभी श्रेणियों में न्यूनतम 50 प्रतिशत खरीद स्वदेशी सामग्री के रूप में होगी।

एलएसी पर बढ़ेगी भारत की ताकत
सीडीएस चौहान ने कहा है कि उत्तराखंड की तीन हवाई पट्टियों को अपने कब्जे में लेने पर विचार कर रही है वायुसेना।

10 साल में बदले हालात
भारतीय सेना ने विमानन रखरखाव के लिए स्थापित किए दो केंद्र स्थापित किए हैं। अधिकारी बोले- 10 साल में बदले हालात।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation