• Latest
  • Trending
The roar of 'Aakash' in the sky

आसमान में ‘आकाश’की हुंकार

April 5, 2024
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

आसमान में ‘आकाश’की हुंकार

स्वदेशी मिसाइल ने टारगेट को किया ध्वस्त, दुश्मन का बचना नामुमकिन

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 5, 2024
in नया-भारत
0
The roar of 'Aakash' in the sky
आस्था भट्टाचार्य

नई दिल्ली। भारतीय सेना ने गौरव का प्रतीक एक वीडियो जारी किया है। इसे देखने के बाद हर देशवासी का सीना चौड़ा हो जाएगा लेकिन इस वीडियो से चीन और पाकिस्तान की नींद उड़ गई है। दरअसल सेना ने भारत की आत्मनिर्भरता की हुंकार खुले आसमान में सुना दी है। भारत की ‘आकाश मिसाइल’ की गर्जना से पूरा आसमान गूंजा है। सेना ने आकाश मिसाइल सिस्टम का वीडियो शेयर कर दुनिया को बता दिया है कि भारत आज रक्षा क्षेत्र में किसी भी ताकतवर देश से कम नहीं है।

टारगेट को भेदने की कला
वीडियो में आकाश मिसाइल की टारगेट को भेदने की कला को दिखाया गया है। इसमें देखा जा सकता है कि आकाश मिसाइल आसानी से हवा में उड़ रहे विमान को पलक झपकते नष्ट कर देता है। विमान के तबाह होने के बाद उसमें से धुआं निकलते भी दिखाई देता है। वीडियो साफ संदेश दे रहा है कि सेना की नजर दुश्मन की हर नापाक हरकत पर रहती है। सेना की नजरों से दुश्मन का बचना नामुमकिन है।

YOU MAY ALSO LIKE

‘समुद्र मंथन’ में भारत को बड़ी कामयाबी ओडिशा में मिला गैस का भंडार

जापानी एयर चीफ ने भरी तेजस में उड़ान, वायुसेना अध्यक्ष एपी सिंह ने संभाली कमान

कितनी खतरनाक है आकाश मिसाइल?
आकाश एक शॉर्ट रेंज वाली सर्फेस टू एयर यानी सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल है। इसकी रेंज 25 किलोमीटर की है, यानी इतनी दूरी पर मौजूद किसी भी टारगेट को आसानी से तबाह किया जा सकता है। एक समय था जब विदेशों से खरीदे जाने वाले रक्षा उत्पादों में इस तरह का मिसाइल सिस्टम प्रमुख हुआ करता था। लेकिन आज भारत खुद ऐसी मिसाइल का निर्माण अपनी धरती पर कर रहा है। यह देश के लिए गौरव की बात है। आकाश मिसाइल सिस्टम की टारगेट को खत्म करने की क्षमता 88 फीसदी है, जिसे 98.5 फीसदी तक किया जा सकता है।

अत्याधुनिक सिस्टम
मिसाइल सिस्टम में लॉन्चर, मिसाइल, कंट्रोल सेंटर, इंटीग्रल मिशन गाइडेंस सिस्टम, मल्टीफंक्शनल फायर कंट्रोल रडार, आर्मिंग एंड एक्सप्लोजन सिस्टम और डिजिटल ऑटोपायलट जैसे उपकरण लगे हुए हैं।

कई एडवांस्ड वर्जन तैयार
आकाश-एनजी सिस्टम अत्याधुनिक मिसाइल प्रणाली है जो उच्च गति, फुर्तीले हवाई खतरों को रोकने में सक्षम है। आकाश मिसाइल रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन की ओर से डेवलप सिस्टम है और बीते एक दशक से अधिक समय से सर्विस में है। आकाश टीम की ओर से मिसाइल के कई एडवांस्ड वर्जन तैयार किए जा रहे हैं। एक तरह जहां आकाश वेपन सिस्टम को डीआरडीओ की ओर से स्वदेशी रूप से डिजाइन और डेवलप किया गया है, दूसरी ओर अन्य उद्योगों के साथ पब्लिक डिफेंस सेक्टर की ओर से इसे प्रोड्यूस किया गया है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation