• Latest
  • Trending
man-ki-bat

‘रामलला की प्राण प्रतिष्ठा ने पूरे देश को एक सूत्र में बांधा ‘

February 2, 2024
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

November 6, 2026
solar

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

November 6, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
Saturday, November 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

‘रामलला की प्राण प्रतिष्ठा ने पूरे देश को एक सूत्र में बांधा ‘

गणतंत्र दिवस समारोह में महिलाओं के प्रतिनिधित्व का किया जिक्र

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 2, 2024
in नया-भारत
0
man-ki-bat
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल के पहले रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 109वें एपिसोड के जरिए देश के लोगों को संबोधित किया। पीएम ने अपने संबोधन में 75 वें गणतंत्र दिवस समारोह में महिलाओं के प्रतिनिधित्व का जिक्र किया।

इस वर्ष हमारे संविधान और लोकतंत्र को 75 साल पूरे हो रहे हैं। हमारे लोकतंत्र का यह पर्व ‘मदर ऑफ डेमोक्रेसी’ के रूप में भारत को और सशक्त बनाता है। साथ ही उन्होंने संबोधन में अयोध्या में हुई रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का भी जिक्र किया है।

YOU MAY ALSO LIKE

राफेल, सुखोई के साथ काशी में दिखा वायुसेना का दम

‘समुद्र मंथन’ में भारत को बड़ी कामयाबी ओडिशा में मिला गैस का भंडार

प्रभु राम का शासन
उन्होंने कहा कि हम सभी देशवासियों ने 75वां गणतंत्र दिवस बहुत धूमधाम से मनाया। भारत का संविधान काफी मंथन के बाद तैयार हुआ इसलिए उसे जीवंत दस्तावेज कहा जाता है । इसी संविधान की मूल प्रति के तीसरे अध्याय में भारत के नागरिकों को मूलभूत अधिकारों का वर्णन किया गया है। ये भी काफी दिलचस्प है कि संविधान के तीसरे अध्याय की शुरुआत में संविधान निर्माताओं ने भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण जी के चित्रों को जगह दी है। प्रभु राम का शासन हमारे संविधान निर्माताओं का मुख्य स्रोत रहा।

लोगों ने जलाई राम ज्योति : पीएम मोदी
उन्होंने आगे कहा कि इसलिए 22 जनवरी को अयोध्या में मैंने देव से देश की बात की थी, राम से राष्ट्र की बात की थी। साथियों, अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा ने देश के करोड़ों लोगों को एक सूत्र में बांध दिया। सबकी भावना एक, सबकी भक्ति एक, सबके हृदय में राम हैं।

22 जनवरी को लोगों ने राम ज्योति जलाई और दीपावली मनाई। मैंने देश के लोगों से आग्रह किया था कि मकर संक्रांति से 22 जनवरी तक स्वच्छता का अभियान चलाएं। मुझे अच्छा लगा कि लोगों ने अपने क्षेत्र के धार्मिक स्थलों की साफ-सफाई की सामूहिकता की यही शक्ति, देश को सफलता की नई ऊंचाई पर पहुंचाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि इस बार 26 जनवरी की परेड काफी शानदार रही, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा परेड में दिखी महिला शक्ति की हुई है। कर्तव्य पथ पर केंद्रीय सुरक्षा बल और दिल्ली पुलिस की महिला टुकड़ियों ने कदमताल किया तो सारे देशवासी गर्व से भर गए। इस बार परेड में मार्च करने वाले 20 में से 11 दस्ते महिलाओं के थे। हमने देखा कि जो झांकियां निकलीं ,उनमें भी सभी महिलाएं ही थीं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी डेढ़ हजार बेटियों ने हिस्सा लिया था। पीएम ने डीआरडीओ की झांकी का भी जिक्र किया।

इसी 25 जनवरी को नेशनल वोटर्स डे मनाया है। ये हमारे लोकतंत्र के लिए गौरव की बात है। आज देश में करीब-करीब 96 करोड़ मतदाता हैं और अगर बात मतदान केंद्रों की करें तो इनकी संख्या साढ़े 10 लाख है। साथ ही मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अलग-अलग कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation