• Latest
  • Trending

शिवसेना यूटीबी भी टूटेगी !

November 29, 2024
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
Thursday, October 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

शिवसेना यूटीबी भी टूटेगी !

-हार के बाद विधायक उखड़े, एमवीए से अलग होने के लिए बना रहे दबाव

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 29, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद अब एमवीए यानी महाविकास अघाड़ी में टूट के आसार हैं। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन खबरें हैं कि उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना यूबीटी के अधिकांश विधायक एमवीए से अलग होने का दबाव बना रहे हैं। साथ ही चुनावों में अपने दम पर उतरने का सुझाव दे रहे हैं। शिवसेना यूबीटी ने 96 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 20 पर जीत हासिल की थी।

2019 में छोड़ा था बीजेपी का साथ
साल 2019 में 105 विधानसभा सीटें जीतकर भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ा दल बनी थी। तब उसने अविभाजित शिवसेना के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। हालांकि, खबरें आईं कि मुख्यमंत्री पद को लेकर दोनों दलों के बीच सहमति नहीं बनी और उद्धव ने अलग होने का फैसला कर लिया था। तब शिवसेना ने अविभाजित एनसीपी और कांग्रेस के साथ मिलकर महाविकास अघाड़ी सरकार का गठन किया था और खुद मुख्यमंत्री बने थे।

YOU MAY ALSO LIKE

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

हालांकि, जून-जुलाई 2022 में एकनाथ शिंदे समेत अधिकांश विधायकों ने शिवसेना से अलग होने का फैसला कर लिया था, जिसके बाद एमवीए सरकार ने बहुमत का आंकड़ा गंवा दिया और राज्य सरकार गिर गई। इसके बाद शिंदे ने भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाई थी।

क्या चाहते हैं उद्धव ठाकरे
एक रिपोर्ट के अनुसार ठाकरे की तरफ से बुलाई गई बैठक में अधिकांश विधायकों ने कथित तौर पर गठबंधन छोड़ने की अपील की है। सूत्रों ने बताया है कि आदित्य ठाकरे, संजय राउत और ठाकरे के अलावा पार्टी के कई और बड़े नेता ‘बीजेपी के खिलाफ एकजुट विपक्ष’ रखने के लिए गठबंधन बनाए रखने के पक्ष में हैं।

विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अंबादास दानवे ने कहा, ‘हमारे कई विधायकों को लगता है कि अब समय आ गया है कि शिवसेना यूबीटी स्वतंत्र राह बनाए, खुद के दम पर चुनाव लड़े और किसी गठबंधन पर निर्भर न रहे। शिवसेना कभी भी सत्ता के पीछे नहीं थी…। जब हम हमारी विचारधारा पर अडिग रहेंगे, तो यह अपने आप ही हमारे पास आ जाएगी।‘

माना जाता है कि 2022 में टूट के बाद जब कई बड़े नेता शिंदे गुट में शामिल हो गए थे, तब कैडर ठाकरे परिवार का वफादार बना रहा था।

एकता पर भी सवाल
शिवसेना यूबीटी के कई नेता एमवीए में एकता पर भी सवाल उठा रहे हैं। वह सीट शेयरिंग में देरी, कांग्रेस नेताओं की तरफ से शिवसेना यूबीटी उम्मीदवारों के समर्थन के बजाए निर्दलीयों की मदद का भी हवाला दे रहे हैं। सोलापुर दक्षिण में कांग्रेस सांसद प्रणीति शिंदे ने मतदान के दिन बागी उम्मीदवार का समर्थन किया था। जबकि, सीट पर एमवीए का उम्मीदवार शिवसेना यूबीटी से था।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation