• Latest
  • Trending

रूस ने भारत को ऑफर किया सबसे शक्तिशाली बॉम्बर टीयू-160

November 22, 2024
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

October 31, 2026
हवा सुधारने को बीएमसी का 'डीप क्लीन प्लान'

हवा सुधारने को बीएमसी का ‘डीप क्लीन प्लान’

October 31, 2026
बंगाल में चुनाव से पहले हुआ खेला लाखों फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट हुए थे जारी

पश्चिम बंगाल के स्कूलों में मोबाइल पर लगेगा बैन

October 31, 2026
Saturday, October 31, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

रूस ने भारत को ऑफर किया सबसे शक्तिशाली बॉम्बर टीयू-160

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 22, 2024
in the blitz
0
ललित दुबे

वाशिंगटन। भारत का दशकों पुराना दोस्त रूस उसे अपना सबसे एडवांस बॉम्बर टीयू-160 देने की पेशकश कर रहा है। वॉइट स्वान के नाम से जाना जाने वाला रूस का ये विमान अपनी पेलोड क्षमता, लंबी रेंज और स्पीड की वजह से दुनिया के सबसे एडवांस बॉम्बर्स में से एक गिना जाता है। भारत लंबे समय में अपनी रक्षा क्षमता को बढ़ाने के उपाय खोज रहा है, जिसमें लंबी दूरी के बॉम्बर को भी शामिल करना भी शामिल है। ऐसी चर्चा है कि भारत रूस के प्रस्ताव पर विचार कर रहा है। ऐसे में आइए इस बॉम्बर के बारे में जानते हैं।

सोवियत काल में टुवालेप डिजाइन ब्यूरो ने 1970 के दशक में लंबी दूरी के बॉम्बर्स को बनाने पर काम शुरू किया था। 1980-90 के मध्य में इसे रूसी एयरफोर्स में शामिल किया गया। चार टर्बोजेट इंजन वाला टीयू-160 बॉम्बर अभी भी दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे भारी लड़ाकू विमान है। रूसी बमवर्षक एक बार में 12300 किलोमीटर की उड़ान भर सकता है। इसका मतलब है कि यह बमवर्षक चीन के किसी भी शहर पर हमला करके वापस आ सकता है।

YOU MAY ALSO LIKE

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

टीयू-160 की सुपरसोनिक स्पीड
इसके साथ ही यह सुपरसोनिक स्पीड से उड़ान भर सकता है। सुपरसोनिक का मतलब ध्वनि की गति से तेज उड़ान भरना है, जो कि 1236 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह विमान को तेजी से आगे बढ़ने की अनुमति देता है। टीयू-160 में वेरिएबल स्वीप विंग्स लगे हैं, जो अपना एंगल बदल सकते हैं। यह विमान को अलग-अलग गति और मिशन के प्रकार के अनुकूल होने में मदद करता है, जिससे यह सबसे तेज बमवर्षक बन जाता है।

हर घंटे का ऑपरेशनल खर्च
चार इंजन होने के चलते इसके ऑपरेशन में भारी मात्रा में ईंन्धन की खपत होती है। आईडीआरडब्ल्यू की रिपोर्ट में बताया गया है कि टीयू-160 सामान्य ऑपरेशन के दौरान एक घंटे में 12,000 से 15,000 लीटर ईंन्धन खर्च करता है। हवाई जहाज में इस्तेमाल होने वाले ईंन्धन की कीमत क्षेत्र और समय के अनुसार अलग हो सकती है। एक आकलन के अनुसार, ईंन्धन, रखरखाव, क्रू को जोड़ लें तो इसके ऑपरेशन पर हर घंटे 19,000 से 30,000 डॉलर खर्च होंगे। इसके मुकाबले भारत के पास पहले से मौजूद फ्रेंच राफेल के ऑपरेशन के दौरान हर घंटे 16,000 डॉलर ही खर्च होते हैं।

कितनी होगी बॉम्बर की कीमत?
रूस के नए या पुनर्निमित टीयू-160 की एक यूनिट की कीमत वर्तमान अनुमान के अनुसार 30 करोड़ डॉलर यानी लगभग 25,33,58,47,770 रुपये हो सकती है। चूंकि रूस इन विमानों को अपग्रेड करता रहा है, ऐसे में किसी भी नई खरीद पर यह आगे बढ़ सकती है। कीमत के साथ ही इसमें साथ लगने वाले उपकरणों, ट्रेनिंग, सपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर व रखरखाव भी शामिल है। इसकी कुल कीमत 35 करोड़ डॉलर तक हो सकती है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation