• Latest
  • Trending
The industrialist said – India is an ocean of immense possibilities

एक तिहाई सजा काट चुके कैदी हो सकते हैं रिहा, केंद्र सरकार ले सकती है बड़ा फैसला

November 29, 2024
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

October 31, 2026
हवा सुधारने को बीएमसी का 'डीप क्लीन प्लान'

हवा सुधारने को बीएमसी का ‘डीप क्लीन प्लान’

October 31, 2026
बंगाल में चुनाव से पहले हुआ खेला लाखों फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट हुए थे जारी

पश्चिम बंगाल के स्कूलों में मोबाइल पर लगेगा बैन

October 31, 2026
Saturday, October 31, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

एक तिहाई सजा काट चुके कैदी हो सकते हैं रिहा, केंद्र सरकार ले सकती है बड़ा फैसला

जघन्य अपराधों के दोषियों को नहीं मिलेगी छूट

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 29, 2024
in the blitz
0
The industrialist said – India is an ocean of immense possibilities
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। जेल में सजा काट रहे कैदियों को लेकर केंद्र सरकार खास प्लान तैयार कर रही। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस संबंध में बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि सरकार एक योजना पर काम कर रही है जिसके तहत देश की जेलों में बंद ऐसे कैदियों को रिहा किया जाएगा जिन्होंने एक तिहाई सजा पूरी कर ली है। इस योजना के तहत उन्ही कैदियों की रिहाई होगी, जो गैर-जघन्य अपराधों के लिए दोषी होंगे। इस फैसले को जल्द लागू किया जा सकता है। अमित शाह ने गुजरात के गांधीनगर में आयोजित 50वें अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान सम्मेलन में इस बात की जानकारी दी।

अमित शाह ने क्या कहा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस दौरान कानून व्यवस्था से जुड़े 5 महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पुलिस को अपराधियों से एक कदम आगे रहने की जरूरत है। साइबर अपराध से निपटना, घुसपैठ रोकना और तकनीक का इस्तेमाल करके बॉर्डर्स को सुरक्षित करना, ड्रोन के अवैध उपयोग को रोकना शामिल हैं। इसके साथ ही नशीले पदार्थों की जांच और जागरूकता में मॉडर्न तकनीक का ज्यादा इस्तेमाल करना और डार्क वेब के दुरुपयोग को रोकना जरूरी है।

YOU MAY ALSO LIKE

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

पुलिस विज्ञान सम्मेलन में अमित शाह ने जोर देकर कहा कि पुलिस थानों में बीट कांस्टेबल स्तर तक अनुसंधान और विकास के वितरण की प्रणाली, जानकारी एकत्र करने के तरीकों, भागीदारी और संरचना को फिर से बनाने की आवश्यकता है। यह इन पहलुओं का व्यापक रूप से पुनर्मूल्यांकन करने का समय है। कोई भी सिस्टम 50 साल तक अपरिवर्तित रहने पर पुराना हो जाता है।

गृह मंत्री ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि पिछले कई दशकों में देश, दुनिया, अपराध के क्षेत्र और पुलिस व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव आए हैं। क्या पुलिस विज्ञान सम्मेलन इन परिवर्तनों के अनुरूप विकसित हुआ है? वार्षिक विज्ञान सम्मेलन में आठ विषयों पर चर्चा हुई है जैसे कि नए आपराधिक कानून, फोरेंसिक विज्ञान का उपयोग, आपदा प्रबंधन, ब्लॉक-चेन तकनीक का अनुप्रयोग, साइबर धोखाधड़ी, स्मार्ट शहरों में पुलिस व्यवस्था, आदिवासी क्षेत्रों में सामुदायिक पुलिसिंग और कट्टरपंथीकरण से निपटने के उपाय।

नशीले पदार्थों पर सख्त प्रहार
अमित शाह ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में, अधिकारियों ने 35,000 करोड़ रुपये के 5,45,000 किलोग्राम ड्रग्स जब्त किए हैं। ये मोदी सरकार के सत्ता में आने से पहले के 10 वर्षों में जब्त की गई मात्रा से छह गुना अधिक है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation