• Latest
  • Trending
POCSO victim's identity cannot be revealed

पोक्सो पीड़िता की पहचान उजागर नहीं की जा सकती

April 12, 2024
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
Thursday, October 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

पोक्सो पीड़िता की पहचान उजागर नहीं की जा सकती

- सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल पुलिस को लगाई फटकार

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 12, 2024
in लीगल
0
POCSO victim's identity cannot be revealed
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने पोक्सो मामले में बयान दर्ज करते समय पीड़िता के नाम का खुलासा करने पर चिंता व्यक्त करते हुए पश्चिम बंगाल में न्यायिक और पुलिस अधिकारियों को संवेदनशील बनाने का आह्वान किया है।

सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस संदीप मेहता और पीबी वराले की खंडपीठ ने कहा, “हमें लगता है कि पश्चिम बंगाल में न्यायिक अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस अधिकारियों को भी संवेदनशील बनाने की कवायद शुरू करने की जरूरत है ताकि इस अनिवार्य आवश्यकता का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जा सक।” इस आदेश की एक कॉपी माननीय मुख्य न्यायाधीश के सामने रखे जाने के लिए कलकत्ता उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल को भेजी जाएगी।

YOU MAY ALSO LIKE

कैंसर मरीजों से दवाओं के नाम पर ‘लूट’ को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त

महिला वकीलों की यौन उत्पीड़न शिकायतों के लिए बनाएं अलग तंत्र

पहचान उजागर करने पर दो साल तक की सजा
यौन अपराधों से बच्चों की रोकथाम अधिनियम (पोक्सो) की धारा 33(7) में कहा गया है कि विशेष अदालत यह सुनिश्चित करेगी कि जांच या मुकदमे के दौरान किसी भी समय बच्चे की पहचान का खुलासा नहीं किया जाए। लिखित रूप में दर्ज होने पर विशेष न्यायालय को अगर लगता है कि नाम उजागर करना बच्चे के हित में है तो वह ऐसे प्रकटीकरण की अनुमति दे सकता है। आईपीसी की धारा 228ए विक्टिम की पहचान उजागर करने पर दो साल तक की सजा का प्रावधान करती है।

अदालत ने इन धाराओं का किया जिक्र
सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान ये भी कहा, “हालांकि, मामले को बंद करने से पहले, हमें यह देखना होगा कि पोक्सो अधिनियम की धारा 33(7) और आईपीसी की धारा 228ए की अनिवार्य आवश्यकताएं पूरी होनी चाहिए। इस मामले में इसका पालन नहीं किया गया है क्योंकि सीआरपीसी की धारा 164 और 161 के तहत पीड़िता के बयान दर्ज करते समय, उसके नाम का उल्लेख किया गया है और निपुण सक्सेना बनाम भारत संघ में निर्धारित कानून के अनुसार इसे छिपाया नहीं गया है।

निपुण सक्सेना मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कानून निर्माताओं का इरादा है कि ऐसे अपराधों के पीड़ित की पहचान नहीं की जानी चाहिए ताकि उन्हें भविष्य में किसी भी तरह के शत्रुतापूर्ण भेदभाव या उत्पीड़न का सामना न करना पड़े। पोक्सो अधिनियम के उद्देश्य को समझाते हुए अदालत ने कहा कि धारा 24(5) और धारा 33(7) को पढ़ने से यह स्पष्ट हो जाता है कि जांच के दौरान किसी भी समय बच्चे का नाम और पहचान का खुलासा नहीं किया जाना चाहिए।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation