• Latest
  • Trending

जी20, नाइजीरिया और गुयाना में बोले पीएम, भारत नई यात्रा पर मोदी ने बताया भारत की सफलता का मंत्र

November 22, 2024
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

October 31, 2026
हवा सुधारने को बीएमसी का 'डीप क्लीन प्लान'

हवा सुधारने को बीएमसी का ‘डीप क्लीन प्लान’

October 31, 2026
बंगाल में चुनाव से पहले हुआ खेला लाखों फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट हुए थे जारी

पश्चिम बंगाल के स्कूलों में मोबाइल पर लगेगा बैन

October 31, 2026
Saturday, October 31, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

जी20, नाइजीरिया और गुयाना में बोले पीएम, भारत नई यात्रा पर मोदी ने बताया भारत की सफलता का मंत्र

वैश्विक संघर्षों का सर्वाधिक असर ग्लोबल साउथ पर ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’, यहां भी प्रासंगिक

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 22, 2024
in the blitz
0
विनोद शील

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आत्मविश्वास से भरा भारत एक नई यात्रा पर निकल पड़ा है और अब लक्ष्य ‘विकसित भारत’ का निर्माण करना है। प्रधानमंत्री मोदी ने ब्राजील के रियो जी जेनेरियो में ‘सामाजिक समावेशन और भूख तथा गरीबी के खिलाफ लड़ाई’ पर जी20 सत्र को संबोधित करते हुए इस वैश्विक मंच से दुनिया को भारत की सफलता का मंत्र बताया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत की सफलता का मुख्य कारण उनकी सरकार का ‘बुनियादी बातों की ओर वापस लौटना’ तथा ‘भविष्य की ओर बढ़ने’ का दृष्टिकोण है। उन्होंने यह भी कहा कि वैश्विक संस्थाओं में सुधार आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है।

प्रधानमंत्री मोदी ने जी20 के शिखर सम्मेलन में कहा कि वैश्विक संघर्षों के कारण खाद्य, ईंन्धन और उर्वरक संकट से ग्लोबल साउथ के देश सबसे अधिक प्रभावित हैं। जी20 को इसे हल करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। पीएम मोदी ने जी20 शिखर सम्मेलन के आयोजन के लिए किए गए भव्य प्रबंधों और जी20 की सफल अध्यक्षता के लिए राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा को बधाई भी दी।

YOU MAY ALSO LIKE

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

एसडीजी को दी प्राथमिकता
पीएम मोदी ने कहा कि नई दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन में लिए गए जन-केंद्रित निर्णयों को ब्राजील की अध्यक्षता के दौरान आगे बढ़ाया गया है। यह बहुत संतोष की बात है कि हमने एसडीजी को प्राथमिकता दी। हमने समावेशी विकास, महिला नेतृत्व वाले विकास और युवा शक्ति पर ध्यान केंद्रित किया। यह साफ है कि एक पृथ्वी एक परिवार एक भविष्य, इस शिखर सम्मेलन में भी उतना ही प्रासंगिक है जितना कि पिछले साल था।

बताई भारत की ताकत
उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में हमने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है। 80 करोड़ से ज़्यादा लोगों को मुफ्त में अनाज दिया जा रहा है। दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना से 55 करोड़ लोग लाभान्वित हो रहे हैं। अब 70 साल से ज़्यादा उम्र के 6 करोड़ वरिष्ठ नागरिक भी मुफ़्त स्वास्थ्य बीमा का लाभ उठा सकेंगे।

महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास और सामाजिक समावेशन पर अपना ध्यान केंद्रित रखते हुए 30 करोड़ से ज्यादा महिला सूक्ष्म उद्यमियों को बैंकों से जोड़ा गया है और उन्हें ऋण तक पहुंच प्रदान की गई है। विश्व की सबसे बड़ी फसल बीमा योजना के अंतर्गत 4 करोड़ से अधिक किसानों को 20 बिलियन अमेरिकी डॉलर का लाभ प्राप्त हुआ है। किसान योजना के तहत 11 करोड़ किसानों को 40 बिलियन डॉलर से अधिक की सहायता दी गई है।

– भारत विकास, शांति, समृद्धि और लोकतंत्र का प्रतीक

ब्राजील की पहल का किया समर्थन
इसके अलावा उन्होंने कहा कि भारत वैश्विक खाद्य सुरक्षा में भी योगदान दे रहा है। हमने हाल ही में मलावी, जाम्बिया और जिम्बाब्वे को मानवीय सहायता प्रदान की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम भूख और गरीबी के खिलाफ वैश्विक गठबंधन के लिए ब्राजील की पहल का समर्थन करते हैं। यह नई दिल्ली शिखर सम्मेलन में अपनाए गए खाद्य सुरक्षा के लिए डेक्कन उच्च स्तरीय सिद्धांतों के लागू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

ग्लोबल साउथ करेगा वैश्विक संस्थाओं में सुधार
पीएम मोदी ने यह भी कहा कि मैं यह कहना चाहूंगा कि वैश्विक संघर्षों की वजह से खाद्य, ईंधन और उर्वरक संकट से वैश्विक दक्षिण के देश सबसे अधिक प्रतिकूल रूप से प्रभावित हैं। इसलिए हमारी बातचीत तभी सफल हो सकती है जब हम वैश्विक दक्षिण की चुनौतियों और प्राथमिकताओं को ध्यान में रखेंगे। जिस तरह हमने नई दिल्ली शिखर सम्मेलन के दौरान अफ्रीकी संघ को जी-20 की स्थायी सदस्यता प्रदान करके वैश्विक दक्षिण की आवाज को बुलंद किया, उसी तरह हम वैश्विक शासन की संस्थाओं में सुधार करेंगे। मुझे विश्वास है कि अगले सत्र के दौरान इस विषय पर और भी अधिक विस्तृत, सकारात्मक बातचीत होगी।

इसके पहले नाइजीरिया की राजधानी में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने पिछले 10 वर्षों के दौरान अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा था कि भारत विकास, शांति, समृद्धि और लोकतंत्र का प्रतीक बनकर दुनिया के लिए एक नई उम्मीद के रूप में उभरा है। मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत ‘सन्नू, नाइजीरिया’ से की, जिसका मतलब ‘नमस्ते नाइजीरिया’ होता है।

उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी 16 नवंबर से तीन देशों की यात्रा पर थे। वह पहले (16-17 नवंबर) नाइजीरिया गए। फिर 18-19 नवंबर को ब्राजील और इसके बाद गुयाना की यात्रा पर रहे। विदेश मंत्रालय के अनुसार यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की 17 वर्षों बाद नाइजीरिया की यात्रा थी जबकि 56 वर्षों बाद कैरेबियाई देश गुयाना जाने वाले वह पहले प्रधानमंत्री हैं। वर्ष 1968 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी वहां गई थीं।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation